इन 5 कारणों से आपको 26 मार्च को ऐतिहासिक इवेंट ONE X जरूर देखना चाहिए

American martial arts star Demetrious Johnson stands in the corner

कई महीनों के इंतज़ार के बाद आखिरकार ONE Championship के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रहा इवेंट पास आ ही गया है।

शनिवार, 26 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से ONE X का लाइव प्रसारण किया जाएगा और 3 भागों में बंटे इस इवेंट में जबरदस्त कॉम्बैट स्पोर्ट्स एक्शन देखने को मिलेगा।

इस ब्लॉकबस्टर शो को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच, टूर्नामेंट का फाइनल, मिक्स्ड-रूल्स फाइट और लैजेंड्स की भिड़ंत जैसी चीज़ें यादगार बना रही होंगी।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में जिनसे आपको ONE X जरूर देखना चाहिए।

इवेंट में होंगे 5 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हमेशा से ऐतिहासिक रहे हैं, यानि इस शनिवार बहुत कुछ दांव पर लगा होगा।

पूरे दिन में कुल 5 वर्ल्ड टाइटल बाउट्स होंगी, जिनमें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग बेल्ट भी दांव पर लगी होंगी।

ONE X: ग्रैंड फिनाले के मेन इवेंट में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली वापसी करेंगी, जहां उन्हें ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

“अनस्टॉपेबल” ने प्रेग्नेंसी और उसके बाद मां बनने के कारण पिछले 2 साल से फाइट नहीं की है और अब वो उसी फॉर्म में वापस लौटना चाहेंगी, जिसने उन्हें ONE की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक बनाया है।

स्टैम्प, पूर्व ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई क्वीन रही हैं और 3-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती हैं। थाई स्टार के बेहतर होते MMA गेम के खिलाफ ली के अनुभव की कड़ी परीक्षा ली जाएगी।

ग्रैंड फिनाले के कार्ड में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस को युया वाकामत्सु के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा, जिन्हें लगातार 5 मैच जीतने के बाद ये टाइटल शॉट मिला है। वहीं जियोर्जियो पेट्रोसियन के खिलाफ नॉकआउट जीत के बाद सुपरबोन सिंघा माविन, मरात ग्रिगोरियन को हराकर पहली बार अपने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड करना चाहेंगे।

उससे पहले ONE X: पार्ट II के मेन इवेंट में फिलिपे लोबो के खिलाफ नोंग-ओ गैयानघादाओ का ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा। वहीं को-मेन इवेंट में कैपिटन पेटयिंडी को हिरोकी अकिमोटो के खिलाफ ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

इन मैचों का परिणाम कुछ भी हो, लेकिन फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन जरूर देखने को मिलेगा।

मॉय थाई Vs. MMA सुपर-फाइट

किसी ऐतिहासिक इवेंट में यादगार चीज़ों का होना जरूरी है और इस शनिवार MMA लैजेंड डिमिट्रियस जॉनसन और मॉय थाई मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन के बीच स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट धमाल मचाने वाली है।

4 राउंड्स तक चलने वाले इस मुकाबले में बारी-बारी मॉय थाई और MMA के नियम लागू होंगे। शुरुआत मॉय थाई एक्शन से होगी इसलिए रोडटंग के पास शुरुआती बढ़त हासिल करने का मौका होगा।

ये देखना दिलचस्प होगा कि जॉनसन पहले 3 मिनट को पार कर पाते हैं या नहीं, वो आगे आकर अटैक करेंगे या मूवमेंट करते हुए बचना चाहेंगे। मगर फाइट के दूसरे राउंड में प्रवेश करते ही जॉनसन अपने विरोधी पर हावी हो सकते हैं। अमेरिकी एथलीट 12 बार के MMA वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और उनका ग्रैपलिंग गेम रोडटंग के सामने मुश्किल खड़ी कर सकता है।

ONE X में होने वाला ये मुकाबला जाहिर तौर पर मार्शल आर्ट्स जगत के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र होगा।

लैजेंड्स की भिड़ंत

इस शनिवार कई महान मार्शल आर्टिस्ट्स सर्कल में एंट्री लेंगे, जिनमें से कोई अपनी प्रतिद्वंदिता को समाप्त करना चाहेगा, कोई नए खेल में हाथ आजमाएगा और कोई रिटायरमेंट ले रहा होगा।

ONE X: ग्रैंड फिनाले में जापानी लैजेंड्स शिन्या एओकी और योशिहीरो “सेक्सीयामा” अकियामा लाइटवेट MMA बाउट में आमने-सामने होंगे। एओकी लंबे समय से इस मैच की मांग करते आ रहे थे और उन्होंने पिछले साल “Road to ONE” इवेंट में भी “सेक्सीयामा” को ललकारा था।

एओकी, अकियामा के कैरेक्टर के बड़े फैन नहीं हैं और मानते हैं कि उनकी फाइटिंग से ज्यादा दिलचस्पी प्रसिद्धि पाने में है। दूसरी ओर, “सेक्सीयामा” ने अपने विरोधी के बयानों से तंग आकर जवाबी हमला किया है।

38 वर्षीय एओकी लंबे समय से लाइटवेट डिविजन के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक बने रहे हैं और उनकी गिनती दुनिया के बेस्ट ग्रैपलर्स में की जाती है। वहीं 46 वर्षीय अकियामा ने जूडो और MMA में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

ग्रैंड फिनाले के कार्ड में ऑस्ट्रेलियाई मॉय थाई लैजेंड जॉन वेन पार की भिड़ंत पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड फोलायंग से होगी।

ये जॉन की आखिरी मॉय थाई फाइट होगी और वो 100वीं जीत हासिल कर अपने करियर का शानदार अंत करना चाहेंगे।

वहीं फिलीपीनो आइकॉन अपने प्रोफेशनल मॉय थाई डेब्यू में जॉन की रिटायरमेंट पार्टी के मजे को खराब करना चाहेंगे।

“द गनस्लिंगर” ने स्वीकार किया है कि ये उनके लिए एक भावुक इवेंट होगा, लेकिन Team Lakay के वुशु स्पेशलिस्ट के सामने उन्हें धैर्य बनाए रखना होगा। अगर “लैंडस्लाइड” को मॉय थाई लैजेंड के खिलाफ जीत मिली तो वो आगे भी इस खेल में फाइट जारी रखने पर विचार कर सकते हैं।

2 सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले

इवेंट में जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन जरूर देखने को मिलेगा, लेकिन इस बीच ONE X: पार्ट I में 2 सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले भी फैंस के लिए मनोरंजक साबित होंगे।

पहले सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में डेनियल केली अपना ONE Championship डेब्यू करेंगी। BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर ने ONE के साथ ग्रैपलिंग और MMA में भी फाइट के लिए डील साइन की थी, लेकिन इस शनिवार वो ग्रैपलिंग मैच के रूप में अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रही होंगी।

26 वर्षीय एथलीट का सामना 2 बार की ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेई यामागुची से होगा, जिन्होंने दोनों बार ली की स्किल्स की कड़ी परीक्षा ली थी। 39 वर्षीय स्टार खुद BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और अपने MMA करियर में 9 मैचों को सबमिशन से जीत चुकी हैं।

उसके कुछ देर बाद 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर की भिड़ंत BJJ लैजेंड आंद्रे गल्वाओ से होगी।

डी रिडर MMA में अभी तक अपराजित रहे हैं और उन्होंने पिछले महीने अपने सफल वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के बाद गल्वाओ को ग्रैपलिंग मैच के लिए चुनौती दी थी।

“द डच नाइट” चाहे अभी तक MMA में 10 बार सबमिशन से जीत हासिल कर चुके हों, लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वो 7 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ ग्रैपलिंग मैच में कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।

किकबॉक्सिंग ग्रां प्री का फाइनल

ONE X: पार्ट I को 2 स्ट्राइकर्स हेडलाइन करेंगे, जहां सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग और चिंगिज़ अलाज़ोव के बीच ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल मैच होगा।

सिटीचाई 8 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, वहीं अलाज़ोव भी K-1 किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। दोनों एथलीट्स टूर्नामेंट की सिल्वर बेल्ट को अपनी उपलब्धियों की लिस्ट में शामिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

वहीं सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस टूर्नामेंट के विजेता को सुपरबोन vs ग्रिगोरियन चैंपियनशिप मैच के विजेता के खिलाफ टाइटल शॉट मिलेगा।

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में कई बड़े सुपरस्टार्स मौजूद हैं और इस मैच के जरिए सिटीचाई और अलाज़ोव खुद को ग्लोबल स्टेज के टॉप पर पहुंचा सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)