इन 5 कारणों से आपको ONE Friday Fights 34: Rodtang Vs. Superlek जरूर देखना चाहिए

Rodtang Jitmuangnon Edgar Tabares ONE Fight Night 10 36

ONE Championship शुक्रवार, 22 सितंबर को वर्ल्ड फेमस लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी कर रहा होगा, जहां एशियाई प्राइमटाइम इवेंट सीरीज का सबसे बड़ा इवेंट होने जा रहा है।

ONE Friday Fights 34 को एक ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मेन इवेंट करेगा, जिसमें इस खेल के 2 सबसे चहेते और प्रतिभाशाली स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगे। फैंस को किसी हालत में इस इवेंट को मिस नहीं करना चाहिए।

लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में, जिनसे आपको ONE Friday Fights 34 के सभी 11 मुकाबलों को जरूर देखना चाहिए क्योंकि यहां मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग बाउट्स में दिग्गजों से लेकर उभरते हुए स्टार्स भी फाइट कर रहे होंगे।

#1 मॉय थाई के इतिहास की सबसे बड़ी फाइट्स में से एक होगी

मेन इवेंट में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और #1 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर सुपरलैक “द किकिंग मशीन” कियातमू9 के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

स्पष्ट तौर पर कहें तो ये मॉय थाई के इतिहास की सबसे बड़ी फाइट्स में से एक है।

एक तरफ रोडटंग की प्रतिभा और मनोरंजक फाइटिंग स्टाइल ने उन्हें ONE में 14-0 का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड कायम करने में मदद की है और वो एक ग्लोबल मेगास्टार बन चुके हैं।

दूसरी ओर, सुपरलैक को ONE के 12 मैचों में केवल एक बार हार मिली है। वो शायद तकनीकी आधार पर दुनिया के बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर कहे जा सकते हैं।

कई महीनों के इंतज़ार के बाद दोनों थाई वॉरियर्स आमने-सामने आने को तैयार हैं, जहां मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

#2 मुआंगथाई से बदला पूरा करना चाहेंगे योडलैकपेट

योडलैकपेट ओर अटचारिया अभी तक ONE Friday Fights में लगातार 4 मैच जीत चुके हैं। अब को-मेन इवेंट में 28 वर्षीय थाई एथलीट अपने पुराने प्रतिद्वंदी “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई से बदला पूरा करना चाहेंगे।

योडलैकपेट का ONE में प्रदर्शन शानदार रहा है और अब तक 3 बार स्टॉपेज से जीत दर्ज कर दिखा चुके हैं कि उन्हें “द डेस्ट्रॉयर” क्यों कहा जाता है।

मुआंगथाई उनकी जबरदस्त पावर और मजबूत ठोड़ी की कड़ी परीक्षा ले रहे होंगे, जो ONE में आने से पहले योडलैकपेट को 2 बार हरा चुके हैं।

क्लोज-रेंज और क्लिंच स्पेशलिस्ट “एल्बो ज़ोम्बी” एक बार फिर योडलैकपेट को परास्त करते हुए अपने 250 फाइट्स के करियर में एक और बड़ी जीत जोड़ना चाहेंगे।

#3 सेकसन और टायसन हैरिसन की वापसी

इवेंट में 2 ऐसे दिलचस्प एथलीट्स भी फाइट करेंगे, जो ONE Friday Fights सीरीज के बहुचर्चित स्टार्स में शामिल हो चुके हैं।

सेकसन ओर क्वानमुआंग ने अपने निकनेम “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” पर खरा उतरते हुए प्रोमोशन में अभी तक अपने सभी 5 मैच जीते हैं।

इस शुक्रवार, 140-पाउंड कैचवेट मुकाबले में ईरानी-मलेशियाई स्टार अमीर नासेरी उनके बेहद आक्रामक मॉय थाई स्टाइल की कड़ी परीक्षा ले रहे होंगे और इस मुकाबले में खतरनाक एक्शन का देखा जाना तय है।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई स्टार टायसन “जॉन वेन नोई” हैरिसन इस बार कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई को हराकर थाई फैंस के दिल में जगह बनाना चाहेंगे।

हैरिसन के ONE Friday Fights में चारों मैच धमाकेदार साबित हुए हैं, जिनमें उनका सेकसन के खिलाफ मैच भी शामिल रहा। वहीं उनके “लेफ्ट मीटियोराइट” के साथ मुकाबले से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा रही है।

#4 ONE में प्राजनचाई का किकबॉक्सिंग डेब्यू

इस पीढ़ी के टॉप मॉय थाई सुपरस्टार्स में से एक और मौजूदा ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई ONE में अपने किकबॉक्सिंग डेब्यू में अल्जीरियाई स्टार अकरम हमीदी का सामना करेंगे।

प्राजनचाई ने थाई आइकॉन सैम-ए गैयानघादाओ को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर अंतरिम चैंपियनशिप जीती थी और वो 2023 में फाइटर ऑफ द ईयर बनने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं।

वो अगर 3 बार के ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हमीदी को हरा पाए तो किकबॉक्सिंग में उनका कद बढ़ेगा और दूसरे खेल में ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के करीब आ जाएंगे।

#5 खतरनाक MMA फिनिशर्स एक्शन में दिखाई देंगे

इवेंट की शुरुआत 2 धमाकेदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों से होगी, जिनमें ONE के प्रतिभावान फिनिशर्स फाइट कर रहे होंगे।

शो के पहले मैच में फिलीपीनो स्टार लिटो “थंडर किड” आदिवांग प्रोमोशन में स्टॉपेज से छठी जीत दर्ज करना चाहेंगे। मगर ऐसा करने के लिए उन्हें इंडोनेशियाई एथलीट एड्रियन “पापुआ बैडबॉय” मैथिस की चुनौती से पार पाना होगा, जिनका ONE में फिनिशिंग रेट 89 प्रतिशत है।

उसके बाद क्रिएटिव और अनऑर्थोडॉक्स नॉकआउट आर्टिस्ट शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग की भिड़ंत “द घोस्ट” चेन रुई से बेंटमवेट बाउट में होगी। इस मैच में शुरू से लेकर अंत तक खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद रखिएगा।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)