रोडटंग ने ग्रां प्री से अपना नाम वापस लिया, अब पानपयाक होंगे सेमीफाइनल का हिस्सा

Demetrious Johnson Rodtang Jitmuangnon ONE X 1920X1280 5 768x512

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्ट्राइकिंग टूर्नामेंट का अब हिस्सा नहीं होंगे।

https://www.instagram.com/p/ChsG1DvJODT/

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में मौजूदा डिविजनल किंग का अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में सवास माइकल से सामना होना तय था।

हालांकि, “द आयरन मैन” संगठन के अनिवार्य हाइड्रेशन टेस्ट के लिए एक सैंपल सौंपने में असमर्थ साबित हुए थे और उन्हें वे-इन (वजन करना) की अनुमति नहीं मिली। इसके परिणामस्वरूप, उन्हें 27 अगस्त को होने वाले अहम मुकाबले से अपना नाम वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा और उन्हें ग्रां प्री टूर्नामेंट से हटा दिया गया है।

इसके बाद रोडटंग ने टूर्नामेंट से हटने की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों को दी।

“मुझे प्रोत्साहित करने के लिए आप सभी का धन्यवाद, आपने यहां तक मेरा साथ दिया। मैं अब फाइट नहीं कर सकता हूं। उम्मीद है कि अगली बार आपसे मुलाकात होगी।”

https://www.instagram.com/p/ChtMb-Ipw-S/

रोडटंग की जगह उनके पूर्व ट्रेनिंग पार्टनर पानपयाक जित्मुआंगनोन को रिप्लेस किया जाएगा।

वर्तमान में “द एंजेल वॉरियर” Evolve MMA में बेहतर तरीके से मुकाबले के लिए अभ्यास कर रहे हैं। उनके पास चौंका देने वाला 247-41-3 का जबरदस्त रिकॉर्ड है और वो फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में #3 रैंक के कंटेंडर भी हैं।

संयोग से पिछली बार ONE Championship के फैंस ने पानपयाक को तब देखा था, जब रोडटंग को रिप्लेस करते हुए उन्होंने पिछले अक्टूबर में किकबॉक्सिंग फाइट में डेनियल पुएर्तस से सामना किया था। उस मुकाबले में थाई एथलीट ने सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत हासिल की थी।

अब पानपयाक और माइकल के बीच होने वाली फाइट के विजेता को ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा, जो इस साल के अंत में होने की उम्मीद है।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.