किकबॉक्सिंग स्टार क्रिस्टीना मोरालेस के बारे में 5 बेहद रोचक बातें

Kickboxing star Cristina Morales

क्रिस्टीना मोरालेस एक ऐतिहासिक इवेंट में अपना ONE Super Series डेब्यू करने वाली हैं, लेकिन स्पैनिश एथलीट को एक बहुत कठिन चुनौती मिली है।

शुक्रवार, 3 सितंबर को ONE: EMPOWER में उनका सामना महान पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट अनीसा “C18” मेक्सेन से होगा।

मोरालेस ने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है और यहां आप ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू से पहले उनके बारे में 5 बेहद रोचक बातों के बारे में जान सकते हैं।

#1 एक महान चैंपियन हैं

ONE Super Series में आने से पहले ही मोरालेस कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं।

वो मौजूदा ISKA एटमवेट K-1 वर्ल्ड चैंपियन हैं और ये बेल्ट उन्होंने मार्च 2019 में फैनी रामोस को हराकर जीती थी। साथ ही वो इसे 2 बार डिफेंड भी कर चुकी हैं।

मोरालेस ऐसी पहली स्पैनिश एथलीट भी रहीं, जिन्होंने ISKA वर्ल्ड टाइटल जीता है।

#2 उन्हें कठिन चुनौतियां पसंद हैं

मेक्सेन जैसी नामी एथलीट के खिलाफ अपने डेब्यू मैच को लेकर शायद कोई दूसरा एथलीट दो बार सोचता, लेकिन मोरालेस ने इस चुनौती को स्वीकार कर दिखाया कि उन्हें कठिन चुनौतियां पसंद हैं।

यहां तक कि उन्होंने ISKA वर्ल्ड टाइटल फाइट के ऑफर को इवेंट से केवल 15 दिन पहले स्वीकार किया था।

इसके अलावा वो कई यूरोपीय देशों और जापान में K-1 के लिए भी फाइट कर चुकी हैं।



#3 दो बच्चों की मां हैं

मोरालेस एक मां भी हैं और उनके 2 बेटे हैं, जिनकी उम्र 3 और 7 साल है।

पहले बच्चे को जन्म देने के बाद उन्होंने ढाई साल का ब्रेक लिया था, लेकिन दूसरे बच्चे के जन्म के 3 महीने बाद ही वो फाइटिंग करने के लिए वापसी कर चुकी थीं।

#4 उनके पति भी इस खेल से जुड़े हैं

एटमवेट स्टार का परिवार खेलों से जुड़ा हुआ है क्योंकि उन्होंने अपने कोच जीसस कबेलो से शादी की थी।

कबेलो, Team Jesus Cabello के हेड कोच हैं, जो उनके क्षेत्र का सबसे अच्छा किकबॉक्सिंग जिम है। इस जिम से कई वर्ल्ड चैंपियंस और उभरते हुए स्टार्स निकलकर आए हैं, जिनमें ONE स्टार अलेहांद्रो रिवास भी एक हैं।

मोरालेस और उनके पति जिम में आकर कोच और शिष्य बन जाते हैं और इसी मानसिकता के कारण मोरालेस अपने करियर में इतनी सफलता हासिल कर पाई हैं।

#5 वो साइकोलॉजी एक्सपर्ट हैं

वो शारीरिक रूप से ताकतवर तो हैं ही, बल्कि मोरालेस पढ़ाई में भी अच्छी रही हैं।

उन्हें स्पोर्ट्स साइकोलॉजी में डिग्री हासिल है, जिससे उन्हें अपने फाइटिंग करियर में सफलता हासिल करने में मदद मिली है।

साथ ही वो सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही हैं। अपनी पढ़ाई और मार्शल आर्ट्स में अनुभव की मदद से असहाय बच्चों को लड़ाई-झगड़ों से दूर रहने में मदद करती हैं।

ये भी पढ़ें: ऋतु फोगाट ने वर्ल्ड ग्रां प्री में जीत हासिल करने के लिए बनाया खास प्लान

किकबॉक्सिंग में और

Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring