क्या मेंग बो vs. डयाने कार्डोसो मैच की विजेता जिओंग जिंग नान की अगली वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर बनेगी?

Jenelyn Olsim Meng Bo ONE 164 1920X1280 4

शनिवार, 22 अप्रैल को मेंग बो और डयाने कार्डोसो विमेंस स्ट्रॉवेट MMA मैच में आमने-सामने आने के लिए तैयार हैं।

दोनों एथलीट्स की भिड़ंत ONE Fight Night 9: Nong-O vs. Haggerty में होगी, जहां ग्लोबल फैनबेस उन्हें वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने की कोशिश में जबरदस्त फाइट करते हुए देख रहा होगा।

मौजूदा स्ट्रॉवेट क्वीन जिओंग जिंग नान भी नए चैलेंजर्स के लिए तैयार हैं। ये भी संभव है कि मेंग और कार्डोसो के मैच की विजेता उनकी अगली चैलेंजर बन सकती है।

आइए नजर डालते हैं लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इस धमाकेदार मैच पर।

बड़ी सुपरस्टार एथलीट बनने की ओर अग्रसर हैं चीनी एथलीट

जब मेंग बो ने ONE Championship को जॉइन किया, तब उन्हें एटमवेट MMA डिविजन की अगली बड़ी सुपरस्टार माना जा रहा था।

चीनी एथलीट ONE में आने से पहले 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रही थीं और यहां आने के बाद 2 मैचों में लगातार नॉकआउट स्कोर किया।

वो एक और जीत दर्ज कर वर्ल्ड टाइटल शॉट के बहुत करीब पहुंच जाती, लेकिन ऋतु फोगाट के खिलाफ हार ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया था।

मेंग ने स्ट्रॉवेट डिविजन में आने का फैसला लिया, जहां पहले मैच में उन्हें पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर टिफनी टियो के खिलाफ हार मिली, लेकिन अगले मैच में उन्होंने जेनेलिन ओलसिम को पहले राउंड में नॉकआउट कर दिया था।

27 वर्षीय स्टार ने दिखाया कि वो एक डिविजन ऊपर आकर भी अपनी विरोधियों को फिनिश कर सकती हैं। अब उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है, जो उन्हें नए डिविजन में आगे बढ़ने में मददगार रहेगा।

मेंग अपने करियर में 14 बार अपनी विरोधी को फिनिश कर चुकी हैं, जिनमें 8 नॉकआउट जीत भी शामिल हैं। ये रिकॉर्ड उन्हें जिओंग के लिए बड़े खतरे के रूप में पेश कर रहा है।

ब्राजीलियाई स्टार अपनी छाप छोड़ने को तैयार

कार्डोसो ने पिछले साल अप्रैल में अपने ONE डेब्यू में पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अयाका मियूरा का सामना किया था।

ONE डेब्यू से पूर्व उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 8-1-1 का था और 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रही थीं। ब्राजीलियाई एथलीट ने मियूरा के सिग्नेचर स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना सबमिशन मूव से बचते हुए दमदार पंच लगाने में सफलता पाई थी।

दूसरे राउंड में “डे मॉन्स्टर” ने सब्र से काम लेकर मियूरा के टेकडाउन के प्रयासों को विफल करते हुए दोबारा खतरनाक पंच लगाए।

हालांकि मैच का अंत कंधे में आई चोट के कारण हुआ, लेकिन कार्डोसो ने दिखा दिया था कि वो डिविजन की बेस्ट एथलीट्स को हराने का दम रखती हैं। चूंकि उससे ठीक पहले “ज़ोम्बी” ने जिओंग को 5 राउंड्स तक कड़ी टक्कर दी थी।

इस मैच के बाद 26 वर्षीय स्टार का फिनिशिंग रेट बेहतर हुआ, जिन्होंने अपने करियर की 9 में से 7 जीत अपनी विरोधी को फिनिश कर हासिल की हैं। उनकी एकमात्र हार विभाजित निर्णय से आई थी।

इस मैच से क्या उम्मीद रखनी चाहिए?

मेंग बो और डयाने कार्डोसो का रिकॉर्ड बताता है कि वो ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन को टक्कर दे सकती हैं और अगले मैच में एक जीत उनमें से किसी एक को टाइटल शॉट के करीब पहुंचा देगी।

दोनों बेहतरीन फिनिशर्स हैं और उनके रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो उनकी 29 में से 21 जीत स्टॉपेज से आई हैं। उनका खतरनाक स्टाइल भी इस मैच को एक्शन से भरपूर बना रहा होगा।

मेंग का स्किल सेट शानदार है और समय बीतने के साथ खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वो पंच लगाते हुए अपनी ताकत पर निर्भर रहती हैं, जो किसी भी एथलीट को क्षति पहुंचाने में सक्षम है।

कार्डोसो मॉय थाई बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पास ना केवल पंच बल्कि प्रभावशाली किक्स भी हैं, लेकिन उन्होंने पिछले कुछ मैचों में अपने अटैकिंग और डिफेंसिव ग्राउंड गेम से भी सबको प्रभावित किया है।

ONE में मेंग के लिए ग्राउंड गेम उनका सबसे बड़ा दुश्मन बना रहा है और ब्राजीलियाई एथलीट इसका पूरा फायदा उठाना चाहती हैं।

मगर चीनी एथलीट भी अपने नए ट्रेनिंग सेंटर Sunkin International Fight Club में अपने ग्राउंड गेम को बेहतर करने पर जोर दे रही हैं, जहां ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन टांग काई भी अभ्यास करते हैं।

इस मैच में मेंग का टॉप MMA एथलीट्स के साथ फाइट का अनुभव बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। कार्डोसो अपने डेब्यू में घबराई हुई नजर नहीं आईं, लेकिन अभी तक उन्हें ऐसी खतरनाक स्ट्राइक्स का प्रभाव नहीं झेलना पड़ा है जिनसे उनका सामना अगले मैच में होगा।

इस शनिवार जिसे भी जीत मिलेगी, वो डिविजन की टॉप कंटेंडर्स में जगह बना लेगी। इसी के साथ उन्हें जिओंग के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिलने की उम्मीद भी बढ़ जाएगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.