इन 5 कारणों से एंडरसन सिल्वा को ‘बुशेशा’ पर जीत मिल सकती है

Anderson Silva defeats Beybulat Isaev at ONE IMMORTAL TRIUMPHDUX 1266 768x512

ONE Championship के फैंस एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा को ONE Super Series किकबॉक्सिंग में फाइट करते देख चुके हैं, लेकिन उनका अगला मैच एक अलग खेल में होगा।

शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में ब्राजीलियाई एथलीट की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में वापसी होगी, जहां उनका सामना 17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा से होगा। अल्मेडा को थॉमस “द लास्ट वाइकिंग” नार्मो से रिप्लेस किया गया है।

सिल्वा की वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंस और “बुशेशा” के ग्रैपलिंग गेम की ये भिड़ंत इस बाउट को दिलचस्प बना रही होगी।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों “ब्रेडॉक”, अल्मेडा को उनके MMA डेब्यू में मात दे सकते हैं।

#1 उनके नॉकआउट पंच

सिल्वा के पंच प्रभावशाली होते हैं। ONE Super Series में उन्हें अपनी दोनों जीत पंचों की मदद से ही मिली हैं।

उन्होंने स्ट्रेट राइट और राइट अपरकट लगाकर बेबुलट इसाएव को फिनिश किया था, वहीं खतरनाक राइट हैंड लगाकर आंद्रे “द जायंट” म्यूनियर को मात दी थी।

सिल्वा टॉप लेवल के एथलीट्स को भी अपने पंचों की मदद से क्षण भर में फिनिश कर सकते हैं, खासतौर पर तब जब वो फ्रंट फुट पर होते हैं।

अल्मेडा अपने प्रतिद्वंदी से दूरी को कम करने की कोशिश करेंगे, जिससे उन्हें टेकडाउन करने में आसानी हो, लेकिन “ब्रेडॉक” पहले से काउंटर स्ट्राइक्स के साथ तैयार रहेंगे।

#2 दमदार लो किक्स

Anderson Silva DC 8311.jpg

ब्राजीलियाई एथलीट दमदार किक्स भी लगाते हैं।

वो अपने विरोधी की बॉडी के ऊपरी हिस्से पर शायद ज्यादा किक्स ना लगाएं क्योंकि वहां उनके टेकडाउन होने की संभावनाएं ज्यादा होंगी। फिर भी उनके पास “बुशेशा” के पैरों को क्षति पहुंचाने का विकल्प खुला होगा।

“ब्रेडॉक” इनसाइड और आउटसाइड लो किक्स के जरिए अपने विरोधी के बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं, साथ ही इनसे वो टेकडाउन होने से भी बच पाएंगे।

“बुशेशा” किक्स के प्रभाव को झेलने के आदी नहीं होंगे इसलिए सिल्वा उन्हें किक्स के दम पर फिनिश भी कर सकते हैं।



#3 बहुत अनुभव हासिल है

Anderson Silva and Murat Aygun fight at ONE: BIG BANG

चाहे उन्हें अभी केवल 4 MMA बाउट्स का अनुभव है, लेकिन वो अभी तक 70 स्ट्राइकिंग मैचों का हिस्सा रह चुके हैं।

ONE में 5 मैचों का अनुभव है इसलिए वो किसी भी चुनौती से डरेंगे नहीं। साथ ही उनका धैर्य उन्हें बाउट में बढ़त दिला सकता है।

ग्रैपलिंग आर्टिस्ट “बुशेशा” को जाहिर तौर पर स्ट्राइक्स से काफी क्षति पहुंचने वाली है इसलिए वो जल्द से जल्द टेकडाउन करने का प्रयास करेंगे।

ये रणनीति अच्छी है, लेकिन ऐसा करने के दौरान की गई जल्दबाजी सिल्वा को दमदार पंच लगाने का मौका दे सकती है। “ब्रेडॉक” एक बेहतरीन काउंटर स्ट्राइकर हैं इसलिए आगे आते समय अल्मेडा को सावधान रहना होगा।

#4 कई MMA लैजेंड्स के साथ ट्रेनिंग कर चुके हैं

ये सिल्वा के लिए ONE में नई चुनौती होगी, लेकिन वो पिछले कई सालों से टॉप लेवल के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स के साथ ट्रेनिंग करते आ रहे हैं।

अपने MMA करियर की शुरुआत में उन्हें Team Nogueira में नोगुएरा भाइयों के साथ ट्रेनिंग की।

दोनों भाइयों की आइकॉनिक जोड़ी को इस खेल का बहुत ज्ञान है, उस दृष्टि से “ब्रेडॉक” के सफर की शुरुआत सही जगह से हुई।

वो RVT में पेड्रो रिज़ो के अलावा कई एलीट लेवल के फाइटर्स के साथ भी ट्रेनिंग कर चुके हैं।

#5 सबमिशन से भी जीत हासिल कर सकते हैं

स्ट्राइकिंग सिल्वा की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में वो सबमिशन से भी जीत हासिल कर चुके हैं।

2016 में उन्होंने आर्म ट्रायंगल लगाकर फिनिश हासिल किया था। हालांकि ग्रैपलिंग में “बुशेशा” को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा, लेकिन उन्हें भी ग्राउंड फाइटिंग में हराना काफी मुश्किल है।

इतिहास को देखते हुए “ब्रेडॉक” अपने विरोधी के हर तरह के गेम प्लान के लिए तैयार रहेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE के हेवीवेट सुपरस्टार एनातोली मालिकिन की 5 सबसे फनी वीडियो

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)