ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग डिविजन पर एक नजर

Regian Eersel defeats Nieky Holzken at ONE DAWN OF VALOR DA ASH_8621 3 768x511

ONE Super Series लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल इस हफ्ते दांव पर लगा होगा, जिसमें रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को मुस्तफा “डायनामाइट” हैडा के खिलाफ बेल्ट को डिफेंड करना है।

शुक्रवार, 19 मार्च को ONE: FISTS OF FURY III के मेन इवेंट में इरसल अपनी विरासत को कायम रख पाएंगे या ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग डिविजन को नया चैंपियन मिलेगा?

इस मैच का परिणाम चाहे कुछ भी हो, डिविजन में ऐसे कई टॉप कंटेंडर्स हैं, जो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए यहां डालिए एक नजर पूरे लाइटवेट किकबॉक्सिंग डिविजन पर।

वर्ल्ड चैंपियन

ONE में अभी तक इरसल का प्रदर्शन शानदार रहा है। ONE Super Series में अपने पहले मैच में यानी अप्रैल 2018 में ब्रैड “क्वेक” रिडल के खिलाफ जीत मिली और तभी से अपराजित रहे हैं।

डच-सूरीनामी स्टार ने अगले मैच में एंथनी “द असासिन” एंजोक्वानी को हराकर डिविजन के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जगह बनाई और यहां से शुरू हुई उनकी नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन के साथ प्रतिद्वंदिता।

पहले “द इम्मोर्टल” ने लैजेंड एथलीट को ONE: ENTER THE DRAGON में हराया और फिर ONE: DAWN OF VALOR में अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड भी किया।

वो हर बार लगातार अटैक करते हुए अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाते हैं। इस शुक्रवार उनकी चैंपियनशिप बेल्ट दांव पर लगी होगी इसलिए इरसल से फैंस को एक और यादगार प्रदर्शन की उम्मीद रखनी चाहिए, जो लंबे समय तक चैंपियन बने रहने की उम्मीद कर रहे हैं।

अगले चैलेंजर

हैडा ने “द इम्मोर्टल” के खिलाफ मैच प्राप्त करने के लिए लंबा इंतज़ार किया है और इस शुक्रवार वो ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने के मौके को खाली नहीं जाने देना चाहेंगे।

“डायनामाइट” के मूव्स में बहुत तेजी होती है। 2018 में उनके डेनियल “द रॉक” डॉसन के खिलाफ ONE Super Series को साल के सबसे बेहतरीन मुकाबलों में जगह मिली थी, जिसे उन्होंने शानदार अंदाज में नॉकआउट से फिनिश किया था।

अब वो अपने करियर के सबसे बड़े मैच के लिए तैयार हैं और फैंस भी इस सवाल का जवाब जानना चाहेंगे कि क्या मोरक्को में जन्मे हैडा चैंपियन बनने के लिए तैयार हैं।

हैडा इस मैच में जीत के लिए प्रतिबद्ध हैं, मुकाबले को क्षण भर में समाप्त करने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन ये तो समय ही बता पाएगा कि क्या वो “द इम्मोर्टल” को वाकई में हराने में सक्षम हैं।



इरसल के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी

होल्ज़कन किकबॉक्सिंग लैजेंड हैं और उनके हर मुकाबले में लोगों को धमाकेदार एक्शन देखने को मिलता आया है।

लेकिन अभी तक वो एक इरसल नाम की चुनौती से पार नहीं पा सके हैं। हालांकि, “द इम्मोर्टल” को उन्होंने ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में 5 राउंड्स तक कड़ी टक्कर दी, लेकिन बेल्ट को अपनी कमर से नहीं बांध पाए हैं।

ONE: WARRIOR’S DREAM में कोस्मो “गुड बॉय” अलेक्सांद्रे और ONE: BIG BANG II में इलियट “द ड्रैगन” कॉम्पटन के खिलाफ नॉकआउट जीतों ने दर्शाया कि वो अभी भी टॉप लेवल के एथलीट्स को हराने में सक्षम हैं, वहीं हैडा को तकनीकी रूप से मात देते हुए जीत दर्ज की थी।

#1 रैंक के किकबॉक्सिंग कंटेंडर मानते हैं कि वो चैंपियन को हराने की काबिलियत रखते हैं और “ONE on TNT III” जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार के खिलाफ दोबारा चैंपियनशिप मैच हासिल कर सकते हैं।

वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकर्स डेब्यू के लिए तैयार

10-time Kickboxing and Muay Thai World Champion John Wayne Parr poses in his ONE Championship gloves

21 अप्रैल को होल्ज़कन के खिलाफ पार अपना डेब्यू करने वाले हैं। एक ONE Championship इवेंट में नजर आने के बाद “द गनस्लिंगर” ने रिटायरमेंट ली, लेकिन अब वापसी कर रिंग में उतरने के लिए तैयार हैं।

पार को सबसे बेहतरीन स्ट्राइकिंग सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है और 2 दशकों से भी ज्यादा समय से इस खेल से जुड़े रहे हैं। अगर अपने प्रोमोशनल डेब्यू में एक टॉप रैंक के कंटेंडर को हराने में सफल रहे तो जरूर भविष्य में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने का दावा ठोक सकेंगे।

इस्लाम मुर्ताज़ेव भी एक वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकर हैं जो लाइटवेट डिविजन पर छाने को बेताब हैं।

मुर्ताज़ेव को इरसल के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिलने वाला था, लेकिन किसी कारणवश बाउट से अपना नाम वापस लेना पड़ा। जब भी उन्हें टाइटल शॉट मिलेगा, लोगों को उनसे जबरदस्त एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए। स्पिनिंग स्ट्राइक्स और उनकी नॉकआउट पावर अन्य एथलीट्स के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।

अनुभवी एथलीट्स वापसी के इंतज़ार में हैं

Anthony Njokuani DUX 8122.jpg

#3 रैंक के कंटेंडर एंजोक्वानी, एंडी “सावर पावर” सावर और कॉम्पटन के खिलाफ जीत दर्ज कर ONE में इरसल के खिलाफ आई हार से उबर चुके हैं।

अमेरिकी स्टार दोबारा “द इम्मोर्टल” के खिलाफ मैच हासिल करना चाहते हैं। अभी उनकी गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक लाइटवेट एथलीट्स में की जाती है और अच्छा मोमेंटम ही उनके आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है।

दूसरी ओर, कॉम्पटन किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में भी अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। वो परिस्थिति के हिसाब से ढलना अच्छा से जानते हैं और अभी तक उनका स्ट्राइकिंग गेम उनके प्रतिद्वंदियों के लिए बड़ी मुसीबत बना रहा है।

ये भी पढ़ें: रेगिअन इरसल vs मुस्तफा हैडा: वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत के 4 तरीके

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34