जोशुआ पैचीओ ने दिया नए सुपर-फाइट फॉर्मेट का सुझाव, डिमिट्रियस जॉनसन से करना चाहते हैं ग्रैपलिंग

Joshua Pacio Yosuke Saruta 1920X1280 Revolution 3 768x512

बाकी मार्शल आर्ट्स दुनिया की तरह ही जोशुआ पैचीओ ने भी डिमिट्रियस जॉनसन और रोडटंग जित्मुआंगनोन के बीच ONE X में हुई ONE Championship की पहली स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट को बहुत दिलचस्पी से देखा था।

हालांकि, ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन ने सिर्फ ये मुकाबला अच्छे से देखा ही नहीं बल्कि अब वो भी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं।

बारी-बारी से मॉय थाई और MMA के राउंड वाले इस मुकाबले से प्रभावित होकर “द पैशन” अपने खुद के बनाए मिक्स्ड रूल्स मुकाबले में शामिल होना चाहते हैं।

फिलीपीनो MMA स्टार ने ग्लोबल फैन बेस को शामिल करने के लिए एक अलग फॉर्मेट का सुझाव दिया है:

“बिल्कुल (मैं भी ये ट्राई करना चाहता हूं)। ये कुछ नया है और मैं काफी समय से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मुकाबला करता आ रहा हूं इसलिए मुझे लगता है कि मैं ये कर सकता हूं।

“हम इसमें और ज्यादा बदलाव कर सकते हैं जैसे कि पहला राउंड पूरी तरह से स्ट्राइकिंग, दूसरा राउंड पूरी तरह से ग्रैपलिंग, तीसरा राउंड रेसलिंग और चौथा राउंड MMA हो सकता है। ये बहुत कमाल का हो सकता है? मुझे ऐसा ही लग रहा है। …और ये केवल मैं नहीं बल्कि Team Lakay के मेरे साथी लिटो (आदिवांग) और डैनी (किंगड) भी ऐसा मुकाबला करना चाहते हैं।”

पिछले महीने जबसे जॉनसन ने रोडटंग को दूसरे राउंड में सबमिट किया है, तब से उन्हें इसके लिए काफी सारी चुनौतियां मिल चुकी हैं। हालांकि, पैचीओ का ऑफर थोड़ा अलग जरूर है, लेकिन फिर भी वो खुद को इस लिस्ट में शामिल कर रहे हैं।

एक स्टैंड-अप स्पेशलिस्ट होने के बावजूद स्ट्रॉवेट किंग ने ये बताया कि वो खुद को अमेरिकी दिग्गज की काबिलियत वाले क्षेत्र में खुद को परखना चाहते हैं।

पैचीओ ने कहा:

“मैं तो सच में डीजे के साथ ग्रैपलिंग करना चाहता हूं। हो सकता है कि हम सबमिशन ग्रैपलिंग करें। मैं खुद को 12 मिनट के सीधे ग्रैपलिंग के मैच में परखना चाहता हूं। मुझे लगता है कि वो 12 मिनट मेरे जीवन के लिए सबसे यादगार होने वाले हैं।

“मैं इसके लिए तैयारी कर लूंगा। मैं इस बात का ध्यान रखूंगा कि ये कोई हल्का-फुल्का मुकाबला न हो और मैं अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स का प्रदर्शन उनके खिलाफ कर सकूं। इसके साथ ही उसी समय GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) से चीजें सीखता भी चलूं।”

जोशुआ पैचीओ को लगता है कि MMA में रोडटंग का भविष्य सुनहरा हो सकता है

ONE X में भले ही डिमिट्रियस जॉनसन से रोडटंग जित्मुआंगनोन हार गए हों, लेकिन जोशुआ पैचीओ का मानना है कि मॉय थाई मेगास्टार अगर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की राह चुनते हैं तो उन्हें सफलता मिल सकती है।

“द आयरन मैन” की काबिलियत और हिम्मत पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है और केवल इस चीज के चलते ही वो काफी सारे विरोधियों पर भारी पड़ने वाले हैं। हालांकि, “माइटी माउस” के पास ये मुकाबला करने के लिए काफी अनुभव पहले से ही मौजूद था।

पैचीओ ने कहा:

“मुझे काफी कुछ डीजे के जीतने की उम्मीद पहले से ही थी, लेकिन मॉय थाई का पहला राउंड कमाल का हुआ था। रोडटंग को काफी सारे वार सहने पड़े थे और मैंने डीजे के पास से कमेंट पढ़ा था कि वो करीब-करीब उनकी ठोड़ी तक पहुंच गए थे इसलिए उन्होंने ये सुनिश्चित किया कि MMA के दूसरे राउंड में वो फिनिश कर सकें, ताकि तीसरे राउंड की नौबत न आए। वो बहुत गजब का मुकाबला था।”

मजबूती और गजब की स्ट्राइकिंग स्किल्स के साथ “द पैशन” को पता है कि रोडटंग को इतिहास के सबसे महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट का सामना करने से बहुमूल्य अनुभव मिला है।

भले ही वो कुछ ही मिनट का एक्शन क्यों नहीं था, ये “द आयरन मैन” को इस नए खेल में एक प्रमुख शुरुआत दे सकता है।

पैचीओ ने कहा:

“मेरा मानना है कि अगर वो (रोडटंग) MMA में आगे आएंगे तो अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने डीजे के खिलाफ सच में उस एक राउंड में काफी कुछ सीखा है। उन्हें ऐसा अनुभव और कहीं नहीं मिलने वाला। डीजे के साथ ट्रेनिंग और मुकाबला करके आपको काफी सारी चीजें सीखने को मिल सकती हैं तो ऐसे में अगर आप उनके साथ मुकाबला कर रहे हैं तो और किस तरह की उम्मीद कर सकते हैं? मुझे उम्मीद है कि उन्होंने उस मुकाबले से कई सारी नई चीजें सीखी होंगी। ये उनके लिए काफी अच्छा सबक साबित होगा।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one