5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 11 से पता चलीं

Superbon Singha Mawynn Tayfun Ozcan ONE Fight Night 11 66

शनिवार, 10 जून को बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov में कई यादगार मार्शल आर्ट्स मुकाबले हुए।

मैचों में हुए फिनिश और जबरदस्त एक्शन ने बैंकॉक के क्राउड का खूब मनोरंजन किया।

अब सवाल खड़ा हो चला है कि आगे क्या होगा। इसलिए आइए जानते हैं उन 5 बड़ी बातों के बारे में, जो हमें ONE Fight Night 11 से पता चली हैं।

‘द इम्मोर्टल’ का अपराजित रिकॉर्ड कायम

Regian Eersel Dmitry Menshikov ONE Fight Night 11 27

ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल ने ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू के समय अपनी विरासत कायम करने का लक्ष्य तैयार किया था। अब एक और बड़ी जीत के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपनी विरासत कायम कर ली है।

“द इम्मोर्टल” ने दिमित्री मेन्शिकोव को राइट हैंड लगाकर केवल 46 सेकंड में फिनिश कर दिया। 4-औंस के ग्लव्स पहन कर इरसल ने सबको पावर का महत्व समझाया।

इस जीत के साथ सूरीनामी स्टार की विनिंग स्ट्रीक 22 मैचों की हो गई है और धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग से 50 हजार यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी मिला।

2-स्पोर्ट किंग समय के साथ बेहतर होते जा रहे हैं, जिससे उन सभी एथलीट्स की परेशानी बढ़ गई होगी जो लाइटवेट डिविजन के टॉप पर पहुंचने की कामना करते हैं। अपनी शानदार तकनीक, जबरदस्त स्टैमिना और पावर की मदद से इरसल ने एक अटूट विरासत कायम की है।

सुपरबोन ने दिखाया कि वो अब भी टॉप कंटेंडर हैं

पूर्व ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन ने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में बहुत शानदार प्रदर्शन किया।

#5 रैंक के कंटेंडर टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान ने थाई सुपरस्टार पर दबाव बनाने के लिए चिंगिज़ अलाज़ोव के गेम प्लान को कॉपी करने की कोशिश की, लेकिन सुपरबोन का डिफेंस वर्ल्ड-क्लास रहा। इससे पूर्व चैंपियन को अपने विरोधी के गेम को परखने और उन्हें दूसरे राउंड में फिनिश करने में मदद मिली।

जैसे ही ओज़्कान ने कॉम्बिनेशन लगाया, तभी सुपरबोन ने लेफ्ट हाई किक लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश कर दिया। उनकी ये किक इतनी शानदार रही कि इसके लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला।

मैच के बाद इंटरव्यू में #1 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर ने अलाज़ोव के साथ रीमैच की मांग की। मगर इसके लिए उन्हें इंतज़ार करना होगा क्योंकि उन्हें 5 अगस्त को ONE Fight Night 13 में मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

उस मैच में विजेता चाहे कोई भी बने, लेकिन सुपरबोन एक टॉप लेवल फेदरवेट कंटेंडर को हराने के बाद रीमैच मिलना डिज़र्व करते हैं।

फ्रेमानोव फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट पाने के एक कदम करीब पहुंचे

पिछले साल इल्या फ्रेमानोव ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन को हराकर डिविजन पर अपनी छाप छोड़ी थी। ONE Fight Night 11 में उन्होंने शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग को फेदरवेट MMA बाउट में हराकर अपनी शानदार लय को जारी रखा।

इस बीच उन्होंने साबित किया कि वो दमदार शॉट्स के प्रभाव को झेल सकते हैं। रूसी एथलीट ने प्रतिबद्धता दिखाते हुए जबरदस्त वापसी की और शिनीचग्टा को दबाव में लेकर आए।

#3 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर ने अपने विरोधी को नी स्ट्राइक लगाकर नॉकडाउन किया और ग्राउंड गेम में रीयर-नेकेड चोक लगाकर पहले राउंड में 2 मिनट 18 सेकंड के समय पर फिनिश किया।

इस जीत के लिए फ्रेमानोव को 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस मिला और साथ ही ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन टांग काई को चैलेंज करने के एक कदम करीब पहुंच गए हैं।

मलाचिएव ने ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में जगह बनाई

Mansur Malachiev Jeremy Miado ONE Fight Night 11 24

मंसूर मलाचिएव ने प्रोमोशनल डेब्यू में अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखा है और साबित किया है कि वो ONE में परफॉर्म करने के दबाव को झेल सकते हैं।

मलाचिएव ने बीते शनिवार उभरते हुए फिलीपीनो MMA कंटेंडर जेरेमी मिआडो का सामना किया और 31 वर्षीय एथलीट के लिए ये कोई असामान्य नजर आने वाली फाइट नहीं रही।

रूसी एथलीट ने हर मौके पर मिआडो को मात दी और उन्हें पहले राउंड में 4 मिनट 31 सेकंड के समय पर डार्स चोक लगाकर फिनिश किया। फाइट के दौरान मलाचिएव ने अपने गेम प्लान पर टिके रहकर 5 मिनट के अंदर अपनी जीत सुनिश्चित की।

इस जीत से ना केवल उन्होंने अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखा बल्कि ये भी दिखाया कि स्ट्रॉवेट डिविजन में एक नया चैलेंजर आ गया है।

क्वोन ने जीत के बाद एंड्राडे के साथ रीमैच की इच्छा जताई

इस समय बेंटमवेट MMA स्टार “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल के लिए सभी चीज़ें अच्छी हो रही हैं। दक्षिण कोरियाई एथलीट ने आर्टेम बेलाख पर दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत प्राप्त की और अब वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पाने के बहुत करीब आ गए हैं।

#5 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर के खिलाफ जीत से क्वोन ने ग्लोबल स्टेज पर अपने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को कायम रखा और साथ ही रैंकिंग्स में चौथे स्थान को भी बरकरार रखा है।

50 हजार यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस जीतने के बाद क्वोन ने पोस्ट-मैच इंटरव्यू में कहा कि “प्रीटी बॉय” ने हर मौके पर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है और अब बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने की स्थिति में पहुंच गए हैं।

उन्हें हराने वाले एकमात्र एथलीट ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे के खिलाफ उनके मैच की संभावना लोगों के अंदर उत्साह भर रही है, जहां दक्षिण कोरियाई बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.