कैसे मोहम्मद यूनेस रबाह की कड़ी मेहनत ने उन्हें ONE Championship में पहुंचाया – ‘बचपन बहुत मुश्किल था’

Saemapetch Fairtex Mohamed Younes Rabah ONE Fight Night 19 1 scaled

मोहम्मद यूनेस रबाह ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आने के लिए खून-पसीना एक किया है।

ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug में अल्जीरियाई स्टार बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी करते हुए ONE में अपने तीसरे मुकाबले में अमेरिकी स्टार एडी “सिल्की स्मूद” अबासोलो का सामना फेदरवेट मॉय थाई मैच में करेंगे।

ये फाइट शनिवार, 9 नवंबर को अमेरिकी प्राइमटाइम के दौरान लाइव प्रसारित की जाएगी और रबाह के लिए ग्लोबल स्टेज पर अपनी स्किल्स और प्रतिभा दिखाने का एक और मौका होगा।

आइए इससे पहले उनके अब तक के सफर पर नजर डालते हैं।

‘पैसों की तंगी’

अल्जीरिया में जन्मे और पले-बढ़े नौ बच्चों में से रबाह ने बचपन से ही बहुत गरीबी और तंगी का सामना किया।

उन्होंने onefc.com को बताया कि कैसे उनके परिवार को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा:

“मेरा बचपन बहुत मुश्किल था। हम अपने दादा-दादी के घर पर काफी सारे अंकल-आंटी के साथ रहे। हम आठ भाई-बहनों के साथ एक छोटे से घर में शिफ्ट हुए। मेरे पिता एक शिक्षक थे और वो इतने बड़े परिवार को पालने वाले अकेले थे।

“पैसों की तंगी थी तो मुझे बहुत छोटी उम्र से परिवार का सहारा बनने के लिए काम करना पड़ा।”

मार्शल आर्ट्स में दिखी मंजिल

रबाह को महसूस होता था कि वो किसी खास और बड़ी चीज के लिए बने हैं।

शुरुआती दिनों में उन्होंने फुटबॉल खेला, लेकिन इस खेल से उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई। उसके बाद उन्होंने कराटे और फिर बाद में किकबॉक्सिंग में हाथ आजमाया और वो तभी से इसके साथ हैं:

“मैंने थोड़े समय के लिए फुटबॉल खेला, लेकिन मुझे कुछ और चाहिए था। तब मैंने कराटे सीखा, मगर वो भी मुझे रास नहीं आया।

“फिर 13 साल की उम्र में अपने शहर के एक छोटे जिम में मेरा परिचय किकबॉक्सिंग से हुआ। वहां से मेरा मार्शल आर्ट्स के प्रति प्रेम जागा।”

उन्हें इस खेल से प्यार हो गया और वो घंटों तक किकबॉक्सिंग दिग्गज डच-मोरक्कन लैजेंड बद्र हरि को देखते थे।

उन्होंने बताया:

“बद्र हरि जैसे दिग्गज को देखने से मेरे अंदर एक ज्वाला जगी और मैंने खुद को उस स्तर पर मुकाबला करते देखा। मैंने सोचा कि हफ्ते में तीन बार जिम जाने से कुछ नहीं होगा। तो मैंने एक पुराने टायर से पंचिंग बैग बनाया और पुराने ग्लव्स लिए।

“मैं अकेला मेहनत और प्रोफेशनल स्टार्स के मूव्स को स्टडी कर रहा था।”

मेहनत लगातार रही जारी

धीरे-धीरे उनकी कोशिशें रंग ला रही थीं। उन्होंने किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में कई बार अल्जीरियाई और अरब टाइटल जीतकर खुद को क्षेत्र के उभरते हुए स्टार्स में से एक बना लिया था।

रिंग में कामयाबी का ये मतलब कतई नहीं रहा कि उन्हें जीवन में तकलीफें नहीं झेलनी पड़ीं:

“मैंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए छोटे शहर से अल्जीयर्स जैसे बड़े शहर जाने का फैसला लिया। ये काफी मुश्किल समय था। मैं अकेला था और ट्रेनिंग के साथ काम भी कर रहा था। मैं एक दुकान चलाने का काम किया और इस दौरान दोस्त के पास यूनिवर्सिटी कैम्पस में रहा।”

एक स्टार बने

सालों की कड़ी तपस्या के बाद 27 वर्षीय स्टार दिसंबर 2023 में ONE Championship में आए।

अपने प्रमोशनल डेब्यू में उन्होंने थाई दिग्गज और पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सैमापेच फेयरटेक्स को हराकर मॉय थाई जगत को हैरान कर दिया। हालांकि, उन्हें फरवरी में हुए रीमैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने निडर और खास स्टाइल की मदद से फैंस बनाए।

अब वो थाईलैंड की मशहूर Team Mehdi Zatout में ट्रेनिंग कर रहे हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वो अपने सपनों को जी रहे हैं:

“ये बेहद चौंकाने वाला है कि बैंकॉक की गलियों में लोग मुझे पहचान लेते हैं। लोग मुझे फोटो के लिए भी रोकते हैं, जो कि बेहद अद्भुत है। फैंस का प्यार मुझे आगे बढ़ने में मदद करता है।”

मॉय थाई में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.