मेंग बो अपने सपने को साकार करने में जुटीं हैं: ‘मैं चैंपियन बनना चाहती हूं’

Meng Bo defeats Laura Balin at ONE AGE OF DRAGONS JHW_7827 768x512

अन्य महिलाओं से अलग राह पर चलते हुए चीनी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट मेंग बो ने ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को पूरा करने के लिए कई त्याग किए हैं।

अब वो उस सपने के करीब आ पहुंची हैं और ONE: INSIDE THE MATRIX II में #2 रैंक की एटमवेट कंटेंडर का सामना प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल से होना है।

इस मैच में जीत मेंग बो द्वारा किए गए त्याग का ना केवल फल होगा बल्कि एक शानदार जीत उन्हें ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में जगह भी दिला सकती है।

24 वर्षीय स्टार ने कहा, “अक्सर मेरी उम्र की लड़कियां सुंदर दिखना चाहती हैं, शॉपिंग पर जाती हैं, लड़कों के साथ मूवी देखने जाती हैं।”

“लेकिन मैं अपना ध्यान ट्रेनिंग पर लगा रही हूं। मैं सुबह 8:30 बजे से ट्रेनिंग शुरू कर शाम 5:30 बजे उसे खत्म करती हूं। बीच में कुछ ब्रेक भी होते हैं, फिर भी मार्शल आर्ट्स से जुड़े रहने से मुझे बहुत खुशी मिलती है।”

🔥 ONE-PUNCH KO 🔥

🔥 ONE-PUNCH KO 🔥Chinese star Meng Bo knocks out former ONE World Title challenger Laura Balin in the first round of her dazzling ONE debut!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEAODHOTW🏨: Book your hotel 👉 hotelplanner.com📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, November 16, 2019

कड़ी मेहनत का मूल्य मेंग बो को छोटी उम्र में ही पता चल गया था। वो चीन के उत्तर-पूर्वी प्रांत लियाओनिंग में पली-बढ़ी हैं, जहां के अधिकतर निवासी खान, तेल की फैक्ट्रियों और किसानी का काम करते थे और उनका परिवार भी उन्हीं में से एक था।

मेंग ने कहा, “मेरा परिवार किसानी करता है। किसान परिवार होने के चलते ही मुझे जीवन के मूल्यों के बारे में पता चला।”

उन्हें अपनी फैमिली का सपोर्ट था, खासतौर उनके पिता उनकी बहुत मदद कर रहे थे। मेंग के पिता चाहते थे कि उनकी बेटी अपने दम पर कुछ करे और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी सिखाया।

उन्होंने कहा, “हम 4 बहने हैं और चीन में जहां मैं जन्मी, वहां लड़कों को लड़कियों से ज्यादा तवज्जो दी जाती है।”

“मेरे माता-पिता ने मुझे किसी लड़के की तरह पाला है। मेरे पिता ने एक बार मुझसे कहा था कि, ‘मुश्किल के शुरू होने का कारण मत बनो, लेकिन जब मुश्किल समय तुम्हारे पास आए तो उसका डटकर सामना करो।’ इसलिए जब भी कोई किसी दूसरे व्यक्ति को परेशान कर रहा होता तो मैं उसकी मदद के लिए आगे आती।”



घर से दूर रहते हुए भी मेंग को अपने अच्छे कोच से बहुत सपोर्ट मिला है। अपने कोच की निगरानी में ट्रेनिंग लेकर वो एक टॉप लेवल की एथलीट बन पाई हैं।

उन्होंने कहा, “पांचवीं क्लास में मेरे एक कोच हुआ करते थे। उन्होंने मुझे एथलेटिक्स में 5 बार पहला स्थान हासिल करवाने में मदद की थी।”

“उसके बाद एक स्पोर्ट्स स्कूल से कुछ लोग आए जिन्हें नए टैलेंट की जरूरत थी। उन्होंने मेरा चुनाव किया और जैसे ही मैं स्पोर्ट्स स्कूल गई, वहां का माहौल मुझे बहुत अच्छा लगा।”

स्पोर्ट्स स्कूल में मेंग का मार्शल आर्ट्स के प्रति लगाव बढ़ने लगा था। उन्होंने 13 साल की उम्र में टायक्वोंडो की ट्रेनिंग शुरू की और उसके बाद नई-नई तरह की स्किल्स सीखकर देशभर के टूर्नामेंट्स में भाग भी लिया।

उन्होंने कहा, “मुझे मार्शल आर्ट्स बहुत पसंद आया था। टायक्वोंडो और सांडा से मुझे बहुत लगाव होने लगा था और आगे चलकर मैंने पूरे देश भर के कई टूर्नामेंट्स में भाग लिया।”

Chinese athlete Meng Bo trains in the ONE Ring ahead of her debut in November 2019

उन्होंने शियान मार्शल आर्ट्स यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, जहां उन्होंने कई नई-नई चीजें सीखीं और इस समय तक वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत के लिए तैयार हो चुकी थीं।

एक तरफ जहां मेंग पूरे देश का भ्रमण कर बेस्ट एथलीट्स के खिलाफ मैचों का अनुभव प्राप्त कर रही थीं, दूसरी तरफ उन्हें मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा था।

उनके पिता ने मेंग को शरारती तत्वों को सबक सिखाने की शिक्षा दी थी, लेकिन मार्शल आर्ट्स को करियर बनाना एक अलग चीज थी।

उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा, “मेरे माता-पिता मुझे लेकर बहुत परेशान थे। वो मुझे चोटिल होते नहीं देखना चाहते थे।”

लेकिन मेंग का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर काफी अच्छा रहा है। 2 बार नेशनल चैंपियन बनीं और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 14-5 का है।

Meng Bo knocks out Laura Balin with one punch at ONE AGE OF DRAGONS

इस कठिन सफर को पार कर वो अपने पैरों पर खड़ी हो चुकी थीं और इसका उन्हें कोई मलाल भी नहीं है।

मेंग ने कहा, “मेरी उम्र 24 साल है, अभी भी युवा हूं, लेकिन मेरे अधिकतर साथी शादी कर चुके हैं और उनके बच्चे भी हैं। वो एक बेहद साधारण जीवन व्यतीत कर रहे हैं।”

“जहां तक मेरी बात है, मैं वित्तीय रूप से बेहतर हो गई हूं और दूसरों की तुलना में मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा है।”

खुद की सफलता से अलग मेंग चीन में मार्शल आर्ट्स को फैलाना चाहती हैं। मेंग को गर्व महसूस होता है कि उन्हें देखकर जरूर काफी लोगों को ट्रेनिंग करने की प्रेरणा मिलेगी।

एटमवेट कंटेंडर ने कहा, “इस खेल को अब लोकप्रियता मिल रही है। ज्यादा से ज्यादा माता-पिता अपने बच्चों को मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैपों में दाखिला दिला रहे हैं। ये स्किल्स उन बच्चों को आगे चलकर बहुत फायदा पहुंचा सकती हैं।”

“मार्शल आर्ट्स की शुरुआत चीन से हुई थी। इसकी जड़ों को एक बार फिर मजबूत करने के लिए हमें कुछ करना होगा, अपने लिए फाइट करनी होगी और दूसरों का सम्मान करना होगा।”

Meng Bo at ONE AGE OF DRAGONS

काफी लोग मानते हैं कि फाइटिंग और सम्मान का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है, लेकिन ONE में सफलता प्राप्त करने के लिए इन 2 चीजों का होना बहुत जरूरी है।

मेंग अपनी जिंदगी में अभी भी बहुत कुछ हासिल करना चाहती हैं। इस सफर में वो नई पीढ़ी के युवाओं को भी प्रोत्साहित करना चाहती हैं।

चीनी स्टार ने कहा, “मैं चैंपियन बनना चाहती हूं, मैं जानती हूं कि एक दिन मेरा सपना जरूर पूरा होगा। चैंपियनशिप बेल्ट को जीतना हमेशा से मेरा सपना रहा है।”

“मैं दूसरी लड़कियों से कहना चाहती हूं: अगर आपने कुछ करने की ठानी है, तो उसे जरूर पूरा कर सकती हैं। कड़ी मेहनत करिए, ट्रेनिंग करिए और कभी हार मत मानिए।”

ये भी पढ़ें: लुम्बन गॉल अपने करियर के सबसे कड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48