On This Day: म्यांमार के पहले वर्ल्ड चैंपियन बने थे आंग ला न संग

Aung_La_N_Sang banner 768x512

बहुत कम लोगों को एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करने का अवसर मिल पाता है, लेकिन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग उन्हीं लोगों में से एक हैं।

4 साल पहले आज ही के दिन म्यांमार के सुपरस्टार ने अपने चिर प्रतिद्वंदी विटाली बिगडैश को हराकर ना केवल ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया बल्कि अपने देश से सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियन भी बने थे।

खास बात ये भी थी कि उन्होंने थुवुना इंडोर स्टेडियम में अपने देशवासियों के सामने वर्ल्ड टाइटल जीता था।

इस मुकाबले में आंग ला न संग को बहुत कुछ साबित और पुरानी हार का बदला भी पूरा करना था।

उनका ONE Championship का सफर शानदार रहा है और इस सफर की शुरुआत लगातार 4 आसान जीतों के साथ हुई थी।

मगर उनकी विनिंग स्ट्रीक जनवरी 2017 में हुए ONE: QUEST FOR POWER में समाप्त हुई, जहां “द बर्मीज़ पाइथन” ने केवल 2 हफ्ते पहले मिले नोटिस पर बिगडैश के खिलाफ ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के ऑफर को स्वीकार किया। मैच 5 राउंड्स तक चला, जिसमें बिगडैश को आंग ला न संग पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली थी।

म्यांमार के सुपरस्टार जानते थे कि वो खुद में सुधार कर सकते हैं और अगले ही मुकाबले में उन्हें चैंपियनशिप रीमैच मिला।



30 जून 2017 को हुए ONE: LIGHT OF A NATION में आंग ला न संग ने थुवुना इंडोर स्टेडियम में अपने घरेलू फैंस के सामने बिगडैश को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया।

“द बर्मीज़ पाइथन” ने मिडलवेट चैंपियन को क्रॉस के बाद राइट और लेफ्ट हैंड्स की बरसात कर नॉकडाउन कर दिया था। उसके बाद होमटाउन हीरो ने जबरदस्त ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक किया, जिसके खिलाफ रूसी स्टार ने हार नहीं मानी।

दूसरे राउंड में भी आंग ला न संग ने दमदार स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं, मगर बिगडैश अपने विरोधी को टेकडाउन करने के मौके तलाश रहे थे और जब सफल हुए तो ग्राउंड गेम में अपने चैलेंजर को खूब क्षति भी पहुंचाई। एक समय पर वो म्यांमार के फाइटर के खिलाफ बैक कंट्रोल प्राप्त कर रीयर-नेकेड चोक भी लगाने वाले थे।

चौथे राउंड में “द बर्मीज़ पाइथन” ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कई एल्बोज़ को क्लीन तरीके से लैंड करवाया। अंतिम राउंड में भी उन्होंने राइट हैंड से अपने प्रतिद्वंदी को खूब क्षति पहुंचाई, वहीं रूसी स्टार ने भी उस दौरान जबरदस्त तरीके से 2 टेकडाउन स्कोर किए थे।

Vitaly Bigdash and Aung La N Sang show respect in their rematch

5 राउंड्स के धमाकेदार एक्शन के बाद तीनों जजों ने आंग ला न संग के पक्ष में फैसला सुनाया। अपने देश के एथलीट को ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन बनता देख क्राउड उन्हें बहुत जोर से चीयर करने लगा था।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद “द बर्मीज़ पाइथन” ने मिच चिल्सन से बात करते हुए एक बहुत प्रेरणादायक बात कही थी।

आंग ला न संग ने कहा, “मैं भगवान, अपने साथियों और म्यांमार के लोगों के साथ के बिना शायद कभी ऐसा नहीं कर पाता।”

“मैं टैलेंटेड नहीं हूं, मैं अच्छा नहीं हूं, लेकिन आप सबका साथ पाकर मुझमें नई ऊर्जा जन्म लेती है। इसलिए अब मेरे पास वो चीजें हैं जो मुझे वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए चाहिए थीं।”

पिछले साल अक्टूबर में आंग ला न संग का चैंपियनशिप सफर समाप्त हो चुका है, लेकिन 4 साल पहले उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धि को म्यांमार के लोग कभी नहीं भुला पाएंगे।

ONE Middlweight World Champion and Myanmar mixed martial arts superstar Aung La N Sang

ये भी पढ़ें: मार्टिन गुयेन को थान ली के खिलाफ चैंपियनशिप रीमैच की उम्मीद

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)