बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ जोसेफ लसीरी ने कहा – ‘मैं प्राजनचाई को हार मानने पर मजबूर करना चाहता हूं’

Joseph Lasiri Asahi Shinagawa 1920X1280 WINTERWARRIORS 48 768x512

टॉप रैंक के कंटेंडर जोसेफ लसीरी के लिए ONE Super Series का सफर कठिनाइयों भरा रहा है, लेकिन शुक्रवार, 20 मई को ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल बाउट से पहले उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और अपनी विनिंग स्ट्रीक को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

लसीरी इससे पहले ONE के फ्लाइवेट डिविजन में अच्छा नहीं कर पाए, लेकिन एक डिविजन नीचे आने के बाद वो 2-0 का रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot में प्राजनचाई पीके.साइन्चाई के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट मिला है।

इटालियन एथलीट किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं और वो थाई स्टार के खिलाफ फाइट से पहले शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि नए डिविजन में आने से मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस कर पा रहा हूं। खुद से हेवी एथलीट्स के साथ फाइट करने और चैंपियंस को कड़ी चुनौती देकर मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है, जिससे मुझे नए डिविजन में अच्छा करने में मदद मिलेगी।

“मैं अपने नेचुरल डिविजन में आकर खुश हूं और इसी वजह से यहां 2 बड़ी जीत दर्ज कर पाया हूं।”

असाही शिनागावा और रॉकी ओग्डेन के खिलाफ उन्होंने शानदार अंदाज में जीत दर्ज कीं, लेकिन उनके आलोचकों का मानना है कि लसीरी अभी प्राजनचाई के लेवल पर नहीं पहुंचे हैं।

PK. Saenchai Muaythaigym के स्टार एक बेहतरीन मॉय थाई एथलीट हैं और बॉक्सिंग गेम भी शानदार है। वो 2 बार WBA एशिया साउथ टाइटल जीत चुके हैं और उनका करियर रिकॉर्ड 338-51-3 का है।

इटालियन एथलीट पिछली हार का असर अपने अगले मैच पर नहीं पड़ने देना चाहते। इसके बजाय वो हार को प्रेरणा के स्रोत के रूप में देख रहे हैं।

“मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं। मैं केवल अपने कोच, ट्रेनिंग पार्टनर्स और अपने परिवार से मतलब रखता हूं। मैं इन लोगों की सबसे ज्यादा परवाह करता हूं, जो हमेशा मुझे सम्मान की दृष्टि से देखते आए हैं।

“आलोचनाओं को सुनकर मेरे अंदर पहले से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने आलोचकों का मुंह बंद करने का जुनून पैदा हो जाता है। मैं वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता हूं और मानता हूं कि मैं बेल्ट जीतने का हकदार हूं।”

जोसेफ लसीरी ने ONE Championship से कहा

प्राजनचाई को हार मानने पर मजबूर करना चाहते हैं जोसेफ लसीरी

ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके.साइन्चाई चाहे मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड का बड़ा नाम हों, लेकिन जोसेफ लसीरी भी आज तक किसी चुनौती से पीछे नहीं हटे हैं।

“द हरिकेन” अभी तक हिरोकी अकिमोटो, सैम-ए गैयानघादाओ और जोनाथन हैगर्टी जैसे वर्ल्ड चैंपियन एथलीट्स का सामना कर चुके हैं, यानी ये एक और कठिन चुनौती उनके लिए कोई नई बात नहीं है। खासतौर पर जब वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा हो तो इटालियन एथलीट हर हालत में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

लसीरी ने कहा:

“मॉय थाई से जुड़ा हर व्यक्ति प्राजनचाई से वाकिफ है। उनका स्टाइल काफी अनोखा और दिलचस्प है, मैं भी उनका बड़ा फैन हूं, लेकिन अभी मेरे पास एक ऐसा मौका है जो मेरे जीवन को नई राह दिखा सकता है।

“मैं अपने विरोधी के बारे में सोचकर सर्कल में कदम नहीं रखता, यहां एंट्री लेने के बाद मैं केवल अपने लक्ष्य को पूरा करने पर ध्यान देता हूं। मैं इस फाइट को जीतकर उन लोगों के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचने में मदद की है।”

लसीरी को ग्लोबल स्टेज पर अपने कभी हार ना मानने वाले जज्बे और अपनी दृढ़ता के लिए पहचान मिली है। ऐसे बहुत कम फाइटर्स हैं जो अपने विरोधी की खतरनाक स्ट्राइक्स को देखने के बाद भी बैकफुट पर नहीं जाते।

30 वर्षीय इटालियन एथलीट्स इस बार भी अपने नेचुरल गेम के साथ फाइट करेंगे। उनका मानना है कि उन्हें केवल अच्छा मोमेंटम प्राप्त करने की जरूरत है, जिसके बाद थाई एथलीट खुद संघर्ष करने लगेंगे। इस दौरान लसीरी अपने विरोधी को निरंतर खूब क्षति पहुंचाना चाहेंगे।

“मैं प्राजनचाई को मानसिक तौर पर हार मानने पर मजबूर करना चाहता हूं। मैं उनकी बॉक्सिंग स्किल्स पर फोकस ना करते हुए अपने मोमेंटम पर ध्यान दूंगा, जिससे बच पाना प्राजनचाई के लिए भी बहुत मुश्किल होगा।

“मैं कांटेदार मुकाबले की उम्मीद कर रहा हूं और मैं निरंतर अपने विरोधी पर अटैक करते रहना चाहता हूं। मैं उन्हें अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर लाना चाहता हूं और इस टाइटल बाउट में यही मेरी रणनीति रहने वाली है।”

जोसेफ लसीरी ने ONE Championship से कहा

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4