ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनलिस्ट्स पर एक नजर

Roman Kryklia Murat Aygun FULL CIRCLE 1920X1280 7 768x512

ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री को जीतने के लिए दुनिया के 4 सबसे बेहतरीन हेवीवेट स्ट्राइकर्स अपनी पूरी ताकत लगाने वाले हैं।

गुरुवार, 29 सितंबर को ONE 161: Petchmorakot vs. Tawanchai में ग्रां प्री के सेमीफाइनल मैचों में खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट्स आमने-सामने होंगे और दोनों मैचों में जबरदस्त एक्शन का देखा जाना तय है।

टूर्नामेंट में ऐसे 3 एथलीट्स शामिल हैं, जो ONE Championship में पहले भी कई बड़ी जीत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन एक फाइटर अपने प्रोमोशनल डेब्यू को यादगार बनाना चाहेगा।

यहां आप इस समय ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग ग्रां प्री में शामिल हर एक फाइटर के बारे में जान सकते हैं।

रोमन क्रीकलिआ

रोमन क्रीकलिआ ONE के सबसे बड़े स्ट्राइकिंग स्टार्स में से एक हैं और इस समय ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल उन्हीं के पास है।

यूक्रेनियाई स्टार का करियर रिकॉर्ड 47-7, ग्यारह मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और ONE में अभी तक लगातार 3 जीत दर्ज कर चुके हैं।

उन्हें अपने प्रतिद्वंदी पर मानसिक दबाव बढ़ाने और खतरनाक अटैक्स करने के लिए जाना जाता है। वो अपनी फाइट्स में बहुत तेजी से एकसाथ कई स्ट्राइक्स लगाकर अपने विरोधियों को झकझोरते आए हैं।

6 फुट 7 इंच लंबे स्टार के लंबे हाथ और तकनीक उन्हें जीत दर्ज करने में मदद करते आए हैं। उन्होंने मजबूत ठोड़ी वाले मुरात आयगुन और तारिक खबाबेज़ को फिनिश किया और इस दौरान उनका डिफेंस भी अच्छा रहा।

ये सभी चीज़ें क्रीकलिआ को टूर्नामेंट में जीत का प्रबल दावेदार बना रही हैं, मगर सेमीफाइनल में उन्हें एक बेहद कठिन चुनौती का सामना करना है।

ग्युटो इनोसेंटे

ONE में आने के बाद लगातार 2 नॉकआउट फिनिश करते हुए ग्युटो इनोसेंटे एक बार फिर ऐसा करने की उम्मीद कर रहे होंगे।

ब्राजीलियाई लैजेंड का MMA गेम बहुत खतरनाक है। उन्होंने जून में राडे ओपाचिच और उससे पहले ब्रूनो सुसानो को एकतरफा अंदाज में फिनिश किया था।

क्रीकलिआ की तरह इनोसेंटे भी अन्य हेवीवेट फाइटर्स से अलग हैं। उनके पास गैर-पारंपरिक तकनीक है और शानदार मूवमेंट करते हुए खतरनाक पंच लगाते हैं।

उनका किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड 40-10 का है और अपनी स्किल्स को अच्छे से अमल में लाते रहे हैं, जिनमें स्पिनिंग किक्स, स्टांस का बदला और तेज स्पीड शामिल है।

इनोसेंटे का अनोखा स्टाइल उनकी क्रीकलिआ के साथ फाइट को दिलचस्प बना रहा होगा।

इराज अज़ीज़पोर

इराज अज़ीज़पोर का ONE रिकॉर्ड 2-0 का है, इस दौरान उन्होंने एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा को हराया और उसके बाद इस्माइल लोंट को फिनिश किया।

ईरानी स्टार का करियर रिकॉर्ड 67-4 का है। वो दिखने में बहुत खतरनाक हैं और उसी तरह का खतरनाक अटैक भी करते हैं।

उन्हें फ्रंट फुट पर रहकर दमदार हुक्स और ओवरहैंड्स लगाना पसंद है, जो किसी भी फाइटर को फिनिश कर सकते हैं। वहीं उनकी मजबूत ठोड़ी उन्हें बिना डरे आगे आकर अटैक करने में मदद करती है।

अज़ीज़पोर केवल पंच ही नहीं बल्कि उनकी हाई किक्स बड़े से बड़े फाइटर को तुरंत फिनिश कर सकती है, फिर चाहे उनकी लंबाई थोड़ी कम ही क्यों ना हो।

2018 में उन्होंने क्रीकलिआ को एक टूर्नामेंट में हराया था और अभी भी यूक्रेनियाई स्टार को हराने वाले आखिरी एथलीट बने हुए हैं। हालांकि क्रीकलिआ ने उस हार का हिसाब बराबर कर लिया था, लेकिन अभी इस प्रतिद्वंदिता का परिणाम नहीं आया है।

मगर इससे पहले अज़ीज़पोर को डेब्यू कर रहे एक खतरनाक फाइटर की चुनौती से पार पाना होगा।

ब्रूनो चावेस

ब्रूनो चावेस ने 24-1 के रिकॉर्ड के साथ ONE Championship में कदम रखा है।

वो बचपन से मार्शल आर्ट्स से जुड़े रहे हैं, उनके पिता MMA फाइट करते थे और चावेस ने भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए पहले BJJ और उसके बाद किकबॉक्सिंग और MMA में सफलता प्राप्त की।

वो मॉय थाई और बॉक्सिंग भी कर चुके हैं, जिनमें उनका रिकॉर्ड क्रमशः 18-1 और 8-0 का है। ये रिकॉर्ड दर्शाता है कि उनके पास कई खतरनाक तरीके के मूव्स होंगे।

30 वर्षीय एथलीट के हुक्स और अपरकट्स बहुत खतरनाक होते हैं, जिनके साथ उन्हें कॉम्बिनेशंस भी लगाना पसंद है। वहीं उनके पास दमदार नी स्ट्राइक्स भी हैं, जिनका कॉम्बिनेशंस के साथ मिश्रण उन्हें बेहद खतरनाक फाइटर साबित करता है।

6 फुट 6 इंच की लंबाई उन्हें टूर्नामेंट में दूसरा सबसे लंबा एथलीट बनाती है, जो उन्हें 6 फुट 2 इंच लंबे अज़ीज़पोर को हराने में मददगार रह सकती है।

ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल के मैच

रोमन क्रीकलिआ (47-7) vs. ग्युटो इनोसेंटे (40-10)

इराज अज़ीज़पोर (67-4) vs. ब्रूनो चावेस (24-1)

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty