‘ब्रेडॉक’ को पॉल इलियट के खिलाफ जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद

Pictures from the MMA fight between Marcus Almeida and Anderson Silva at ONE: REVOLUTION

एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा ONE Super Series किकबॉक्सिंग के सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक के रूप में खुद को स्थापित कर चुके हैं और अब वो अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच को फाइट ऑफ द ईयर का उम्मीदवार बनाना चाहते हैं।

ब्राजीलियाई एथलीट अपनी पिछली MMA फाइट में BJJ लैजेंड मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा के खिलाफ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। मगर अब शुक्रवार, 28 जनवरी को ONE: ONLY THE BRAVE में उन्हें पॉल “किंग ऑफ द नॉर्थ” इलियट पर धमाकेदार जीत की उम्मीद है।

सिल्वा ने कहा, “ये एक धमाकेदार मैच होने वाला है।”

“मैं और पॉल, दोनों ही स्ट्राइकर्स हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारे मैच में कई दमदार पंच और किक्स देखने को मिलेंगी, जिससे ये मैच फाइट ऑफ द ईयर का उम्मीदवार बन सके।”

“ब्रेडॉक” की “बुशेशा” के खिलाफ पहले राउंड में सबमिशन से आई हार उनकी 2018 के बाद MMA में पहली हार रही। उससे उन्हें ये भी सबक मिला कि उन्हें एलीट लेवल के ग्रैपलर्स के खिलाफ संघर्ष करना पड़ रहा है।

Iraj Azizpour defeated Anderson Silva by unanimous decision at ONE: NEXTGEN.

मगर उस हार ने सिल्वा को अगले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है इसलिए वो इलियट को हराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे MMA में वापसी का अवसर नजर आया और मुझे चुनौतियों से बचकर भागना पसंद नहीं है। मुझे मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देना था। मैं जानता था कि अगर मैंने स्ट्राइक लगाई तो मैच जल्द फिनिश हो जाएगा। वहीं उन्होंने मुझे टेकडाउन किया तो भी मैच जल्द ही समाप्त होने वाला था।”

“मैंने उस फाइट के लिए ज्यादा ट्रेनिंग नहीं की थी, जो एक बड़ी गलती साबित हुई। मुझे ‘बुशेशा’ जैसे टॉप एथलीट के खिलाफ फाइट के लिए तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया।

“मुझे सबसे बड़ा सबक यही मिला कि मुझे किसी भी फाइट के लिए खुद को अच्छे से तैयार करना होगा। मुझे उस गलती का भुगतान करना पड़ा इसलिए उसके बाद मैं रोज ट्रेनिंग कर अगले मैच की तैयारियों में जुटा रहा हूं।”

फैंस को अगले मैच में सिल्वा के प्रदर्शन में काफी सुधार की उम्मीद रखनी चाहिए।



35 वर्षीय एथलीट अच्छा महसूस कर रहे हैं और अपनी बेहतर हो चुकी स्किल्स से सभी को प्रभावित करने को बेताब हैं।

उन्होंने कहा, “अब मैंने ट्रेनिंग कैम्प में खुद को अच्छे से तैयार किया है, जहां मैंने अपने टेकडाउन डिफेंस को बेहतर बनाने पर काफी ध्यान दिया। पिछले मैच की तुलना में इस बार लोगों को मेरा अलग रूप देखने को मिलेगा।”

मगर ब्राजीलियाई एथलीट का मानना है कि ब्रिटिश एथलीट के खिलाफ शायद ही उन्हें ग्रैपलिंग का सामना करना पड़े।

इलियट भी किकबॉक्सिंग बैकग्राउंड से आते हैं और अभी तक अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पहले राउंड में फिनिश किया है। इसलिए “ब्रेडॉक” को उनके खिलाफ धमाकेदार स्ट्राइकिंग फाइट की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, “मैं MMA में नया हूं और इलियट भी। वो देखने में ताकतवर लगते हैं, लेकिन मुझे उनके गेम में टेकडाउन और जिउ-जित्सु जैसी कोई चीज़ नहीं नजर आती। इसलिए मुझे नहीं लगता कि वो ऐसी किसी चीज़ से मुझे चौंका पाएंगे।”

“हम दोनों खुद को डिफेंड करने के लिए ग्रैपलिंग करते हैं, ना कि अटैक करने के लिए। इस कारण मेरे हिसाब से इस फाइट में स्टैंड-अप गेम ज्यादा देखने को मिलेगा।

“उनका गेम मुझे खतरनाक नजर नहीं आता। हम उसी तरह के एथलीट्स का सामना करना चाहते हैं, जिनके खिलाफ फाइट करते हुए हमें अच्छा महसूस हो सके। मुझे लगता है कि हमारा मैच यादगार रहने वाला है।”

Anderson Silva and Murat Aygun fight at ONE: BIG BANG

सिल्वा मैच की भविष्यवाणी नहीं करना चाहते, लेकिन उन्हें फाइट के 15 मिनट के अंदर समाप्त होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, “मेरी नजर में ये मैच तीसरे राउंड के अंत से पहले ही फिनिश हो जाएगा। मुझे उम्मीद है कि जीत मेरे खाते में आएगी क्योंकि हम दोनों में से कोई एक जरूर नॉकआउट होने वाला है।”

ये जीत सिल्वा के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर को एक नई शुरुआत दे सकती है और इससे वो 2 खेलों में अपने शानदार सफर को जारी भी रख पाएंगे।

ये सफर इतना आसान नहीं है, लेकिन वो MMA में सफलता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जब तक उनकी बॉडी उनका साथ देगी तब तक वो इसी राह पर आगे बढ़ते रहेंगे।

सिल्वा ने कहा, “मैं किकबॉक्सिंग के टॉप फाइटर्स में से एक बना रहना चाहता हूं और क्या पता मुझे जल्द ही वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल जाए। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए MMA के टॉप पर पहुंचना चाहता हूं।”

“मैं दोनों खेलों में वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: 28 जनवरी को ONE: ONLY THE BRAVE का प्रसारण कैसे देखें

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty