5 चीजें जो हमें ONE: MARK OF GREATNESS से सीखने को मिलीं

Sam A Gaiyanghadao defeats Wang Junguang at ONE MARK OF GREATNESS DC 2476 768x512

ONE: MARK OF GREATNESS 6 दिसंबर को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में स्थित एक्सियता एरीना में आयोजित हुआ जहाँ दुनिया के बेस्ट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स रिंग में उतरे।

इवेंट में 13 बाउट हुईं और फैंस को यहाँ कई धमाकेदार मुकाबले भी देखने को मिले। कोई वर्ल्ड टाइटल के एक कदम और करीब पहुंच गया है तो किसी को निराशा हाथ लगी है।

खैर हार-जीत से अलग इस आर्टिकल में ऐसी 5 चीजें आपको बताने वाले हैं जो ONE: MARK OF GREATNESS से हमें सीखने को मिली हैं।

#1 यूं चांग मिन को कड़ी चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा

💪 NINJA CHOKE 💪

💪 NINJA CHOKE 💪Yoon Chang Min 🇰🇷 finishes Rodian Menchavez with an ultra-rare submission to move to 4-0 in ONE!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOGHowToWatch🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, December 6, 2019

यूं चांग मिन “द बिग हार्ट” ने रोडियन मेचावेज़ को हराते हुए यह दर्शा दिया है कि वो आने वाले समय में और भी बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार हैं।

उन्हें दूसरे राउंड में जीत मिली जिसके लिए उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी और आखिर में उन्होंने मेचावेज़ को सबमिशन के जरिए हराया।

यह भी पढ़ें: ONE: MARK OF GREATNESS प्रीलिमिनरी कार्ड के स्टार्स

यह साल 2019 में उनकी लगातार चौथी जीत रही और अब उन्हें साल 2020 का इंतज़ार है। नए साल के साथ ही उन्हें यह भी समझना होगा कि उनकी कड़ी परीक्षा अब शुरू होने वाली है क्योंकि ONE के टॉप एथलीट्स से अब उनका सामना हो सकता है।

#2 वर्ल्ड टाइटल के प्रबल दावेदारों में से एक इलायस महमूदी

Algerian sensation Elias Mahmoudi 🇩🇿 scores a unanimous decision win over Muay Thai legend Lerdsila! 🤯

Algerian sensation Elias Mahmoudi 🇩🇿 scores a unanimous decision win over Muay Thai legend Lerdsila! 🤯📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOGHowToWatch🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, December 6, 2019

इसी साल ONE फ़्लाईवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में इलायस महमूदी “द स्नाइपर” को पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन ONE: MARK OF GREATNESS में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया और खुद से कहीं अधिक अनुभवी लर्डसीला फुकेत टॉप टीम को हराया है।

इस जीत के साथ इलायस ONE में फ़्लाईवेट डिवीजन के टॉप स्टार्स में शामिल हो गए हैं। उनकी स्ट्राइकिंग स्किल्स के आगे लर्डसीला की एक ना चली और अब उनका जीत का सिलसिला 4 की संख्या पर जा पहुंचा है।

जिस तरह लर्डसीला के खिलाफ उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया उससे साफ पता चलता है कि वो वर्ल्ड चैंपियन बनने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं।

#3 नए फाइटर्स को कभी कम नहीं आंकना चाहिए

BIG debut for the "Little Giant," as Bokang Masunyane 🇿🇦 defeats Ryuto Sawada via unanimous decision!

BIG debut for the "Little Giant," as Bokang Masunyane 🇿🇦 defeats Ryuto Sawada via unanimous decision!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOGHowToWatch🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, December 6, 2019

इस इवेंट में बोकांग मासूनयाने “लिटल जायंट” और डेनिस ज़ाम्बोआंगा ने अपना ONE डेब्यू किया और दोनों ने ही धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की है।

मासूनयाने को सर्वसम्मति से रयूटो सवाडा “ड्रैगन बॉय” पर जीत मिली, उन्होंने अपनी रैसलिंग स्किल्स के सहारे लगातार मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

वहीँ ज़ाम्बोआंगा ने जिहिन राड़ज़ुआन “शैडो कैट” को उनके घरेलू फैंस के सामने हार का स्वाद चखाया है, जो संभव ही एक बहादुरी वाला काम है।

यह भी पढ़ें: ONE: MARK OF GREATNESS में गुरदर्शन मंगत को निराशा हाथ लगी

मासूनयाने और ज़ाम्बोआंगा ने खुद से अनुभवी एथलीट्स को हराकर यह स्पष्ट कर दिया है कि साल 2020 उनके नाम रहने वाला है।

#4 टियाल थैंग को वर्ल्ड क्लास कोचिंग का मिल रहा फायदा

Myanmar star Tial Thang 🇲🇲 dominates Kim Woon Kyoum en route to a unanimous decision win!

Myanmar star Tial Thang 🇲🇲 dominates Kim Woon Kyoum en route to a unanimous decision win!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOGHowToWatch🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop"

Posted by ONE Championship on Friday, December 6, 2019

म्यांमार से आने वाले टियाल थैंग “द ड्रैगन लेग” अपने साथी और कोच आंग ला न संग के नक्शे कदम पर चल पड़े हैं। आंग ला के साथ होने का उन्हें काफी फायदा मिल रहा है।

आंग ला के साथ-साथ उन्हें ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन से भी काफी कुछ सीखने को मिल रहा है।

खास बात यह रही कि ONE: MARK OF GREATNESS में टियाल के दोनों साथी उनके साथ मौजूद रहे थे और इसका नतीजा यह निकला कि उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से किम वून क्यूम पर जीत हासिल हुई।

थैंग की रैसलिंग स्किल्स तो लाजवाब हैं और उनकी हालिया फाइट को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी स्ट्राइकिंग स्किल्स में भी अब काफी सुधार हो चुका है।

जाहिर तौर पर इस वर्ल्ड क्लास कोचिंग का उन्हें काफी फायदा हो रहा है और साल 2020 संभव ही उनके लिए कुछ अच्छी चीजें साथ लेकर आ रहा है।

#5 सैम-ए 2 स्पोर्ट्स में बने वर्ल्ड चैंपियन

पूर्व ONE फ़्लाईवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ ने एक्सियता एरीना में जीत दर्ज करते हुए दर्शा दिया है कि वो एक नहीं बल्कि दो स्पोर्ट्स के चैंपियन क्यों हैं।

उन्होंने वांग जनगुआंग “गोल्डन बॉय” को 5 राउंड तक चले मुकाबले में हराया और ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

वांग की आक्रामक शुरुआत के बाद भी सैम-ए ने धैर्य बनाए रखा और मौका मिलते ही काउंटर अटैक शुरू कर दिया।

वो अब ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन होने के साथ-साथ 2-डिवीजन ONE वर्ल्ड चैंपियन भी हैं।

इससे पहले स्टैम्प फेयरटेक्स ने किन्हीं 2 वर्ल्ड टाइटल्स को जीतने का कीर्तिमान स्थापित किया था। फेयरटेक्स ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और साथ ही साथ मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी बने थे।

यह भी पढ़ें: सैम-ए ने जीती दूसरी ONE Super Series चैंपियनशिप

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114