3 अगस्त को ONE Fight Night 24 में होने वाले सभी 6 मॉय थाई मैचों का विश्लेषण

Ferrari Fairtex defeats Antar Kacem ONE Friday Fights 47 30

ONE Fight Night 24: Brooks vs. Balart में हर तरह के कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस के लिए कुछ ना कुछ जरूर होगा, लेकिन इसमें मॉय थाई मैचों की संख्या अधिक है।

3 अगस्त को होने वाले इवेंट में छह मुकाबले थाईलैंड के राष्ट्रीय खेल मॉय थाई के हैं।

इन मुकाबलों में कुछ सबसे दमदार एथलीट्स शामिल हैं, जिनके मैच बहुत ही शानदार और यादगार नॉकआउट्स से भरे हुए होते हैं।

बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इवेंट से पहले इन सभी छह मॉय थाई मैचों पर चर्चा करते हैं।

फिलिपे लोबो vs. नबील अनाने 

दो बार के ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो अपनी #3 रैंक को उभरते हुए स्टार नबील अनाने के खिलाफ एक दमदार मुकाबले में दांव पर लगाएंगे।

लोबो, जोनाथन हैगर्टी के खिलाफ हुए वर्ल्ड टाइटल मैच के बाद इस मुकाबले में उतरेंगे, जहां उन्हें तीसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं 20 वर्षीय अनाने को ONE के अपने पहले मैच में मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने उसके बाद से तीन जीत हासिल कीं, जिसमें मशहूर वर्ल्ड चैंपियंस कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई और मुआंगथाई पीके साइन्चाई के खिलाफ आए नॉकआउट शामिल हैं।

दोनों के प्रदर्शन को देखकर एक धमाकेदार मैच की उम्मीद है।

डेडुआंगलैक vs. नाकरोब 

थाई स्टार्स डेडुआंगलैक टीडेड99 और नाकरोब फेयरटेक्स के बीच होने वाला रीमैच किसी एक को फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में आगे बढ़ा देगा।

डेडुआंगलैंक का ONE रिकॉर्ड 5-1 का है और उन्हें इकलौती हार नाकरोब के हाथों मिली है। इसके बावजूद TDed99 टीम के एथलीट ने टाईकी नाइटो को पिछले मैच में हराकर डिविजन में चौथी रैंकिंग हासिल की है।

वहीं नाकरोब की बात करें तो वो ONE में 8-1 का रिकॉर्ड रखते हैं, जिसमें चार नॉकआउट शामिल हैं। पिछले नवंबर अपन इसी प्रतिद्वंदी को हराने के बाद उन्हें भरोसा है कि वो रीमैच में भी दमदार प्रदर्शन करेंगे।

दिमित्री कोवटन vs. फरारी 

फरारी फेयरटेक्स लगातार ONE में अपनी चार जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे, जब बेंटमवेट मॉय थाई मैच में उनका सामना प्रमोशन में डेब्यू कर रहे दिमित्री “द साइलेंट असासिन” कोवटन से होगा।

Fairtex Training Center के एथलीट ने दो मैचों को गंवाने के बाद लगातार चार जीत हासिल की हैं और वो इसी लय को जारी रखना चाहेंगे।

हालांकि, कोवटन जैसे बेहतरीन एथलीट के पास इस मैच में खोने के लिए कुछ नहीं होगा।

रूसी स्टार दो हफ्ते पहले ही दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आए हैं और वो जानते हैं कि फरारी को हराकर वो अपना नाम बना लेंगे, ऐसे में उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

रैम्बोलैक vs. क्रेग कोकली 

बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन का एक और लाजवाब मुकाबला रैम्बोलैक चोर अजालाबून और क्रेग “कोको” कोकली के बीच होगा।

रैम्बोलैक ONE Friday Fights के पहले एथलीट थे, जिन्होंने संगठन के ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने के लिए छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था। कॉन्ट्रैक्ट के बाद उन्हें हार मिली, लेकिन अगले मैच में सोनेर सेन को हराकर जीत की लय पाई।

अब रैम्बोलैक अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे, लेकिन कोकली जीत हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे। आयरिश स्टार ONE में अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।

अलिफ vs. ज़कारिया एल जमारी 

अलिफ सोर डेचापैन और ज़कारिया एल जमारी का सामना 128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में होगा, जहां तेज-तर्रार एक्शन देखने को मिल सकता है।

पिछले लगातार दो मैच हारने से पहले अलिफ ने ONE में 4-0 का रिकॉर्ड बनाया था, जिसमें तीन नॉकआउट शामिल थे। मलेशियाई स्टार अब दोबारा जीत की पटरी पर आने का प्रयास करेंगे।

वहीं एल जमारी प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अपराजित रहे हैं और मॉय थाई करियर शानदार है। जब ये दोनों आमने-सामने होंगे तो बेहतरीन वार-पलटवार देखने को मिलेगा।

यू यौ पुई vs. एमी पिर्नी 

यू यौ पुई अपने करियर की सबसे मुश्किल परीक्षा के लिए तैयार हैं, जब वो मशहूर स्कॉटिश स्टार एमी पिर्नी के खिलाफ मैच से इवेंट की शुरुआत करेंगी।

हांगकांग निवासी एथलीट ने अपने बेहतरीन स्टाइल के दम पर ONE में 6-0 का रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन पिर्नी को टॉप प्रतिद्वंदियों के खिलाफ सालों का अनुभव है और उनकी यू यौ पुई की आक्रामकता से फर्क नहीं पड़ेगा।

स्कॉटिश स्टार का मानना है कि उनका काउंटर अटैक जीत की कुंजी साबित होगा और फैंस को बहुत अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

मॉय थाई में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)