लियाम नोलन और वंडरगर्ल दोनों को 17 फरवरी को होने वाले ONE Fight Night 19 में शामिल किया गया

Xiong Jing Nan Nat Jaroonsak ONE Fight Night 14 26 scaled

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित होने वाले ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo के कार्ड में दो और रोमांचक फाइट्स जोड़ी गई हैं।

लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले में “लीथल” लियाम नोलन का सामना नौज़ेत त्रूहीलो से होगा, जबकि नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक और डयाने “डे मॉन्स्टर” कार्डोसो विमेंस स्ट्रॉवेट मिक्स्ड रूल्स फाइट में आमने-सामने होंगी।

दोनों मुकाबले शनिवार, 17 फरवरी को अमेरिकी प्राइमटाइम के दौरान प्रसारित किए जाएंगे।

बीमारी और चोट के कारण खेल से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद नोलन ने जनवरी में हुए ONE Fight Night 18 में वापसी की और अली अलीएव पर एक शानदार निर्णायक जीत दर्ज की।

ब्रिटिश एथलीट ने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ लगातार दो जीत हासिल की हैं और उनका मानना ​​है कि एक और जीत उन्हें डिविजन के टॉप एथलीट्स में शामिल करा देगी।

ONE Fight Night 19 के मेन इवेंट में उनके दोस्त और टीम के साथी जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी भी फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो के खिलाफ अपना ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंड कर रहे होंगे। नोलन Knowlesy Academy के लिए एक सफल इवेंट की शुरुआत करने के लिए उत्सुक होंगे।

उनके प्रतिद्वंदी त्रूहीलो को पिछले अगस्त में अपने डेब्यू मैच में रंगरावी सिटसोंगपीनोंग से जजों के निर्णय से हार मिली थी और अब वो ONE में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं।

34 वर्षीय स्पैनिश एथलीट ने यूरोपीय सर्किट पर अपना नाम बनाया है, लेकिन वो ये साबित करना चाहते हैं कि वो ग्लोबल स्टेज पर भी सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स का सामना कर सकते हैं।

Rungrawee Sitsongpeenong Nauzet Trujillo ONE Fight Night 13 67

लोकप्रिय थाई स्टार “वंडरगर्ल” एक और हाइब्रिड शैली के मैच के लिए लौट रही हैं, जहां वो मिक्स्ड रूल्स मुकाबले में स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट कार्डोसो से भिड़ेंगी।

उनके मैच में बारी-बारी मॉय थाई और MMA राउंड होंगे, जैसा 2022 में डिमिट्रियस जॉनसन Vs. रोडटंग जित्मुआंगनोन मुकाबले में हुआ था और अगर कोई नॉकआउट या सबमिशन नहीं होता है तो इसे ड्रॉ घोषित किया जाएगा।

पिछले साल ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान के खिलाफ अपने स्पेशल रूल्स स्ट्राइकिंग मैच में “वंडरगर्ल” हार गई थीं, जो फाइट 4-औंस के छोटे दस्ताने पहनकर लड़ी गई थी।

लेकिन अपने जीवन का अधिकांश समय मॉय थाई और हाल ही में MMA में प्रतिस्पर्धा करने के बाद 24 वर्षीय फाइटर के पास इस बार अपने सभी हथियार उपलब्ध होंगे।

हालांकि, कार्डोसो एक काबिल प्रतिद्वंदी हैं।

इस खतरनाक ब्राजीलियाई स्ट्राइकर ने अपनी नौ MMA जीतों में से सात में फिनिश हासिल किए हैं, जिनमें से पांच नॉकआउट के माध्यम से आए हैं और इसमें पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा पर उनकी डेब्यू जीत भी शामिल है।

“डे मॉन्स्टर” मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अधिक अनुभवी हैं, जबकि “वंडरगर्ल” को स्टैंड-अप प्रतियोगिताओं में बढ़त हासिल है, जिससे 17 फरवरी को ये एक दिलचस्प मुकाबला साबित होगा।

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30