शैडो को फेदरवेट रैंकिंग में जाने का ज़रिया मानते हैं मोहम्मद यूनेस रबाह – ‘उन्हें हराता हूं तो मैं रैंकिंग में जगह बना लूंगा’

Eddie Abasolo Mohamed Younes Rabah ONE 169 68

अल्जीरियाई स्ट्राइकर मोहम्मद यूनेस रबाह का मानना है कि शैडो सिंघा माविन के खिलाफ होने वाली फाइट उन्हें फेदरवेट मॉय थाई डिविजन के शिखर पर पहुंचा सकती है।

ये को-मेन इवेंट शनिवार, 12 जुलाई को बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 33: Rodrigues vs. Persson से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सैमापेच फेयरटेक्स के खिलाफ करियर की पहली हार झेलने के बाद रबाह ने भार वर्ग में ऊपर जाने का फैसला किया और फिर अमेरिकी स्टार एडी अबासोलो को सर्वसम्मत निर्णय से पराजित किया।

अब वो लय में दिख रहे हैं और 27 वर्षीय स्टार के पास फेदरवेट मॉय थाई डिविजन की टॉप पांच रैंकिंग्स में पहुंचने का सुनहरा मौका है।

रबाह ने कहा:

“शैडो ने सिटीचाई (सिटसोंगपीनोंग) को हराकर रैंकिंग में तीसरा स्थान पाया। मुझे लगता है कि अगर मैं उन्हें हराता हूं तो मैं रैंकिंग में जगह बना लूंगा।”

रबाह ने करीब से अपने प्रतिद्वंदी के खेल का अध्ययन किया है और उनका मानना है कि शैडो के खेल में कुछ कमियां हैं। छह फुट दो इंच की लंबाई के बावजूद अल्जीरियाई स्टार को विरोधियों के करीब आकर वार-पलटवार करना पसंद है।

“द ईगल” ने उनके खेल में कुछ कमियां ढूंढ़ ली हैं, जिनका वो फायदा उठाने की कोशिश करेंगे खासकर तब जब थाई स्टार पावर शॉट और आक्रामकता के साथ क्लिंच में आएंगे। रबाह को करीब रहकर वार करने में आनंद आता है और यही चीज उन्हें अगले मैच में फायदा दिला सकती है।

रबाह ने बताया:

“वो मजबूत हैं लेकिन काफी चतुर नहीं हैं। मैं उनके डिफेंस में बहुत सारी कमियां देख सकता हूं, खासकर जब वो अटैक करते हैं। इसके अलावा उनके पास पर्याप्त स्पीड और फुटवर्क नहीं है। ये उनकी कमजोरी है और वो इसकी कीमत चुकाएंगे।”

रबाह ने ONE Championship में कामयाबी का श्रेय कोच को दिया

एक तरफ मोहम्मद यूनेस रबाह, शैडो सिंघा माविन के खिलाफ होने वाले अपने मैच को लेकर पूरी तरह से फोकस बनाए हुए हैं, लेकिन वो ONE Championship में फाइट करने के सपने को हकीकत में बदलने वाले इंसान के बारे में नहीं भूले हैं।

रबाह का अपने ट्रेनर, पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेहदी ज़टूट, से रिश्ता करियर के लिए बहुत अहम रहा है और कोच-एथलीट के रिश्ते से कहीं अधिक गहरा है।

फेदरवेट मॉय थाई सनसनी ने बताया:

“मेहदी के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है। मैं उन्हें 2022 से जानता हूं। जब मैं पहली बार उनके जिम गया तो उन्होंने कहा, ‘तुम एक अच्छे फाइटर हो।’ मैंने उनसे अपना सपना बताया और उन्होंने कहा, ‘तुम्हारे पास ONE Championship फाइटर बनने के लिए सब कुछ है।'”

तब से लेकर अब तक दोनों का रिश्ता लगातार गहरा होता चला गया है और ज़टूट उनके मेंटॉर, कोच और भाई जैसे बन गए हैं।

रबाह, जो कि ONE Championship में अल्जीरिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, के लिए ज़टूट का मार्गदर्शन बहुत अहम है खासकर जब वो करियर के सबसे बड़े मौके की तैयारी कर रहे हैं।

“द ईगल” ने कहा:

“मेहदी मेरे लिए सिर्फ एक कोच नहीं हैं। वो एक बड़े भाई की तरह हैं और उन्होंने मेरी बहुत मदद की है। वो उन लोगों में से एक हैं, जिनके लिए मैं लड़ता हूं। मैं वाकई उन्हें वापस देना चाहता हूं और उन्हें गर्व महसूस कराना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)