5 कारण क्यों ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस इतने प्रभावशाली हैं

MicrosoftTeams image 2 768x512

एड्रियानो मोरेस एक बार फिर अपने ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने के लिए तैयार हैं।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में उनकी चैंपियनशिप बेल्ट अमेरिकी लैजेंड डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ दांव पर लगी होगी।

पिछले साल उनकी पहली भिड़ंत में “मिकीन्यो” ने जॉनसन के जबड़े पर नी स्ट्राइक लगाकर उन्हें फिनिश किया था। उस ऐतिहासिक जीत के साथ वो “माइटी माउस” को फिनिश करने वाले पहले एथलीट बने।

अब मोरेस एक बार फिर उसी प्रदर्शन को दोहराते हुए अपने शानदार फ्लाइवेट चैंपियनशिप सफर को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में जिनसे मोरेस एक बार फिर 12 बार के MMA वर्ल्ड चैंपियन को हरा सकते हैं।

शारीरिक ताकत

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on TNT I 30

मोरेस एक सामान्य फ्लाइवेट फाइटर से लंबे हैं और अपने अगले प्रतिद्वंदी, जॉनसन से 5 इंच लंबे हैं। उनकी लेग रीच (पहुंच) 6 इंच और हाथों की रीच 2 इंच ज्यादा होगी।

उनकी पहली भिड़ंत को देखने के बाद ये स्पष्ट है कि American Top Team के स्टार उस लंबी रीच का फायदा उठाना अच्छे से जानते हैं।

उन्होंने अधिकांश समय खुद को जॉनसन की रीच से दूर रखा और “माइटी माउस” के आगे आने पर ही अटैक किया।

मोरेस शारीरिक रूप से बहुत ताकतवर हैं इसलिए उन्हें जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है।

वो जॉनसन की ओर से अटैक का इंतज़ार करें और मौके का फायदा उठाकर अपने विरोधी को फिनिश कर सकते हैं।

जबरदस्त स्टैमिना

मोरेस आज तक कई बार एक्शन से भरपूर फाइट्स का हिस्सा बन चुके हैं, जिनके जरिए दुनिया को उनका वर्ल्ड-क्लास स्किल सेट देखने को मिला।

इन कांटेदार मुकाबलों में लोगों को उनके जबरदस्त स्टैमिना के बारे में भी पता चला, जिसे अक्सर MMA में ज्यादा तवज्जो नहीं दी जाती।

यूजीन टोक्वेरो के खिलाफ मैच में मोरेस जबड़े पर लगी फ्लाइंग नी स्ट्राइक के बाद लड़खड़ाने लगे थे।

इसके बावजूद उन्होंने सब्र से काम लिया और मौका मिलते ही ब्राबो चोक लगाकर फिनिश हासिल किया।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि “मिकीन्यो” खतरनाक शॉट्स लगने के बाद भी वापसी कर सकते हैं और यही प्रतिबद्धता उन्हें जॉनसन के खिलाफ फिनिश होने से बचा सकती है।

ब्लैक बेल्ट BJJ स्किल्स

ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन अपनी लगभग सभी फाइट्स में ग्रैपलिंग स्किल्स से सबको प्रभावित करते आए हैं। वहीं उनके प्रोफेशनल MMA करियर की 20 में से 10 जीत सबमिशन से आई हैं।

BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर मोरेस किसी भी तरीके की जल्दबाजी करना पसंद नहीं करते।

वो जल्दबाजी ना करते हुए स्थिति को परखते हैं और मौका मिलते ही सिंगल-लेग, डबल लेग या बॉडी-लॉक टेकडाउन की कोशिश करते हैं और ऐसा करने के बाद वो ग्राउंड गेम को डोमिनेट करते आए हैं।

उन्हें ग्राउंड गेम में आने के बाद हाफ-गार्ड पोजिशन या साइड कंट्रोल प्राप्त कर सबमिशन मूव लगाने का प्रयास करते हैं।

जॉनसन ने भी अपने BJJ गेम को बेहतर बनाया है, वहीं मोरेस का ग्राउंड गेम दर्शा रहा है कि ग्रैपलिंग इस वर्ल्ड टाइटल बाउट के परिणाम में अहम भूमिका निभाने वाली है।

नी और ग्राउंड स्ट्राइक्स

ब्राजीलियाई एथलीट अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराने के बाद नी स्ट्राइक्स या दमदार ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हैं।

ये एक ऐसी चीज़ है जो उन्होंने ONE Championship में कई बार दोहराई है।

साइड कंट्रोल प्राप्त करने के बाद मोरेस मिडसेक्शन पर खतरनाक नी स्ट्राइक्स लगाते हैं और उसके बाद दमदार पंच लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को झकझोर देते हैं।

उन्हें अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल की ओर धकेलते हुए स्ट्राइक्स लगाना भी पसंद है।

इस बात का सबसे खास उदाहरण उनका “माइटी माउस” के साथ पहला मुकाबला रहा, जो 2021 में MMA नॉकआउट ऑफ द ईयर साबित हुआ था।

कभी डरते नहीं हैं

“मिकीन्यो” की दृढ़ता और प्रतिबद्धता ने उन्हें दुनिया के सबसे सफल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक बनाया है।

ये चीज़ें बचपन से ही मोरेस के साथ बनी रही हैं।

उनके जन्म के कुछ ही दिन बाद उन्हें ब्राजील की सड़कों पर अकेला छोड़ दिया गया था। सौभाग्य से 3 साल बाद एक अनाथालय से मिर्टेस मोरेस ने उन्हें गोद लिया।

ये चीज़ें बताती हैं कि 34 वर्षीय स्टार को अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ा है और सर्कल में उनकी दृढ़ता बड़े-बड़े दिग्गजों पर भी भारी पड़ती आई है।

ONE Fight Night 1 में भी वो दिलेरी के साथ जॉनसन से फाइट करेंगे, जिसमें जीत दर्ज कर वो अपने फ्लाइवेट चैंपियनशिप सफर को जारी रखते हुए अमेरिकी फैंस के दिलों में जगह बनाना चाहेंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October