2022 में ONE Championship के 5 सबसे बड़े उलटफेर

Prajanchai Joseph Lasiri ONE157 1920X1280 21 768x512

ONE Championship में दुनिया के सबसे शानदार मार्शल आर्टिस्ट्स ने ग्लोबल फैन बेस के सामने 2022 में पूरे साल अपना जबरदस्त प्रदर्शन जारी रखा।

20 रोमांचक इवेंट्स और 4 अलग-अलग स्पोर्ट्स के जरिए दर्शकों को यादगार पलों की कमी महसूस नहीं हुई। हाइलाइट-रील नॉकआउट्स से लेकर जबरदस्त वापसी करके जीतने वाले एथलीट्स की बाउट के साथ इसमें सबकुछ देखने को मिला।

इन शानदार पलों में से कुछ क्षण हैरानी के रूप में भी सामने आए क्योंकि कम आंके जाने वाले एथलीट्स ने सभी बाधाओं को पार कर जीत हासिल की, जिसकी बहुत कम उम्मीद लगाई गई थी। तो आइए ONE के एक और यादगार साल में 5 सबसे बड़े उलटफेरों पर दोबारा नजर डाल लेते हैं।

महज 18 सेकंड में वू ने वाकामत्सु को निपटा दिया

नवंबर में हुए ONE 163 में दक्षिण कोरियाई एथलीट वू सुंग हूं ने #3 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर युया वाकामत्सु के साथ मुकाबला किया था।

इस बाउट में वू काफी कमजोर आंके जा रहे थे और ऐसा होने के पीछे एक कारण भी था। दरअसल, ONE में शामिल होने से पहले रीजनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन के बावजूद “डायनामिक” का संगठन में रिकॉर्ड सिर्फ 1-1 था।

जबकि वाकामत्सु दिग्गज एथलीट्स के खिलाफ लगातार 5 जीत हासिल करके ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल को चुनौती दे चुके थे।

अपने पिछले शानदार रिकॉर्ड के बावजूद दक्षिण कोरियाई एथलीट ने वाकामत्सु को ओपनिंग बैल से बहुत ज्यादा सम्मान नहीं दिया। वू ने अपने विरोधी को गिराने के बाद तेजी से ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाकर कैनवास पर उनका काम तमाम कर दिया। इससे पहले वो अपने लेफ्ट हैंड से लगातार हमले के मौके तलाश रहे थे।

2022 में 18 सेकंड में खत्म होना वाला मैच ONE की सबसे तेज MMA जीत और “डायनामिक” के लिए उनके करियर में ये अब तक की सबसे बड़ी जीत थी।

प्राजनचाई को चौंकाकर लसीरी ने किया मॉय थाई खिताब पर कब्जा

इटालियन-मोरक्कन स्ट्राइकर जोसेफ लसीरी ने 4 निराशाजनक हार के साथ अपने ONE Championship करियर की शुरुआत की थी।

ऐसे में भले ही वो 2 लगातार जीत के बाद ONE 157 में ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके.साइन्चाई के खिलाफ मौका पा गए थे, लेकिन लसीरी के कैंप के अलावा कुछ ही लोग उनके जीतने की उम्मीद कर रहे थे।

प्राजनचाई के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें पराजित करना बेहद कठिन लग रहा था। थाई एथलीट को नए जमाने का मॉय थाई दिग्गज माना जाता है और वो इस मुकाबले में 338-51-3 के शानदार करियर रिकॉर्ड के साथ शामिल हुए थे।

हालांकि, सिर्फ 3 राउंड के बाद ही “द हरिकेन” ने अपने सपने को पूरा कर लिया था। उन्होंने डिफेंडिंग किंग के चेहरे पर मशीनगन की तरह जैब्स लगाकर इतना दबाव बना दिया था कि प्राजनचाई को बार-बार रक्षात्मक होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था।

अंत आते-आते थाई सुपरस्टार ने उनके आगे घुटने टेक दिए और 3 राउंड के बाद अपने स्टूल पर बैठे-बैठे ही हार मान ली। इस तरह लसीरी को ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल और एक शानदार उलटफेर वाली जीत हासिल हुई।

मैथिस ने पूर्व स्ट्रॉवेट किंग सिल्वा को हराया

इंडोनेशियाई MMA स्टार एड्रियन मैथिस अपने पिछले 5 मैचों में 4 जीत के साथ ONE: LIGHTS OUT में शामिल जरूर हुए थे, लेकिन 29 साल के एथलीट ने उस मुकाबले से पहले एलेक्स सिल्वा जैसे बेहतरीन प्रतिद्वंदी का कभी सामना नहीं किया था।

सिल्वा एक पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं, जो लंबे समय से अपने डिविजन में शिखर पर रहे हैं और वर्ल्ड क्लास ग्रैपलिंग और सबमिशन स्किल्स के लिए पहचाने जाते हैं।

पहले राउंड में ब्राजीलियाई एथलीट के खतरनाक ग्राउंड गेम से मैथिस बचे रहे और कई खतरनाक सबमिशन प्रयासों से बाल-बाल बच गए।

फिर दूसरे राउंड के शुरुआती क्षणों में “पापुआ बैडबॉय” ने उन्हें एक जोरदार राइट हैंड लगाया, जो आने वाले कई साल तक हाइलाइट रील में बना रहेगा। इसके चलते पूर्व स्ट्रॉवेट किंग कैनवास पर गिर गए और एक यादगार उलटफेर कर दिया।

ONE X में सिंसामट ने होल्ज़कन को किया हैरान

ऐसा कहा जा सकता है कि सिंसामट क्लिनमी को उनके ONE Championship डेब्यू में काफी कड़ी परीक्षा पास करने को दी गई थी।

मार्च में हुए ONE X के दौरान 27 साल के थाई एथलीट ने कई बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन प्रतिष्ठित डच स्ट्राइकर नीकी होल्ज़कन का सामना किया, जो 2 बाउट में सनसनीखेज नॉकआउट हासिल करके इस मुकाबले में शामिल हुए थे।

हालांकि, क्लिनमी अपने विरोधी से थोड़ा डरे हुए दिखाई दिए। शुरुआती डेढ़ राउंड तक स्ट्राइकर एक-दूसरे पर वार और पलटवार करते रहे। एक-दूसरे पर तेज रफ्तार से किक व पंच बरसाते रहे।

चौंकाने वाला अंत दूसरे राउंड के बीच में आया। एक-दूसरे पर तेजी से हमले करने के बीच “एक्वामैन” ने होल्ज़कन के जबड़े को हिला देने वाला राइट हैंड चला दिया, जिससे डच स्ट्राइकर कैनवास पर गिर पड़े। इससे ये साफ हो गया कि वो उठने लायक नहीं बचे हैं।

इस अविश्वसनीय जीत ने सिंसामट को तुरंत मशहूर बना दिया और उन्हें साल के अंत में ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल हुआ।

फर्नांडीस को उनके ही खेल में लोमन ने हराया

नवंबर में हुए ONE Fight Night 4 में फिलीपीनो स्टार स्टीफन लोमन ने लंबे समय तक पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो फर्नांडीस पर शुरुआती बैल से लेकर अंतिम बैल तक हावी रहकर दुनिया को चौंका दिया।

हालांकि, उनकी विलक्षण प्रतिभा पहले से ही जाहिर हो चुकी थी, लेकिन लोमन ने ONE Championship के वर्ल्ड-क्लास मंच पर केवल दो ही बार मुकाबले किए थे।

दूसरी तरफ, फर्नांडीस प्रोमोशन के इतिहास के सबसे काबिल MMA वर्ल्ड चैंपियन रहे थे और #3 बेंटमवेट रैंकिंग पर काबिज थे।

फिलीपीनो सनसनी ने बाउट की शुरुआत में ही सफलता हासिल करनी शुरू कर दी थी, लेकिन उनकी जीत का सबसे चौंकाने वाला पहलू ये था कि उन्होंने दूसरे और तीसरे राउंड में माहिर BJJ ब्लैक बेल्ट फाइटर को पछाड़ दिया।

इस दौरान लोमन के अनदेखे ग्राउंड गेम ने फर्नांडीस पर अविश्वसनीय रूप से बढ़त दिला दी और उन्हें साफतौर पर डिविजन में वर्ल्ड टाइटल के खतरे के रूप में स्थापित कर दिया।

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114