5 कारण क्यों लियाम हैरिसन अभी तक नोंग-ओ के सबसे मुश्किल प्रतिद्वंदी हैं

Liam Harrison Muangthai ONE156 1920X1280 74 768x512

2019 में सबसे पहले ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद से ही नोंग-ओ गैयानघादाओ इस डिविजन के टॉप पर बने हुए हैं, लेकिन लियाम “हिटमैन” हैरिसन के साथ मुकाबले में ये सब बदल सकता है।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में हैरिसन, नोंग-ओ को चैलेंज करेंगे और वो थाई लैंजेंड को हराकर नए चैंपियन बनने की काबिलियत रखते हैं।

ऐसा करना उनके लिए आसान नहीं होगा, लेकिन ब्रिटिश सुपरस्टार के पास अनुभव है, वर्ल्ड-क्लास स्किल्स हैं और मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में जो बताते हैं कि हैरिसन अभी तक नोंग-ओ के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी साबित होंगे।

#1 जबरदस्त फिनिशिंग पावर

हैरिसन के गेम प्लान से सभी वाकिफ हैं कि वो फ्रंट-फुट पर रहकर दमदार अटैक करते हैं और वो अगली फाइट में भी ऐसा ही करने वाले हैं।

चाहे नोंग-ओ की स्ट्राइक्स कितनी ही प्रभावशाली क्यों ना हों, लेकिन “हिटमैन” किसी भी फाइटर को झकझोरने का दमखम रखते हैं और उनका एक क्लीन शॉट किसी भी एथलीट को नॉकआउट कर सकता है।

उनके लेफ्ट हुक में जबरदस्त ताकत होती है, लेकिन उनके राइट हैंड को भी कम नहीं आंका जा सकता। इसके अलावा क्लिंचिंग के दौरान उनकी एल्बोज़ भी बेहद खतरनाक साबित होती आई हैं।

हैरिसन ने इन्हीं स्किल्स की मदद से ONE में लगातार 2 और करियर में 48 नॉकआउट जीत दर्ज की हैं। उनका फिनिशिंग रेट 53 फीसदी है, जो मॉय थाई के खेल में काफी अच्छा है। वहीं 4-औंस के MMA ग्लव्स के साथ उनके पंच और भी अधिक प्रभावशाली साबित होंगे।

#2 कभी हार नहीं मानते

Bad Company टीम के स्टार बहुत बहादुरी से फ्रंट-फुट पर रहकर अटैक करते हैं और उनका स्टैमिना लेवल भी शानदार है।

हैरिसन मानते हैं कि वो बहुत दमदार शॉट्स का प्रभाव झेल सकते हैं। उन्होंने रोडलैक पीके.साइन्चाई की बेस्ट स्ट्राइक्स का सामना करते हुए भी फाइटिंग जारी रखी। वहीं मुआंगथाई पीके.साइन्चाई के खिलाफ 2 बार नॉकडाउन होने के बाद जबरदस्त अंदाज में वापसी कर जीत दर्ज की थी।

“हिटमैन” को अपनी ठोड़ी पर भरोसा है, वहीं नॉकडाउन से उभरते हुए भी वो अच्छी मानसिकता के साथ अपने गेम प्लान पर अमल कर सकते हैं।

इसका मतलब नोंग-ओ चाहे हैरिसन की बॉडी पर कितने ही प्रहार क्यों ना करें, उन्हें हर वक्त दमदार स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलने का डर सता रहा होगा। 

#3 खतरनाक लो किक्स

हैरिसन और नोंग-ओ के बीच ज्यादा पंच लगाने की टक्कर दिलचस्प रह सकती है, लेकिन मॉय थाई में आपके पास पंचों के अलावा भी स्ट्राइक्स होनी चाहिए।

इस खेल में सबसे तेज और दमदार लो किक्स लगाने वाले फाइटर्स की बात करें तो हैरिसन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

ब्रिटिश स्टार अपने बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस के अलावा लो किक्स लगाकर अपने विरोधी की जांघ को क्षति पहुंचा रहे होंगे और मौका मिलते ही वो एकसाथ कई किक्स लगा सकते हैं।

ये किक्स उन्हें नोंग-ओ को थकाने में मदद कर सकती हैं और साथ ही बढ़त बनाने के मौके भी दिला सकती है। 

#4 एक संपन्न मॉय थाई फाइटर  

हैरिसन को अपने मॉय माह्त स्टाइल के लिए जाना जाता है, जिसमें फाइटर्स दमदार पंच और लो किक्स लगाते हैं, लेकिन उनके पास कई अन्य मूव्स भी हैं।

जो भी लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं, वो जानते हैं कि “हिटमैन” का स्किल सेट कितना शानदार है और वो स्टैंड-अप गेम में महारत रखते हैं।

पूर्व WMC और WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के पास ताकत की कोई कमी नहीं है, लेकिन उनका डिफेंस, तकनीक और काउंटर अटैक करने का तरीका भी शानदार है।

वो किक्स को शानदार तरीके से कैच करते हैं और उनके स्वीप्स दर्शाते हैं कि वो कितना तेजी से मूव कर पाते हैं। इसलिए वो नोंग-ओ को हर क्षेत्र में चुनौती देने के लिए तैयार रहेंगे।

#5 ऐतिहासिक करियर उन्हें इस मुकाम तक खींच लाया है

स्किल्स और मूवसेट के अलावा हैरिसन का शानदार करियर रिकॉर्ड उन्हें इस ऐतिहासिक मुकाबले तक खींच लाया है।

यूनाइटेड किंगडम के सबसे बेहतरीन मॉय थाई एथलीट्स में से एक “हिटमैन” ने पूरी दुनिया में परफॉर्म करते हुए उपलब्धियां हासिल की हैं। अब ONE में 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक और लगातार 2 नॉकआउट जीत के मोमेंटम को साथ लिए वो अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं।

36 वर्षीय स्टार ने कई महान एथलीट्स का सामना किया है और यही अनुभव उन्हें मॉय थाई आइकॉन नोंग-ओ पर जीत दिला सकता है।

उन्हें खुद पर भरोसा है, अच्छी लय प्राप्त है, अनुभव और स्किल्स का साथ है। ये सभी चीज़ें हैरिसन को ONE वर्ल्ड चैंपियन बनाने में सक्षम हैं।

मॉय थाई में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34