ONE Fight Night 20 के वर्ल्ड टाइटल मैच में उतरकर दुनिया भर की माताओं को प्रेरित करना चाहती हैं क्रिस्टीना मोरालेस

Cristina Morales Anna Jaroonsak ONE Fight Night 16 52 scaled

क्रिस्टीना मोरालेस को लगता है कि ONE Fight Night 20: Todd vs. Phetjeeja के को-मेन इवेंट में एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ होने वाला मुकाबला ग्लोबल फैंस को एक खास संदेश देगा।

शनिवार, 9 मार्च को होने वाला ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच ONE इतिहास का पहला ऐसा मौका होगा, जब दो मां वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में उतरेंगी और मोरालेस इसके लिए बहुत खुश हैं।

स्पैनिश स्टार का मानना है कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में दोनों स्टार्स शानदार प्रदर्शन करते हुए साबित करेंगी कि मां बनने के बाद भी खेलों में कामयाबी हासिल की जा सकती है।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“जिनसे मेरा सामना होने जा रहा है, वो भी एक मां हैं। हम इस बात का सबूत हैं कि महिलाएं मां बनने के बाद भी बेस्ट लीगों में उतर सकती हैं।

“एलिसिया एक मजबूत फाइटर हैं, जो लगातार आगे बढ़ती रहती हैं। वो मुझे खुद की याद दिलाती हैं। वो अंत तक फाइट करती हैं। ये फाइट शानदार होगी। ये आपको सीट से उठने नहीं देगी। दोनों फाइटर्स अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।”

मोरालेस तीन बार की किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं, लेकिन वो जानती हैं कि ONE बेल्ट जीतना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

ना सिर्फ ये उनके लिए करियर के लिए खास रहेगा बल्कि अपने दोनों बेटों को दिखा पाएंगी कि उनका त्याग और मेहनत रंग लाई है।

30 वर्षीय स्टार ने इस बारे में कहा: 

“वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना मेरे, मेरे परिवार और मेरे देश के लिए बहुत बड़ी बात होगी। मैंने जिसका सपना हमेशा से देखा था, वो हासिल कर लूंगी। यही कारण है कि मैं हर दिन कड़ी ट्रेनिंग कर रही हूं। ये किसी सपने के सच होने जैसा रहेगा।

“ये मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि मैं अपने बच्चों को दिखाऊं कि कड़ी मेहनत के दम पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है।”

क्रिस्टीना मोरालेस रोल मॉडल होने के काम को बड़ी गंभीरता से लेती हैं

क्रिस्टीना मोरालेस खुद को मिली सुर्खियों को फायदा उठाना चाहती हैं।

महिला मार्शल आर्टिस्ट्स से सजे कार्ड में ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ का सामना करने की वजह से स्पैनिश स्टार जानती हैं कि उन पर बहुत सारे लोगों का ध्यान होगा।

इस बारे में उन्होंने कहा: 

“मैं उन लोगों से इत्तेफाक नहीं रखती जो मानते हैं कि महिलाएं मजबूत नहीं होतीं। हम मजबूत हैं। जब मैं फाइट करती हूं तो लगता है कि मैं मजबूत हूं। जब मैं फाइट करती हूं तो लगता है कि कुछ भी संभव है।

“मैं सभी महिलाओं को कहना चाहूंगी कि आप अपने सपनों के लिए फाइट करें। अगर आप ऐसा करती हैं तो ये जरूर पूरे होंगे।

“मैं सभी माताओं को कहना चाहूंगी कि मातृत्व की वजह से अपने सपनों का पीछा करना मत छोड़िए। ये आपके परिवार के साथ आपके रिश्ते को मजबूत करेगा।”

हालांकि, जो दो सबसे खास लोग उनका मैच देख रहे होंगे, वो उनके बेटे होंगे और मोरालेस उन्हें दिखाना चाहती हैं कि सही मानसिकता के साथ कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

इससे उनका तात्पर्य है कि काम, स्कूल और परिवार की जिम्मेदारियों को उठाने के साथ-साथ टॉप एथलीट भी बना जा सकता है।

वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ने कहा: 

“मैं अपने बच्चे के लिए आदर्श बनकर खुश हूं। मैं दिखाना चाहती हूं कि काम के साथ-साथ खेलों में भी मुकाबला कर सकती हूं।

“मैं उनके लिए उदाहरण बनना चाहती हूं और साबित करना चाहती हूं कि आप पढ़ाई या खेल के साथ कोई दूसरी चीज भी कर सकते हैं। वो अपनी सभी गतिविधियों को साथ लाने में काबिल होने चाहिए।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.