जेनेट टॉड के मार्शल आर्ट्स करियर को संवारने में है उनके पति का हाथ

Jante “JT” Todd at ONE CENTURY

जेनेट “JT” टॉड ONE Super Series की सबसे खतरनाक महिला एथलीटों में से एक मानी जाती हैं। हालांकि, वो मानती हैं कि अगर 12 साल पहले पति से नहीं मिली होतीं तो कभी भी अपने मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत नहीं कर पातीं।

कैलिफॉर्निया की मूल निवासी, जो ONE: KING OF THE JUNGLE के मेन इवेंट में ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए स्टैम्प फेयरटेक्स से बाउट करेंगी, ने कॉलेज वक्त के बॉयफ्रेंड डस्टिन को इसके लिए धन्यवाद किया है।

हाई स्कूल में चीयरलीडिंग के बाद जापानी-अमेरिकी एथलीट जब एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की डिग्री पाने के लिए पढ़ाई कर रही थीं, तब वो कार्डियो किकबॉक्सिंग क्लास में शामिल हुई थीं।

पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग लेने और एक पुलिसर ऑफिसर बनने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए डस्टिन ने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेनी बंद कर दी थी। उस वक्त उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें सुझाव दिया कि अगर वो इसे एंजॉय करती हैं तो उन्हें स्थानीय मॉय थाई जिम देखना चाहिए।

यही कदम जेनेट के जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आया।

टॉड बताती हैं, “मुझे वास्तव में नहीं पता कि अगर वो मेरे जीवन में न आए होते तो मैं कभी मॉय थाई की कला सीख पाती भी या नहीं।”

“बहुत सारी अच्छी चीजें इससे जुड़ने के बाद हुई हैं। मेरे कुछ अच्छे दोस्त बने हैं क्योंकि हम सब एकसाथ ट्रेनिंग लेते हैं। मॉय थाई से जुड़ने के बाद मैंने कुछ बेहतरीन अनुभवों को हासिल किया है। इसका काम करने का तरीका ऐसा ही कि आप इसके दीवाने हो जाएंगे।”

टॉड ने अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त ट्रेनिंग को देना शुरू कर दिया था पर वो कहती हैं कि उन्होंने कभी अपने बॉयफ्रेंड के साथ ट्रेनिंग नहीं की है।



हालांकि, जिम के बाहर उनकी मदद करने के लिए डस्टिन हमेशा मौजूद रहते थे। उन्होंने अपनी नॉलेज का इस्तेमाल Team Todd के एक खास हिस्से के रूप में किया। फिर चाहे वो मोरल सपोर्ट हो या फिर प्रैक्टिकल सलाह के रूप में।

टॉड हंसते हुए कहती हैं, “हम उन अजीब कपल्स में से एक हैं, जो सिर्फ बस एक साथ ट्रेनिंग नहीं ले सकते हैं।”

“हम अब भी एकसाथ टेप देखते हैं और बैठकर बाउट्स का विश्लेषण करते हैं। वो मुझे सिर्फ इनपुट दे सकते हैं क्योंकि वो जिम में मेरे पैड्स पकड़ने के लिए वहां खड़े नहीं रहेंगे।

“मुझे लगता है कि हम एकसाथ बहुत अच्छी तरह से काम करते हैं क्योंकि वो पहले इसका हिस्सा भी थे। इस वजह से वो इन बाउट्स की तैयारी के लिए किए जाने वाले समर्पण और बलिदान को समझते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान भावनाएं भी ऊपर-नीचे होती रहती हैं।

“वो मेरे जीवन में एक ऐसे इंसान हैं, जो हमेशा मेरी परवाह करते हैं, मुझे समझते हैं और मेरा समर्थन करते हैं। वो मेरे लिए एक चट्टान की तरह हैं, जो खराब ट्रेनिंग के दिनों में भी हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। ये सच में महत्वपूर्ण और बड़ी बात है। मैं ये मानती हूं कि उनके बिना मैं इसे कभी भी नहीं कर पाती।”

ऐसा इसलिए है क्योंकि जेनेट को ट्रेनिंग के लिए अपना बहुत समय जिम में देना पड़ता है। 34 वर्षीय किकबॉक्सर की हमेशा उनके पति छोटी से छोटी चीजों में मदद करते रहते हैं। मैच की तैयारी के दौरान जब जेनेट ज्यादा मेहनत करके थक जाती हैं, तो भी वो उनको संभालते हैं।

इन दिनों डस्टिन बेल बॉन्ड कंपनी के लिए एक बाउंटी हंटर के रूप में काम करने के अलावा कैलिफॉर्निया में अपने घर के पास एक प्राइवेट इंवेस्टिगेटर के रूप भी काम कर रहे हैं। भले ही उनके पास अपना बिजनेस हो लेकिन वो ये सुनिश्चित करते हैं कि जब उनकी पत्नी शाम को ट्रेनिंग करके वापस आए तो जरूरत के वक्त वो उनके साथ मौजूद रहें।

टॉड कहती हैं, “कभी-कभी मेरे पास पालक की थैली लाने के लिए दुकान जाने का भी समय नहीं होता है। ”

“मैं जब रात में 10 बजे तक ट्रेनिंग लेती हूं तो वो ग्रॉसरी स्टोर जाकर मेरी जरूरत की सारी चीजें खरीदकर ले आते हैं। मैं घर आती हूं तो मेरी जरूरत की सारी चीजें वहां मौजूद रहती हैं। वो हर तरह से मेरी मदद करने की कोशिश करते रहते हैं।”

एक बात तो तय है कि डस्टिन के डिमांडिंग वर्कलोड की वजह से वो हमेशा ऐसा नहीं कर सकते हैं। खासकर कि तब जब “JT” मैच करने के लिए बाहर यात्रा पर जाती हैं। हालांकि, इस बार सिंगापुर में बड़े स्तर पर होने वाले इवेंट में जेनेट को भरोसा है उनके पति उन्हें एक वर्ल्ड चैंपियन बनाने के लिए उनका सपोर्ट और मदद करने जरूर आएंगे।

उन्होंने आखिर में कहा, “वो पिछले उन सभी बाउट्स में नहीं आ पाए हैं। वो बहुत व्यस्त रहते हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस बार वो जरूर मेरा समर्थन करने आएंगे।”

ये भी पढ़ें: सैम-ए गैयानघादाओ का मानना है कि उनके अनुभव को नहीं झेल पाएंगे रॉकी ओग्डेन

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34