ONE: WARRIOR’S CODE के 3 मुकाबले जो आपको बिल्कुल मिस नहीं करने चाहिए

Yoshihisa Morimoto vs Josh Tonna DC 2749 768x512

जैसा कि फैंस हर ONE Championship इवेंट से उम्मीद रखते हैं, उसी तरह इस शुक्रवार, 7 फरवरी को होने वाला ONE: WARRIOR’S CODE भी ऊपर से नीचे तक धमाकेदार मुकाबलों से भरा हुआ है।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में होने वाले इस शो के लीड कार्ड की शुरुआत से लेकर मेन इवेंट तक इस्तोरा सेनयन एरीना में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

चुनाव करना कठिन था लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको इस आगामी इवेंट के 3 ऐसे मुकाबलों से अवगत कराने वाले हैं जो आपको बिल्कुल मिस नहीं करने चाहिए।

#1 लिएंड्रो अटाईडिस Vs. रीनियर डी रिडर

लिएंड्रो “वुल्फ” अटाईडिस और रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर के बीच इस मैच में विजेता को बहुत अधिक फायदा पहुंचने वाला है क्योंकि विजेता को ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलेगा। इसी कारण इनके बीच जबरदस्त एक्शन देखना लाज़िमी सी बात है।

इस मैच में 2 शानदार स्किल्स वाले, जीत के भूखे और दुनिया के बेहतरीन मिडलवेट एथलीट्स एक-दूसरे का सामना करने वाले हैं और वो जरूर इस डिविजन के सबसे बड़े टाइटल के करीब पहुंचने का प्रयास करेंगे।

दोनों के पास शानदार फिनिशिंग की काबिलियत है, इसलिए इन दोनों की नॉकआउट एबिलिटी और सबमिशन स्किल्स को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि ये मैच लंबा नहीं चलने वाला है।

ONE में अटाईडिस के नाम ग्लोबल स्टेज पर 5 जीत हैं जिनमें से 4 उन्होंने नॉकआउट से दर्ज की हैं। इसके अलावा वो 5 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, हालांकि अभी तक उनकी सबमिशन स्किल्स ज्यादा देखने को नहीं मिली हैं लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा कर वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल की इच्छा व्यक्त की है।

दूसरी ओर डी रिडर अभी तक अनडिफेटेड रहे हैं और उनका रिकॉर्ड 11-0 का है। अभी तक उने सामने जो भी आया है उनके खिलाफ डी रिडर ने फिनिश से जीत हासिल की है। BJJ ब्लैक बेल्ट एक सबमिशन स्पेशलिस्ट भी हैं और वो दिखा चुके हैं कि वो ब्राजीलियन सुपरस्टार को कड़ी चुनौती दे सकते हैं और नॉकआउट से भी जीत दर्ज कर सकते हैं।

#2 किम जे वूंग Vs. कोयोमी मत्सुशीमा

“द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग ने बीते नवंबर में जैसा प्रदर्शन किया, उनका ONE डेब्यू शायद इससे बेहतर नहीं हो सकता था।

दक्षिण कोरिया के उभरते हुए सितारे ने राफेल नुनेज के खतरनाक ग्रैपलिंग गेम को रोकते हुए दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की थी। इसी के साथ वो साल 2019 के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक साबित हुए।

उनका गेम प्लान कोयोमी मत्सुशीमा के खिलाफ भी यही रहने वाला है जो ये दर्शा चुके हैं कि उन्हें अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराने और उन्हें डोमिनेट करने में कितनी महारथ हासिल है। इसके अलावा जापानी स्टार स्टैंड-अप गेम भी भली-भांति जानते हैं।

मत्सुशीमा भी अपने प्रतिद्वंदी को झकझोर कर रख सकते हैं और उन्होंने ONE में अपने पहले मुकाबले में मरात गफूरोव को नॉकआउट कर सभी को चौंका दिया था।

यदि ये दोनों स्टैंड-अप गेम पर टिके रहने का प्रयास करते हैं तो बेहतर होगा कि फैंस अपनी पलक भी ना झपकें क्योंकि स्टैंड-अप गेम के चलते ये मुकाबला चंद सेकेंडों में समाप्त हो सकता है।

#3 एंडी हाओसन Vs. जोश टोना

एंडी “पनिशर” हाओसन लीड्स, इंग्लैंड में स्थित उसी जिम से आते हैं जिससे लियाम “हिटमैन” हैरिसन आते हैं और ONE Super Series में पहले ही बड़े स्टार के रूप में अपनी जगह स्थापित कर चुके लियाम की ही तरह उन्हें भी मॉय थाई के एक्शन हीरो के रूप में जाना जाता है।

यहाँ तक कि लियाम खुद मानते हैं कि जब हाओसन अपनी लय में होते हैं तो रिंग में वो उनसे भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होते हैं। 5 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को आगे बढ़कर अपने प्रतिद्वंदी पर हेवी स्ट्राइक्स से प्रहार करना बेहद पसंद है और ये भी संभव है कि वो ONE में अपने डेब्यू मुकाबले में भी जरूर ऐसा ही करना चाहेंगे।

उनके प्रतिद्वंदी जोश “टाइमबॉम्ब” टोना उनके लिए परफेक्ट प्रतिद्वंदी हैं क्योंकि जब भी ऑस्ट्रेलियाई स्ट्रॉवेट स्टार को बेहतर करने के लिए पुश किया जाता है तो उन्हें किसी के लिए रोक पाना लगभग असंभव हो जाता है। वो बहुत टफ़ हैं और कड़े प्रहार से कभी पीछे नहीं हटते।

योशिहिशा मोरीमोटो के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में ISKA K-1 वर्ल्ड चैंपियन ने शुरुआत तो धीमे अंदाज में की थी लेकिन दूसरे और तीसरे राउंड में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और जजों के स्कोरकार्ड्स में बढ़त बनाई थी।

ध्यान रखें कि इस लीड-कार्ड के मैच पर आप अपनी नजरें गढ़ाए रखें क्योंकि ये एक शानदार मुकाबला होने वाला है।

ये भी पढ़ें: ONE: WARRIOR’S CODE के स्टार्स के स्टार्स के टॉप-5 सबमिशन

जकार्ता | 7 फरवरी | ONE: WARRIOR’S CODE | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.