डिमिट्रियस जॉनसन Vs. रोडटंग की स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट के बारे में पूरी जानकारी

Demetrious Johnson meets Rodtang at ONE X

ONE Championship के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले इवेंट ONE X में सबसे पहली स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट होने वाली है।

शनिवार, 26 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड डिमिट्रियस जॉनसन का सामना मॉय थाई मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन से होगा।

ONE X से पहले यहां आप एक महान MMA फाइटर और मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के बीच होने वाली फाइट के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रोडटंग vs. जॉनसन सुपर-फाइट के नियम

4 राउंड तक चलने वाली इस फ्लाइवेट फाइट में बारी-बारी ONE Super Series मॉय थाई और ONE के ग्लोबल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स नियम लागू होंगे।

ONE X goes down on 26 March and will feature the special rules super-fight between Rodtang Jitmuangnon and Demetrious Johnson 🔥 Predictions?#ONEX | 26 March | Tickets 👉 bit.ly/ONEXTickets

Posted by ONE Championship on Saturday, January 29, 2022

हर एक राउंड 3 मिनट लंबा होगा, जिनके बीच में 1 मिनट आराम के लिए मिलेगा और इस बाउट की शुरुआत “द आयरन मैन” के मजबूत पक्ष के साथ होगी।

राउंड 1: मॉय थाई

राउंड 2: MMA

राउंड 3: मॉय थाई

राउंड 4: MMA

इस बाउट में फाइटर्स चारों राउंड्स में 4-औंस के MMA ग्लव्स पहनकर फाइट करेंगे।

मॉय थाई राउंड्स में एक एथलीट नॉकआउट या तकनीकी नॉकआउट से जीत सकता है और एक ही राउंड में 3 नॉकडाउन स्कोर करने पर भी उन्हें जीता हुआ घोषित किया जाएगा।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स राउंड्स में कोई एथलीट नॉकआउट, तकनीकी नॉकआउट या सबमिशन से भी जीत सकता है।

अगर किसी फाइटर को रोका जाता है तो फिर आगे के राउंड्स नहीं होंगे।

अगर मैच अंतिम राउंड तक चला तो इसे ड्रॉ घोषित किया जाएगा, जिसमें जजों के द्वारा फैसला नहीं लिया जाएगा। 

क्या हो सकता है रोडटंग और जॉनसन की फाइट का परिणाम?

पहले भी कई हाइब्रिड-रूल्स फाइट हो चुकी हैं, जिनमें मुहम्मद अली, एंटोनियो इनोकी और शिन्या एओकी जैसे दिग्गज एथलीट्स ने फाइट की थी। इस तरह के मैच में फाइटर्स को अपने विरोधी के मजबूत पक्ष वाले राउंड में बचना होता है और अपने मजबूत पक्ष वाले राउंड को अपने नाम करना होगा।

डिमिट्रियस जॉनसन ने कई सालों तक स्ट्राइकिंग का अभ्यास किया है, लेकिन अभी तक उनका सामना “द आयरन मैन” जैसे आक्रामक फाइटर से नहीं हुआ है। क्या जॉनसन का स्टैंड-अप गेम थाई एथलीट की वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग के सामने सर्वाइव कर पाएगा?

दूसरी ओर, रोडटंग भी पिछले कुछ सालों से MMA और BJJ की ट्रेनिंग कर रहे हैं और ONE X के मैच के लिए उन्होंने अपने ट्रेनिंग के स्तर को बहुत बढ़ा दिया है।

सवाल है कि अगर फाइट MMA राउंड तक गई, तब क्या रोडटंग, “माइटी माउस” के रेसलिंग गेम के खिलाफ फिनिश होने से बच पाएंगे?

फाइट में किस तरह का एक्शन देखने को मिलेगा, ये तो 26 मार्च को ही पता चल पाएगा।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.