ONE X से पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन पर एक नजर

Superbon Marat Grigorian 1200X800 768x512

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन के अलावा कई टॉप रैंक के कंटेंडर्स हैं, जिनकी गिनती दुनिया के एलीट लेवल के फाइटर्स में की जाती है।

शनिवार, 26 मार्च को प्रोमोशन के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रहे इवेंट ONE X में कई बड़े स्टार्स फाइट करेंगे। कोई वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करेगा, कोई ग्रां प्री को जीतना चाहेगा और अन्य फाइट्स में एथलीट्स अपनी शानदार लय को जारी रखना चाहेंगे।

ONE X के लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले आइए यहां डालते हैं ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन पर एक नजर।

मौजूदा फेदरवेट किकबॉक्सिंग किंग सुपरबोन

इस समय सुपरबोन सिंघा माविन किकबॉक्सिंग डिविजन के टॉप पर हैं, जिन्होंने दुनिया भर में सफलता प्राप्त करने के बाद ONE Super Series में कदम रखा था।

31 वर्षीय थाई स्टार ने पिछले साल अक्टूबर में सबको चौंकाते हुए महान किकबॉक्सर जियोर्जियो पेट्रोसियन को नॉकआउट कर सबसे पहला ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

उन्होंने गजब की हेड किक मारकर “द डॉक्टर” को नॉकआउट करते हुए पूरी दुनिया में खलबली मचा दी थी। वहीं उससे साल भर पहले उनका साथी थाई एथलीट और #3 रैंक के कंटेंडर सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ डेब्यू भी यादगार रहा था।

#1 रेंक के कंटेंडर पेट्रोसियन पर नॉकआउट जीत के बाद सुपरबोन, फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के टॉप स्टार बन गए हैं। वहीं अगले मैच में एक खतरनाक अर्मेनियाई एथलीट उन्हें चैलेंज करेंगे।

#1 रैंक के कंटेंडर मरात ग्रिगोरियन

कई बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मरात ग्रिगोरियन हाल ही में नए #1 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर बने हैं, जो ONE Super Series में अभी तक 2 शानदार जीत दर्ज कर चुके हैं।

अपने डेब्यू में अर्मेनियाई एथलीट ने रूसी स्टार इवान कोंद्रातेव को दूसरे राउंड में लेफ्ट बॉडी हुक लगाकर फिनिश किया। वहीं ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में उन्हें दूसरे राउंड में महान स्ट्राइकर एंडी “सावर पावर” सावर को पैर में आई चोट के कारण विजेता घोषित किया गया।

दुर्भाग्यवश, ग्रिगोरियन को COVID-19 स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी नियमों के कारण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से अपना नाम वापस लेना पड़ा। मगर आपको बता दें कि सुपरबोन ने ग्रां प्री के विजेता का इंतज़ार ना करते हुए बहुत जल्द दोबारा रिंग में उतरने का फैसला लिया है इसलिए ग्रिगोरियन को उनके खिलाफ टाइटल शॉट दिया जा रहा है।

काफी फैंस मानते हैं कि ग्रिगोरियन को टूर्नामेंट के विजेता से पहले टाइटल शॉट नहीं मिलना चाहिए था, लेकिन जब उनका रिकॉर्ड 65-11-1 (1 नो कॉन्टेस्ट) का हो और वर्ल्ड चैंपियन ने खुद उन्हें चैलेंज किया हो तो कोई भला कैसे इससे पीछे हट सकता है।

दोनों एथलीट्स इससे पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं। 2018 में ग्रिगोरियन ने सुपरबोन को पहले राउंड में नॉकआउट किया था, मगर इस बार थाई एथलीट ने अपनी ट्रेडमार्क हाई किक की मदद से अपना बदला पूरा करने की बात कही है।

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के फाइनलिस्ट्स

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री की शुरुआत दुनिया के 8 सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स ने की थी, लेकिन अब टूर्नामेंट में उनमें से सिटीचाई और चिंगिज़ “चिंगा” अलाजोव के रूप में 2 एथलीट्स बचे हैं।

सिटीचाई ने #5 रैंक के कंटेंडर टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान और डेविट कीरिया को क्रमशः विभाजित और सर्वसम्मत निर्णय से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं अलाज़ोव ने पिछले 2 मैचों में सैमी “AK47” सना और स्मोकिन’ जो नाटावट को पहले राउंड में नॉकआउट कर यहां तक का सफर तय किया है।

ये मैच इसलिए भी दिलचस्प होगा क्योंकि सिटीचाई इससे पहले अलाज़ोव को हरा चुके हैं। 2014 में उनके बीच ONE से बाहर फाइट हुई, जिसमें थाई एथलीट ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

आज सिटीचाई और अलाज़ोव खुद में बहुत सुधार कर चुके हैं इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि क्या बेलारूसी स्ट्राइकर ग्रां प्री में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सिटीचाई से अपना पुराना बदला पूरा कर पाएंगे।

दोनों फाइटर्स का रिकॉर्ड शानदार रहा है। “किलर किड” 8 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, वहीं “चिंगा” 2 बार के K-1 किकबॉक्सिंग चैंपियन रह चुके हैं।

टॉप रैंक के फेदरवेट कंटेंडर्स

https://www.instagram.com/p/CbIcqLYsooT/?utm_source=ig_web_copy_link

पेट्रोसियन को चाहे सुपरबोन के खिलाफ हार मिली हो, लेकिन वो अभी भी टॉप फेदरवेट किकबॉक्सर्स में से एक हैं। वो टॉप-5 में से किसी भी कंटेंडर्स को हराने की काबिलियत रखते हैं और अभी भी सुपरबोन के लिए बड़ा खतरा हैं।

दूसरी ओर, ओज़्कान को सिटीचाई के खिलाफ विभाजित निर्णय से हार मिली, जिसका मतलब ये नहीं कि वो वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस से बाहर हो गए हैं। “किलर किड” के साथ उनका मैच इतना करीबी रहा कि उनका रीमैच होना लगभग तय है।

वहीं रैंकिंग्स में क्रमशः तीसरे और पांचवें स्थान पर मौजूद नाटावट और सना आगे बढ़ना जारी रखेंगे और हर चुनौती को पार करते हुए टाइटल के करीब पहुंचना चाहेंगे।

इससे पूर्व सना ने 2019 ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी और थाई एथलीट ने बहुत कम समय के नोटिस पर अलाज़ोव के खिलाफ फाइट के ऑफर को स्वीकार किया था। ये चीज़ें बताती हैं कि नाटावट और सना आगे बढ़ने के लिए बहुत प्रतिबद्ध हैं।

फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के उभरते हुए स्टार्स

https://www.instagram.com/p/CYbbvlctC2j/?utm_source=ig_web_copy_link

ONE के फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में 2 ऐसे फाइटर्स हैं जो टॉप-5 में तो शामिल नहीं हैं, लेकिन एक बड़ी जीत दर्ज कर ऐसा जरूर कर सकते हैं।

एनरिको “द हरिकेन” केह्ल और कीरिया टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में एक-दूसरे के विरोधी थे।

केह्ल ने टूर्नामेंट की घोषणा से कई महीने पहले अलाज़ोव को बहुत कड़ी टक्कर दी थी, जिसका परिणाम विभाजित निर्णय से आया। दूसरी ओर, कीरिया को उससे पहले पेट्रोसियन के खिलाफ हार मिली थी।

वहीं जॉर्जियाई स्ट्राइकर ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले के तीसरे राउंड में 3-नॉकडाउन नियम के चलते केह्ल को हराकर सबको चौंका दिया था, जिसके बाद उन्हें सेमीफाइनल में सिटीचाई के खिलाफ मैच मिला।

आगे चलकर ये दोनों फाइटर्स डिविजन के टॉप कंटेंडर्स के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty