ONE 164 के लीड कार्ड में होने वाले मैचों पर एक नजर

Oumar Kane Batradz Gazzaev ONE161 1920X1280 28 768x512

इस बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड टाइटल मुकाबले को लेकर मार्शल आर्ट्स फैंस बहुत ही उत्साहित हैं, जिसे 2022 के आखिरी ONE Championship इवेंट ONE 164: Pacio vs. Brooks में देखा जा सकेगा।

हालांकि, सनसनीखेज मेन इवेंट और शानदार बाउट्स के अतिरिक्त शनिवार, 3 दिसंबर को मेन कार्ड कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस को सबसे ज्यादा आकर्षित करेगा। लेकिन लीड कार्ड को और भी रोमांचक बनाने के लिए बेहतरीन मुकाबलों को शामिल किया गया है।

उच्च स्तर के मॉय थाई और MMA मुकाबले ONE 164 के लीड कार्ड में शामिल होंगे, जिसमें लाजवाब एक्शन देखने को मिलेगा।

आइए इससे पहले कि इवेंट हो, हम यहां फिलीपींस की राजधानी मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में होने वाली शुरुआती बाउट्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

तगीर खलीलोव Vs. चोरफाह टोर.सांगटीनोई

लीड कार्ड की हेडलाइन फाइट में रूसी स्ट्राइकर तगीर खलीलोव को उम्मीद है कि वो अपने फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में प्रोमोशनल न्यूकमर चोरफाह टोर.सांगटीनोई का धमाकेदार तरीके से स्वागत करेंगे।

दो जबरदस्त मुकाबलों के बावजूद खलीलोव को अब भी अपनी पहली ONE Championship जीत की तलाश है।

अपने अनोखे अंदाज, फॉरवर्ड मूविंग कॉम्बिनेशन्स और प्रतिभा के धनी “सामिंगप्री” ने वर्ल्ड टाइटल के लिए मुकाबला करने को अपने सभी जरूरी हथियार व पैंतरे प्रदर्शित कर डाले हैं। यहां तक कि पिछले साल अपने किकबॉक्सिंग मैच में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन को उन्होंने विभाजित निर्णय के जरिए जीत हासिल करने के लिए मजबूर कर दिया था।

मॉय थाई के एक सम्मानित दिग्गज फाइटर के रूप में चोरफाह स्ट्राइकिंग के पारंपरिक दृष्टिकोण के साथ अपनी ताकत को भी एकसाथ पेश करेंगे। ऐसे में फैंस को दिलचस्प स्टाइल वाली ये बाउट देखने को मिलने वाली है।

एडोनिस सेविलेनो Vs. ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा

लीड कार्ड में ड्रेक्स “टी-रेक्स” ज़ाम्बोआंगा की वापसी देखने को मिलने वाली है, जो ग्लोबल स्टेज पर ONE Warrior Series: Philippines के विजेता एडोनिस सेविलेनो से मुकाबला करने को पूरी तरह से तैयार हैं।

ONE Warrior Series: Philippines में सेविलेनो ताकत, कंडीशनिंग और सहनशक्ति के कारण दूसरे प्रतियोगियों से अलग रहे। इसके अलावा स्पारिंग सेशंस के दौरान Team Lakay के कोचों ने उन्हें “एक मजबूत हाथों वाले एथलीट, जो बॉक्सिंग का टेकडाउंस का मिश्रण कर सकते हैं, की संज्ञा दी।”

फिर भी Team Lakay के प्रतिनिधि निश्चित रूप से ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि उनके पास ज्यादा अनुभव है और वो लगातार तीन बाउट जीतकर अपने विजय रथ को और आगे बढ़ता हुआ देख रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, “टी-रेक्स” एक संपूर्ण फाइटर हैं। उन्होंने फ्लाइवेट मुकाबले में डेचादिन सोर्नसिरीसुफाथिन पर सबमिशन जीत में अपने ग्रैपलिंग कौशल को दिखाया था। फिर उन्होंने हाल ही में तीन भार वर्ग ऊपर जाकर राहुल राजू को 65 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था।

अगर सेविलेनो अपने देश के बढ़ते हुए फाइटर की रफ्तार को रोकने में सक्षम हो जाते हैं तो वो निश्चित रूप से साबित कर देंगे कि ये मुकाबला उनके लिए फायदे का सौदा रहा।

लारा फर्नांडीज Vs. डांगकोंगफाह बंचामेक

प्रतिभाशाली स्ट्राइकर्स लारा फर्नांडीज और डांगकोंगफाह बंचामेक एक एटमवेट मॉय थाई बाउट में एक-दूसरे का सामना करेंगी।

पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन फर्नांडीज ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में अद्भुत धैर्य का प्रदर्शन किया था। उन्होंने ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए जेनेड टॉड से एक जबरदस्त और कांटे के मुकाबले में निर्णय के जरिए पराजय झेली थी।

इसी तरह 21 साल की विलक्षण प्रतिभा की धनी डांगकोंगफाह बंचामेक ने अपने ONE Championship डेब्यू में ऑल टाइम ग्रेट अनीसा मेक्सेन से जोरदार संघर्ष किया और मैच को निर्णय तक ले गईं, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

दोनों ही फाइटर्स के पास भविष्य में मॉय थाई में अपना वर्चस्व बनाने के लिए स्किल्स और ताकत मौजूद है। दोनों ही एथलीट्स को अपने अंदाज में फाइट करना पसंद है। ऐसे में फैंस को उनके बीच होने वाले मुकाबले में पूरी तरह से धमाके की ही उम्मीद है।

जासुर मिर्ज़ामुहामेदोव Vs. ओमार केन

ये दोनों एथलीट्स जब सर्कल में पहुंचेंगे तो उनका संयु्क्त रूप से वजन 500 पाउंड से अधिक ही होगा। ऐसे में इस हेवीवेट MMA बाउट में जोरदार भिड़ंत होना तय है, जिसका निर्णय जजों के स्कोरबोर्ड तक पहुंचना लगभग असंभव ही लग रहा है।

किसी भी विरोधी का दम निकालने और अपनी ताकत से डराने वाले “रग-रग” ओमार केन दुनिया भर के प्रशंसकों के चहेते हैं। सेनेगल के रेसलिंग चैंपियन अपने करियर की सबसे कड़ी परीक्षा देने को तैयार हैं, जब वो अपराजित उज्बेकिस्तानी फाइटर जासुर मिर्ज़ामुहामेदोव के खिलाफ मुकाबला करेंगे।

देखा जाए तो “रग-रग” हर मायने में किसी पावरहाउस से कम नहीं हैं, जो अपनी ताकत का उपयोग पैरों पर खड़े रहकर पंचों या फिर ग्राउंड पर सबमिशन को लागू करके फाइट को समाप्त करने के लिए अक्सर करते दिखते हैं।

हालांकि, “वाइट टाइगर” को लगता है कि जिस तरह का माहौल बनाया गया है, उसको बदलने की उन्हें पूरी उम्मीद है।

अपने विरोधी की तरह ही समान क्षमता और स्किल्स रखने वाले जासुर मिर्ज़ामुहामेदोव ना सिर्फ एक ग्लोबल सुपरस्टार पर बड़ी जीत हासिल करना चाहते हैं बल्कि हेवीवेट खिताब के लिए भी काम करना चाहते हैं।

जेनेलिन ओलसिम Vs. मेंग बो

इवेंट की शुरुआत धमाकेदार रूप से तब होगी, जब जेनेलिन ओलसिम और मेंग बो एक दिलचस्प स्ट्रॉवेट MMA फाइट में आपस में भिड़ेंगी।

अपने पिछले 4 मुकाबलों में से 3 में जीत हासिल करने वाली ओलसिम आश्चर्यजनक रूप से ताकतवर रेसलिंग और ग्रैपलिंग स्किल्स की धनी होने के साथ एक चालाक स्ट्राइकर भी हैं। साथ ही उन्हें मनीला में उत्साही घरेलू प्रशंसकों का भरपूर समर्थन भी मिलने वाला है।

ऐसे में मेंग भी उनके सामने मजबूती से खड़ी रहने वाली हैं। Tiger Wang Gym की प्रतिनिधि एक तकनीकी और ताकतवर बॉक्सर हैं, जिन्होंने अपना प्रभावशाली ग्राउंड गेम भी सबको दिखाया है।

हर तरह की परिस्थितियों में हमला करने में सहज रहने वाली ये दोनों फाइटर्स से लंबे समय तक इस मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ टिके रहने और जबरदस्त एक्शन में पूरे समय तक रहने की उम्मीद की जा रही है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.