कुल्हाडी फेंक खुद को आराम दे रहे हैं वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग

Aung La N Sang at ONE CENTURY DUX 2450 768x512

आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग 29 अप्रैल को “ONE on TNT IV” में विटाली बिगडैश के खिलाफ अपने ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने की तैयारी में लगे हुए हैं।

यूएस प्राइम टाइम टेलीविजन पर आने वाली दोनों सुपरस्टार्स की प्रतिद्वंदिता की तीसरी बाउट से पहले आंग ला को नए खेल में हाथ आजमाने का मौका मिल गया है।

कुल्हाडी फेंकने के खेल ने पिछले कुछ सालों में काफी लोकप्रियता हासिल की है और Sanford MMA टीम के सदस्य इसका इस्तेमाल आपसी भाईचारे और ट्रेनिंग के दबाव से राहत पाने में कर रहे हैं।

आंग ला न संग को एक दोस्त के घर पर आकर इसमें हाथ आजमाने का मौका मिला और तब से इसके प्रति उनकी दिलचस्पी बढ़ रही है।

म्यांमार के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स आइकन ने कहा, “वो मेरे घर से पांच मील की दूरी पर रहते हैं। उनके घर का मैदान काफी बड़ा है। एक दिन हम लोगों ने कुल्हाडी फेंकना शुरु कर दिया।”

वर्ल्ड चैंपियन एथलीट आंग ला न संग जिम में कई घंटों की ट्रेनिंग करते हैं। लेकिन एक सुपरस्टार को भी थका देने वाली ट्रेनिंग के लिए आराम करने की जरूरत पड़ती है।

उन्होंने कहा, “हम लोग सिर्फ ट्रेनिंग, खाना, सोना और फिर यही दोबारा करते हैं, ऐसे में ये मस्ती भरा काम है। किसी हथियार को हवा में फेंकना और सही निशाने पर मारने का अलग ही मजा है।”

म्यांमार में जन्मे एथलीट भले ही कुल्हाडी फेंकने को सिर्फ मनोरंजन के तौर पर करते हों, लेकिन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी इसके कई फायदे हैं।

आंग ला न संग ने कहा, “हम निशाना लगाना और टारगेट को हिट करना अच्छी बात है।”

“आप टारगेट को किसी हथियार से हिट करते हैं। अपने हाथों से किसी चीज को हिट करने की बजाय कोहनी का इस्तेमाल करें।”

अगले महीने TNT पर ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन अपने खिताब को ट्रायलॉजी (तीसरी) बाउट में डिफेंड करेंगे तो काफी कुछ दांव पर लगा होगा।

लेकिन क्या होगा अगर दोनों ही कुल्हाडी फेंकने की प्रतियोगिता में हिस्सा लें?

आंग ला न संग ने कहा, “मुझे नहीं पता कि विटाली कितने अच्छे हैं। लेकिन मेरा मानना है कि उन्हें इसका ज्यादा अभ्यास नहीं होगा तो मेरी ही जीत होगी।”

ये भी पढ़ें: ‘ONE On TNT I’ के लिए रोडटंग को मिला नया प्रतिद्वंदी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.