ONE: WARRIOR’S CODE में शामिल हर वर्ल्ड चैंपियन पर एक नजर

Marat Gafurov IMG_5194 768x512

शुक्रवार, 7 फरवरी को होने वाले ONE: WARRIOR’S CODE का बाउट कार्ड ऊपर से नीचे तक शानदार मुकाबलों और टॉप-क्लास टैलेंट से भरा हुआ है। ऐसा कार्ड इस सप्ताहांत दुनिया के किसी मार्शल आर्ट्स इवेंट में शायद ही आपको देखने को मिलेगा।

आखिरी मोमेंट पर मुकाबलों में बदलाव के बावजूद दुनिया के कई बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट इस शो का हिस्सा हैं।

इस्तोरा सेनयन एरीना में होने वाले इस इवेंट में मॉय थाई, किकबॉक्सिंग, ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के 7 वर्ल्ड चैंपियंस शामिल हैं।

धमाकेदार मेन इवेंट

मॉय थाई के 2 एलीट लेवल स्टार्स के मुकाबले में पहला ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी एक खास रिकॉर्ड के साथ इस मैच में एंट्री लेने वाले हैं जिनमें 2 डिविजन के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल, WMC और IPMTF वर्ल्ड चैंपियनशिप्स भी शामिल हैं।

कई बार उनके प्रतिद्वंदी में बदलाव किया गया लेकिन अब उनका सामना टॉप-क्लास एथलीट पोंगसिरी पीके. साइन्चेमॉयथाईजिम से होने वाला है, जो खुद 4 बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। उनके नाम Lumpinee Stadium, Channel 7 Stadium और WMC वर्ल्ड टाइटल शामिल हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का धमाकेदार एक्शन

मिस्ड मार्शल आर्ट्स रैंक्स में 2 ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट होल्डर एथलीट्स का आमना-सामना होने वाला है, जिन्होंने अपनी ग्राउंड स्किल्स के सहारे टॉप पर पहुंचने में सफलता पाई है। एक ने मैट पर तो दूसरे ने सर्कल में अपने प्रतिद्वंदियों को धूल चटाई है।

लिएंड्रो “वुल्फ” अटाईडिस ने अपने स्ट्राइकिंग गेम के सहारे इतनी सफलता प्राप्त की है और इस दौरान वो 5 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन भी बने जिनमें साल 2005 में आया Copa de Mundo टाइटल भी शामिल रहा। ब्राजीली स्टार एथलीट, रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को हराकर ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने का प्रयास करने वाले हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में रूसी सबमिशन मशीन मरात “कोबरा” गफूरोव रीयर-नेकेड चोक लगाकर मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन, ईव “ET” टिंग और नारनतुंगलाग जदंबा जैसे बड़े स्टार्स को मात देकर ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर चुके हैं और इसे 2 बार सफलतापूर्वक डिफेंड भी किया था।

अब वो लाइटवेट डिविजन में वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफ़र की शुरुआत अनडिफेटेड यूरी लापिकुस के खिलाफ करने वाले हैं।

दमदार स्ट्राइकर्स

एक ऐसा इवेंट जिसमें कई बेहतरीन स्ट्राइकर्स शामिल हैं, इनमें से 3 पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस लीड कार्ड में अपनी स्किल्स का प्रदर्शन करने वाले हैं।

“द बेबीफेस किलर” सावास माइकल जो पिछले साल लगी चोट के कारण लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं और उन्हें टाईकी “साइलेंट स्निपर” नाइटो का सामना करना है। वो WBC और WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं।

एंडी “पनिशर” हाओसन चाहे अपना ONE Super Series डेब्यू कर रहे हैं लेकिन इससे पहले वो कई वर्ल्ड टाइटल्स अपने नाम कर चुके हैं। ब्रिटिश स्टार अभी तक WBC, WMC, ISKA और 2 बार के ICO मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।

उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के जोश “टाइमबॉम्ब” टोना से होने वाला है, जो खुद ISKA K-1 वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और ग्लोबल स्टेज पर कई शानदार मुकाबलों का हिस्सा रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: WARRIOR’S CODE के 3 मुकाबले जो आपको बिल्कुल मिस नहीं करने चाहिए

जकार्ता | 7 फरवरी | ONE: WARRIOR’S CODE | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

विशेष कहानियाँ में और

Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.
Stella Hemetsberger celebrates her World Title win over Jackie Buntan at ONE Fight Night 40.
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight