Music Monday: एडी अल्वारेज़ के वॉकआउट सॉन्ग के पीछे की कहानी

Eddie Alvarez on the stage

“द अंडरग्राउंड किंग” एडी अल्वारेज़ का मानना है कि किसी एथलीट की पहचान में एंट्रेंस थीम बहुत बड़ा किरदार निभाता है।

एंट्रेंस सॉन्ग से पता चलता है कि फैंस आपको कितना पसंद कर रहे हैं, फैंस को एथलीट्स की सही पहचान होती है और इससे विरोधी के एटीट्यूड का भी पता चलता है।

36 वर्षीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड ने कहा, “मुझे लगता है कि वॉकआउट सॉन्ग में बीट्स ज्यादा और लिरिक्स कम होने चाहिए। सॉन्ग ऐसा होना चाहिए जो आपको अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा दे।”

Eddie Alvarez makes his first walk to the Circle

अमेरिकी स्टार की एंट्रेंस थीम उनके करियर के साथ-साथ जीवन का भी जैसा प्रतिबिंब बन चुका है।

अपने करियर में अधिकांश समय वो पफ़ डैडी द्वारा गाए गए “Victory” गाने को अपने एंट्रेंस थीम के रूप में इस्तेमाल करते आए हैं। इसमें द नोटोरियस B.I.G और बस्टा राइम्स ने भी भूमिका निभाई है।

आज चाहे ये हिप-हॉप क्लासिक सॉन्ग दुनिया के कई स्पोर्ट्स इवेंट्स में सुना जाता हो लेकिन “द अंडरग्राउंड किंग” के लिए ये गाना तभी से खास रहा है, जब मार्च 1998 में इसे रिलीज़ किया गया था।



अल्वारेज़ हमेशा से रैप गानों के बड़े फैन रहे हैं और हाई स्कूल लेवल के रेसलिंग मैचों से पहले भी वो इसे अक्सर सुना करते थे।

फिलाडेल्फिया में रहने वाले एथलीट ने बताया, “जब मैं छोटा था तो ‘बिगी स्मॉल्स’, 2 पैक और कई अन्य रैप्स को बहुत सुनता था।”

“जब हाई स्कूल में मेरा कोई रेसलिंग मैच होता तो ‘Victory’ नाम का गाना मेरा एंट्रेंस थीम हुआ करता था। इस गाने से मुझे मैच से पहले अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती थी।”

American lightweight mixed martial arts legend Eddie Alvarez

वो गाना अल्वारेज़ के हाई स्कूल से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर तक भी उनके साथ बना हुआ था क्योंकि वो नॉर्थ अमेरिका में भी इसी गाने को अपनी थीम बनाए हुए थे।

जबरदस्त बीट्स एरीना में एक अच्छा माहौल बना देती थीं और लिरिक्स भी “द अंडरग्राउंड किंग” के लिए प्रेरणा का काम करती थीं।

उन्होंने बताया, “‘Victory’ गाने में उन सभी शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जो किसी एथलीट को सफल होने के लिए करनी होती हैं, चैंपियन बनने के लिए कितनी मेहनत चाहिए होती है और एक चैंपियन किस तरह सोचता है। मेरे लिए इस गाने का मतलब यही है।”

मार्च 2019 में अपने ONE Championship डेब्यू में अल्वारेज़ ने बदलाव किया था।

उन्होंने जाडाकिस द्वारा गाए गए ‘The Champ is Here’ को अपना एंट्रेंस थीम बनाया था, जिसे उन्होंने अपना एंट्रेंस थीम बनाया था जब वो करीब एक दशक पहले DREAM में फाइट किया करते थे।

म्यूजिक का चुनाव एशिया में उनके करियर के शुरुआती दिनों को एक तरह से श्रद्धांजलि अर्पित करता है, इसके अलावा ये भी दर्शाता है कि वो 4 बार के लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं।

चाहे वो भविष्य में ‘Victory’ को दोबारा अपना एंट्रेंस थीम बनाएं या नहीं, लेकिन निश्चित तौर पर वो नियमित रूप से अपनी एलीट लेवल स्किल्स से दुनिया भर के फैंस का मनोरंजन करना जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें: Music Monday: आंग ला न संग का जबरदस्त वॉकआउट सॉन्ग

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)