ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री की सभी जानकारी के बारे में जानिए

Roman Kryklia Murat Aygun FULL CIRCLE 1920X1280 12 768x512

ONE 161: Petchmorakot vs. Tawanchai के 2 को-मेन इवेंट्स को परिभाषित करने के लिए “धमाकेदार” शब्द ही काफी है।

गुरुवार, 29 सितंबर को दुनिया के 4 सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल्स में भिड़ेंगे।

220929 SG ONE161 app 1920x1080px 1

उसके चंद घंटों बाद अमेरिकी प्राइमटाइम पर ONE Fight Night 2: Xiong vs. Lee III में 2 किकबॉक्सिंग स्टार्स वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में भिड़ेंगे।

उन्हें अलग-अलग चीज़ें अच्छा करने के लिए प्रेरित कर रही होंगी, लेकिन हर एक प्रतिभागी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने और सिल्वर बेल्ट को जीतने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले यहां ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में जानिए।

ONE 161 में दो सेमीफाइनल मुकाबले

एशियाई प्राइमटाइम पर 29 सितंबर को 4 एथलीट्स सेमीफाइनल बाउट्स में भिड़ेंगे, जिनके विजेताओं को फाइनल में प्रवेश मिलेगा।

पहले मैच में इराज अज़ीज़पोर का सामना ONE में अपनी तीसरी फाइट में प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे ब्रूनो चावेस से होगा।

पिछले साल अक्टूबर में अपने डेब्यू के बाद अज़ीज़पोर क्रमशः एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा और इस्माइल लोंट को हरा चुके हैं और 2 लगातार जीत ने उन्हें डिविजन के सबसे दिलचस्प स्टार्स में से एक बना दिया है।

दूसरी ओर, उनका स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 67-4 है, जो उन्हें चावेस के लिए कठिन चुनौती साबित कर रहा होगा, जिन्हें अपने विरोधी से 3 गुना कम अनुभव प्राप्त है।

मगर चावेस जानते हैं कि उन्हें अपनी 6 फुट 6 इंच की लंबाई का फायदा कैसे उठाना है। 19 मॉय थाई फाइट्स के करियर में उन्होंने सभी में पंच और स्टेप-इन नी स्ट्राइक्स लगाकर जीत दर्ज करने में सफलता पाई है।

दूसरी सेमीफाइनल बाउट में ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ और ब्राजीलियाई लैजेंड ग्युटो इनोसेंटे के रूप में 2 बहुत तगड़े एथलीट्स आमने-सामने होंगे।

Roman Kryklia successfully defends the ONE Light Heavyweight Kickboxing World Championship against Murat Aygun at ONE: FULL CIRCLE

क्रीकलिआ लगातार 11 फाइट्स जीत चुके हैं, जिन्होंने एक डिविजन ऊपर आकर इस वर्ल्ड ग्रां प्री में भाग लिया है, लेकिन उन्हें इस टूर्नामेंट में कमजोर मानना बहुत बड़ी गलती होगी।

उनकी लंबाई 6 फुट 7 इंच की है, जिससे बच पाना इनोसेंटे के लिए आसान नहीं होगा।

वो अभी तक ONE में अपने सभी प्रतिद्वंदियों के सामने मुश्किल खड़ी करते आए हैं। 30 वर्षीय स्टार ने तारिक खबाबेज़ को नॉकआउट कर लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता और उसके बाद क्रमशः आंद्रेई स्टोइका और मुरात आयगुन के खिलाफ बेल्ट को डिफेंड भी कर चुके हैं।

वहीं इनोसेंटे ने उसी इवेंट में पहली बार सर्कल में कदम रखा, जब क्रीकलिआ ने आयगुन को फिनिश किया था। उस शो में उन्होंने ब्रूनो सुसानो को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया था।

इसी साल जून में उन्होंने सर्बियाई स्टार और ग्रां प्री अल्टरनेट राडे ओपाचिच को धमाकेदार अंदाज में मात दी थी।

ONE Fight Night 2 में अल्टरनेट बाउट

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 30 सितंबर (भारत में शनिवार, 1 अक्टूबर) को ओपाचिच और जियानिस स्टोफोरीडिस ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में आमने-सामने होंगे।

अगर किसी फाइनलिस्ट को कोई कारणवश टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेना पड़ता है तो इस मैच का विजेता उसे रिप्लेस करेगा।

ऐसा काफी हद तक संभव है क्योंकि ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री में भी होते देखा गया था।

इसलिए दोनों फाइटर्स शुरुआत में टूर्नामेंट में जगह ना मिलने के प्रति खेद जताने के बजाय जीत के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

इनोसेंटे के हाथों हार से पहले ओपाचिच ने ONE में 4 कठिन प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया था।

दूसरी ओर, स्टोफोरीडिस लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग बाउट में आंद्रेई स्टोइका के खिलाफ हार के बाद दोबारा जीत की लय वापस प्राप्त करते हुए दिखाना चाहेंगे कि वो अभी भी टॉप कंटेंडर्स को मात दे सकते हैं।

वर्ल्ड ग्रां प्री के नियम

Giannis Stoforidis with an inside kick against Andrei Stoica at ONE 156

ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल्स और अल्टरनेट बाउट में परफॉर्म करने वाले एथलीट्स ONE के ग्लोबल किकबॉक्सिंग रूलसेट को ध्यान में रखकर फाइट करेंगे।

हर एक फाइट में 3 मिनट के 3 राउंड्स होंगे और हर राउंड के बीच में फाइटर्स को 1 मिनट का ब्रेक मिलेगा।

मैच को नॉकआउट, तकनीकी नॉकआउट (एक राउंड में 3 नॉकडाउन या कुल 4 नॉकडाउन) या फिर जजों के फैसले से जीता जा सकता है और फाइट का परिणाम ड्रॉ नहीं हो सकता।

पॉइंट्स निम्नलिखित तरीकों से दिए जाएंगे: नॉकडाउंस, बाहरी और आंतरिक क्षति, क्लीन स्ट्राइक्स की संख्या, आक्रामकता और सर्कल में दबदबा।

सेमीफाइनल मैच के विजेताओं को ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल में जगह मिलेगी, जिसके लिए तारीख बाद में तय की जाएगी।

वहीं इस टूर्नामेंट के विजेता को वर्ल्ड ग्रां प्री सिल्वर बेल्ट से सम्मानित किया जाएगा।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)