इन 5 कारणों से 23 मार्च को ब्लॉकबस्टर ONE 172: Takeru Vs. Rodtang देखना ना भूलें

Takeru Segawa Thant Zin ONE Friday Fights 81 54

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की जापान के साइटामा सुपर एरीना में अब तक के सबसे बेहतरीन फाइट कार्ड के साथ वापसी हो रही है।

रविवार, 23 मार्च को ONE 172: Takeru vs. Rodtang का पे-पर-व्यू के जरिए लाइव प्रसारण किया जाएगा।

धमाकेदार सुपर-फाइट से लेकर ढेर सारे वर्ल्ड टाइटल मैचों के अलावा भी इवेंट में अनेक जापानी सुपरस्टार्स शामिल हैं, जो कि अपने घरेलू फैंस के सामने जीत हासिल करना चाहेंगे।

इससे पहले कि ONE सुपरस्टार्स इस इवेंट के लिए रिंग में कदम रखें, आइए जानते हैं कि क्यों फैंस को ONE 172 हर हाल में देखना चाहिए।

#1 एक धमाकेदार मेन इवेंट सुपर-फाइट

मेन इवेंट में जापानी दिग्गज टेकरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा का सामना लंबे समय तक चैंपियन रहे ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल विजेता रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन से किकबॉक्सिंग सुपर-फाइट में होगा।

इस फाइट को बनने में एक साल से ज्यादा का समय लगा है और फैंस स्ट्राइकिंग जगत की सबसे बड़ी फाइट्स में से एक का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

एक तरफ 33 वर्षीय और तीन डिविजन के पूर्व K-1 चैंपियन टकेरु हैं, जिन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सरों में से एक माना जाता है।

वो अपने घरेलू दर्शकों से सामने रोडटंग के खिलाफ एक यादगार मैच पेश करना चाहेंगे।

वहीं 27 वर्षीय थाई मेगास्टार की बात करें तो उन्होंने ONE के अपने 18 मुकाबलों में से सिर्फ एक स्ट्राइकिंग मैच में ही हार मिली है। दुनिया भर में उनके स्टाइल को पसंद करने वाले लाखों फैंस हैं।

ऐसे में दोनों अनुभवी एथलीट्स की टक्कर लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

#2 पांच वर्ल्ड टाइटल फाइट्स

मेन इवेंट से पहले पांच ONE वर्ल्ड टाइटल फाइट्स फैंस का मनोरंजन करेंगी।

पहले पूर्व अनडिस्प्यूटेड स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग चैंपियंस जोनाथन डी बैला और सैम-ए गैयानघादाओ का सामना ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में होगा।

दोनों ही सुपरस्टार्स को मौजूदा चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ हार मिली और वे जीत हासिल करने के लिए उत्साहित होंगे ताकि थाई चैंपियन के खिलाफ मैच हासिल किया जा सके।

फिर मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम का सामना जापानी नॉकआउट आर्टिस्ट काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो से होगा।

थाई सनसनी ने ONE के अपने सभी छह मैचों में जीत हासिल कर खुद को स्ट्राइकिंग जगत की बेहद ताकतवर सुपरस्टार बनाया है।

लेकिन काना का अनुभव और एक पंच में मैच खत्म कर देने की क्षमता इस मैच को बेहद दिलचस्प बना रही है।

वहीं ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई दो खेलों में चैंपियन बनने के लिए जापानी फैन फेवरेट मासाकी नोइरी से ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ेंगे।

दोनों ही तकनीक के महारथी, शानदार एथलीट और जबरदस्त फिनिशर हैं। ये साल के सबसे बेहतरीन मैचों में से एक साबित हो सकता है।

इस इवेंट में MMA खिताब भी दांव पर लगा होगा, जब कई बार के डिविजनल चैंपियन एड्रियानो मोरेस शानदार फॉर्म में चल रहे जापानी स्टार युया वाकामत्सु से वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में भिड़ेंगे।

ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने 2022 में वाकामत्सु को सबमिशन से हराया था, लेकिन तब से “लिटल पिरान्हा” लगातार तीन जीत अपने नाम कर खिताब की दावेदारी पेश कर चुके हैं।

अंत में मौजूदा बेंटमवेट मॉय थाई चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट में थाई-अल्जीरियाई सनसनी नबील अनाने से टक्कर लेते दिखेंगे।

दो खेलों और दो भार वर्गों के चैंपियन पिछली 11 फाइट्स से अपराजित हैं और उन्हें इस खेल के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर के रूप में माना जाता है।

#3 घरेलू जमीन पर जापानी स्टार्स का डेब्यू

टकेरु की बहुप्रतीक्षित बाउट और काना, नोइरी व वाकामत्सु के वर्ल्ड टाइटल मैचों के अलावा भी कार्ड में जापान के कई सारे टॉप फाइटर्स और उभरते हुए स्टार्स शामिल हैं।

Shoot Boxing और Rise चैंपियन काइटो ओनो एशियाई किकबॉक्सिंग सर्किट पर अपना दबदबा बना चुके हैं और खुद को ONE वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में शामिल कराने के लिए अर्मेनियाई दिग्गज मरात ग्रिगोरियन का सामना फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में करेंगे।

वहीं 23 वर्षीय रयुसेई कुमागाई अपना बहुप्रतीक्षित ONE डेब्यू थाई स्ट्राइकर सुरियानलैक पोर येनयिंग के खिलाफ 132-पाउंड किकबॉक्सिंग मुकाबले में करेंगे।

गजब की नॉकआउट पावर वाले रयुसेई को अपने करियर में सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है।

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि नडाका योशीनारी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गैर-थाई मॉय थाई फाइटर्स में से एक हैं और ONE 172 में जीत हासिल कर वो ONE Championship में अपनी उड़ान की शुरुआत करेंगे। उनकी भिड़ंत अपने प्रमोशनल डेब्यू में थाईलैंड के रैक इरावन से एटमवेट मॉय थाई मैच में होगी।

मशहूर जापानी स्टार ने ONE के बाहर अनगिनत टाइटल जीते हैं और वो 2019 से लेकर अब तक लगातार 35 फाइट जीत चुके हैं।

#4 MMA के वंडर किड की वापसी

मौजूदा दो डिविजन के ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली और पूर्व ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली के छोटे भाई एड्रियन “द फिनोम” ली से फैंस को बहुत उम्मीदें हैं।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी दो फाइट्स को शानदार अंदाज में जीतने वाले 19 वर्षीय स्टार अभी तक अपने नाम और काम पर खरे उतरे हैं।

ली अपनी सफलता की सीढ़ी में एक और कदम आगे बढ़ाना चाहेंगे, जब उनकी टक्कर लाइटवेट मैच में टाकेहारु ओगावा से होगी।

#5 जॉन लिनेकर का किकबॉक्सिंग डेब्यू

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर ने पिछली तीन मॉय थाई फाइट्स में धमाकेदार एक्शन पेश किया है और वो पहली बार बड़े ग्लव्स पहनकर किकबॉक्सिंग मैच में उतरेंगे और उनकी टक्कर पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो से होगी।

अपने MMA करियर की तरह ही लिनेकर स्ट्राइकिंग मुकाबलों में भी निडर, लगातार आगे बढ़ने और नॉकआउट करने की मानसिकता के साथ उतरते हैं।

टॉप पांच रैंक के कंटेंडर और पूर्व टाइटल विजेता अकिमोटो के खिलाफ ब्राजीलियाई सुपरस्टार को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। लेकिन कुछ भी हो फैंस को एक जोरदार मैच देखने को मिलेगा।

किकबॉक्सिंग में और

Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.