दक्षिण कोरियाई MMA स्टार सोंग मिन जोंग से जुड़ी 5 रोचक बातें

Song Min Jong Fists Up 1200X800 768x512

शुक्रवार, 13 नवंबर को ONE: INSIDE THE MATRIX III में “रनिंग मैन” सोंग मिन जोंग की वापसी हो रही है।

दक्षिण कोरियाई स्टार का सामना 64 किलोग्राम कैच वेट बाउट में पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो से होने वाला है।

सोंग ने रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series (OWS) में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन अभी भी “रनिंग मैन” को ग्लोबल स्टेज पर बहुत कुछ साबित करना बाकी है और ONE: INSIDE THE MATRIX III के को-मेन इवेंट में जरूर कुछ साबित करने वाले हैं।

आइए जानते हैं दक्षिण कोरियाई मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के बारे में 5 रोचक बातें।

#1 परिवार से प्रोत्साहन मिलता है

वो कहते हैं, “अगर तुम सवाल करना सीख जाओगे तो ये भी जान जाओगे कि उसका हल कैसे निकालना है।” सोंग 2 कारणों से हमेशा प्रोत्साहित रहते हैं।

सियोल निवासी एथलीट के 2 बेटे हैं और दोनों ने अपने पिता का उनके मार्शल आर्ट्स करियर में हमेशा साथ दिया है।

सर्कल में उतरते ही सोंग की मुश्किलें बढ़ जाती हैं, उस समय उसी सवाल को खोजते हैं और उनका ध्यान केवल इसी बात पर होता है कि कैसे उन्हें जीत मिल सकती है।

#2 सबसे अच्छे दक्षिण कोरियाई एथलीट्स में से एक

“रनिंग मैन” को इस खेल में काफी अनुभव प्राप्त है।

10 साल से चले आ रहे करियर में Monster House टीम के स्टार ने रीज़नल लेवल पर बहुत सफलता प्राप्त की है और अब ONE में #1 दक्षिण कोरियाई एथलीट के रूप में वापसी कर रहे हैं।

वो बेंटमवेट डिविजन के मैचों में भी भाग ले चुके हैं, जहां उनका सामना एंड्रयू लियोन और मासाकट्सु उएडा जैसे ONE के टॉप लेवल एथलीट्स से हो चुका है।



#3 चैंपियन रह चुके हैं

South Korean MMA Fighter Song Ming Jong

सोंग अपने देश में टाइटल भी जीत चुके हैं।

2015 में “रनिंग मैन” लगातार मैचों में जीत दर्ज कर दक्षिण कोरियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन बने थे। इस दौरान उन्होंने 2 टॉप दक्षिण कोरियाई एथलीट्स को भी मात दी थी।

चैंपियन बनने के बाद वो स्टार्स से भरे ONE फ्लाइवेट डिविजन में और भी कड़ी मेहनत करते हुए जीत हासिल करने को बेताब होंगे।

#4 ब्रेक के बाद भी शानदार प्रदर्शन करना जारी रखा

Game of the match One Warriors series Minjong got Bonus!!!! Thank you 오늘의 게임오브더매치 민종이~ 보너스도 갓!! #onefightingchampionship #onewarriorseries #doublehearts #mma #일산주짓수 #라페스타주짓수 #일산킥복싱 #일산헬스 #일산필라테스 #일산킥복싱 #몬스터하우스 #더블하츠송민종 #richfranklin

Posted by 몬스터하우스 on Thursday, April 25, 2019

“रनिंग मैन” करीब साढ़े 3 साल तक स्पोर्ट से दूर रहने के बाद OWS में वापस आए थे।

लंबे ब्रेक का उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता था, लेकिन जब अप्रैल 2019 में OWS 5 में सोंग ने वापसी की तो उनका प्रदर्शन पहले से भी बेहतर साबित हुए और उन्होंने ‘बाउट ऑफ द नाइट’ अवॉर्ड भी जीता।

वो चोटों से उबर चुके थे और खुद को एक बेहतर एथलीट बना लिया था। स्ट्राइकिंग को भी अपने गेम से जोड़ा।

COVID-19 के कारण 2020 में अभी तक उन्होंने किसी मैच में भाग नहीं लिया है, लेकिन इससे सोंग को कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। 28 वर्षीय स्टार इस शुक्रवार जरूर अपना बेस्ट प्रदर्शन करना चाहेंगे।

#5 उन्हें शानदार मोमेंटम प्राप्त है

South Korean mixed martial artist Min Jong Song wins at ONE Warrior Series 8: Japan Vs. The World

“रनिंग मैन” को-मेन इवेंट मैच में युस्ताकियो के खिलाफ मैच से पहले 4 लगातार मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं।

इस तरह के मोमेंटम से उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन को अपनी काबिलियत से चौंकाने के लिए तैयार हैं।

“ग्रैविटी” को हरा पाना बड़े-बड़े एथलीट्स के लिए भी मुश्किल काम है, लेकिन सोंग खासतौर पर ग्लोबल स्टेज पर अब अपने शानदार सफर की रफ्तार को धीमा नहीं होने देना चाहते।

ये भी पढ़ें: युस्ताकियो को उम्मीद है कि ज्यादा अनुभव उन्हें सोंग पर जीत दिलाएगा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35