इन 5 कारणों से मोहम्मद यूनेस रबाह फेदरवेट मॉय थाई डिविजन के लिए एक बड़ा खतरा हैं

Eddie Abasolo Mohamed Younes Rabah ONE 169 48 scaled

“द ईगल” मोहम्मद यूनेस रबाह नामी-गिरामी स्टार्स से भरे ONE Championship के फेदरवेट मॉय थाई डिविजन में छाप छोड़ने के लिए उत्सुक हैं।

अल्जीरियाई स्टार के पास डिविजन की टॉप पांच रैंकिंग्स में जगह बनाने का मौका है, जब ONE Fight Night 33: Rodrigues vs. Persson में उनका सामना तीन रैंक के कंटेंडर शैडो सिंघा माविन से होगा। इस इवेंट का लाइव प्रसारण शनिवार, 12 जुलाई को बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

ONE में तीन फाइट्स के बाद ही रबाह ने काफी सारे नए फैंस बनाते हुए खुद को वर्ल्ड टाइटल के संभावित खतरे के रूप में पेश किया है।

इससे पहले कि वो लुम्पिनी स्टेडियम में शैडो का सामना करें, आइए उन कारणों पर चर्चा करते हैं जो उन्हें इस डिविजन का खतरनाक और उभरता हुआ स्टार बनाते हैं।

#1 अपने काम को लेकर मेहनती

अपने काम को लेकर “द ईगल” का समर्पण, दृढ़ता और निष्ठा बेहद कमाल की है।

28 वर्षीय स्टार को कुछ भी इतना आसानी से नहीं मिला बल्कि उन्होंने गरीबी से उबरते हुए अपना नाम बनाया है। उन्होंने युवा दिनों में अपना खुद का एक छोटा सा जिम बनाया था, ताकि वो अपनी मॉय थाई एकेडमी के बंद होने के बाद वहां ट्रेनिंग जारी रख सकें।

मध्य पूर्व के टॉप एमेच्योर फाइटर्स में से एक बनने के बावजूद उन्होंने दूसरे काम करते हुए पैसे कमाए, जिससे कि वो थाईलैंड जाकर अपनी स्किल्स को धार दे सकें। इसी सराहनीय सोच के दम पर उन्होंने बाधाओं को पार किया।

#2 चैंपियंस वाली काबिलियत

रबाह जानते हैं कि जब दांव पर बहुत कुछ लगा हो तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे किया जाता है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आने से पहले उन्होंने एमेच्योर और प्रोफेशनल दोनों रैंक्स में खूब सारी कामयाबी हासिल की, जिसमें मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में अल्जीरियाई व अरब टाइटल शामिल हैं।

इसी की वजह से ONE के अधिकारियों का ध्यान उन पर गया और रबाह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स के साथ फाइट करने का मौका मिला।

#3 स्वाभाविक विजेता

एक बेहद प्रतिभाशाली प्रतियोगी जिन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर में सिर्फ एक ही बार हार का सामना करना पड़ा, रबाह जानते हैं कि किसी भी परिस्थिति में मैच कैसे जीता जाता है।

ONE Fight Night 17 में किए अपने प्रमोशनल डेब्यू में उन्होंने थाईलैंड के टॉप स्ट्राइकर्स में से एक सैमापेच फेयरटेक्स को उन्हीं के घरेलू दर्शकों के सामने हराया था।

हालांकि, उन्हें रीमैच में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन रबाह ने शानदार अंदाज में वापसी की और पिछले साल नवंबर में एडी अबासोलो पर दमदार जीत हासिल की।

#4 उच्च स्तर की ट्रेनिंग

“द ईगल” लंबे समय से चर्चित जिम Team Mehdi Zatout का हिस्सा बने हुए हैं, एक ऐसी जगह जिसे बेहतरीन वर्ल्ड चैंपियंस बनाने के लिए जाना जाता है।

पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेहदी ज़टूट की निगरानी में रबाह लगातार टॉप फाइटर्स जैसे मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने, दो बार के ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सिंसामट क्लिनमी और #2 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर बैमपारा कौयाटे और अन्य के साथ ट्रेनिंग करते हैं।

इतनी बेहतरीन टीम के साथ के चलते वो भविष्य में कामयाबी की इबारत जरूर लिखेंगे।

#5 जुझारू रवैया

सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि अल्जीरियाई स्टार बहुत ही आक्रामक और लगातार फिनिश तलाशने वाले स्ट्राइकर हैं।

रबाह को अपने हाथ-पैरों, घातक किकिंग गेम और जबरदस्त एल्बोज़ से शिकार करना पसंद है फिर चाहे इसके लिए उन्हें खुद को जोखिम में ही क्यों ना डालना पड़े।

अबासोलो के खिलाफ हुई जीत की बात कर लेते हैं, जहां “द ईगल” ने कई नॉकडाउन स्कोर किए, जिसके बाद वो आराम से निर्णय से जीत सकते थे। लेकिन उन्होंने लगातार आखिरी घंटी तक फिनिश की तलाश की।

इन कारणों से वो फैन फेवरेट बन गए हैं।

मॉय थाई में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.