5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 13: Allazov Vs. Grigorian से पता चलीं

Mikey Musumeci Jarred Brooks ONE Fight Night 13 56

शनिवार, 5 अगस्त को हुए ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian के 10 में से 6 मुकाबलों में जबरदस्त फिनिश देखा गया, जिनमें 2 शानदार ONE वर्ल्ड टाइटल डिफेंस भी शामिल रहे।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुआ ये इवेंट धमाकेदार साबित हुआ और दिग्गज फाइटर्स ने एक बार फिर डिविजंस पर अपनी छाप छोड़ी।

यहां हम जानने वाले हैं उन 5 बड़ी बातों के बारे में, जो हमें ONE Fight Night 13 से पता चली हैं।

अलाज़ोव ने दिखाया कि वो क्यों पाउंड-फोर-पाउंड किंग हैं

Chingiz Allazov Marat Grigorian ONE Fight Night 13 38

चिंगिज़ अलाज़ोव का किकबॉक्सिंग के टॉप पर पहुंचने का सफर आक्रामक स्टाइल और नॉकआउट्स से भरा रहा है।

मगर #2 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ उन्होंने एक ऐसा गेम प्लान बनाया, जिसके जरिए उन्होंने साबित किया है कि वो महान फाइटर्स को भी हराने का दम रखते हैं।

“चिंगा” ने 5 राउंड तक चले मैच में हर तरह का अटैक किया।

उन्होंने अपने शानदार फुटवर्क की मदद से मूवमेंट की और सेंटर लाइन से सिर को दूर रखा। वो लगातार अपने प्रतिद्वंदी को असमंजस में डाल रहे थे और साथ ही सटीक काउंटर मूव्स भी लगाते रहे। उनका ये मास्टर क्लास प्लान कारगर साबित हुआ।

ग्रिगोरियन अंत में जीत दर्ज नहीं कर पाए, उन्हें लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं “चिंगा” ने निरंतर स्कोरकार्ड्स में बढ़त बनाने का काम करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

अलाज़ोव ने धैर्य से काम लेकर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में मौजूद फैंस के सामने साबित किया कि वो दुनिया के बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर हैं।

मुसुमेची को रोक पाना बहुत मुश्किल

Mikey Musumeci Jarred Brooks ONE Fight Night 13 96

ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जैरेड ब्रूक्स की हिम्मत की दाद देनी चाहिए कि उन्होंने एक डिविजन ऊपर आकर ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची को हराने का प्रयास किया।

दुर्भाग्यपूर्ण ब्रूक्स का भी वही हाल हुआ, जो “डार्थ रिगाटोनी” के अन्य प्रतिद्वंदियों का हुआ था। स्ट्रॉवेट किंग को 7 मिनट 30 सेकंड के समय पर ट्रायंगल-आर्मबार के खिलाफ टैप आउट करना पड़ा।

मुसुमेची ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है। उनका सबमिशन गेम एक अलग लेवल का होता है और वो हमेशा अपने प्रतिद्वंदी से एक, दो या तीन कदम आगे रहकर सोचते हैं।

अभी 2023 को खत्म होने में काफी समय है और “डार्थ रिगाटोनी” 3 बार अपने ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं। ऐसा करते हुए उन्होंने अपने रिकॉर्ड को 62-5 पर पहुंचा दिया है।

अब एक बड़ा सवाल ये है कि क्या मुसुमेची को हराना नामुमकिन है और उन्हें कोई नहीं हरा सकता?

तवनचाई किकबॉक्सिंग परीक्षा में पास हुए

Tawanchai PK Saenchai Davit Kiria ONE Fight Night 13 90

तवनचाई पीके साइन्चाई एक प्रतिभाशाली फाइटर हैं और उनकी डेविट कीरिया पर तीसरे राउंड में नॉकआउट जीत के बाद इस बात पर संदेह नहीं किया जा सकता।

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने 2-स्पोर्ट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह में पूर्व Glory किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ अपनी विरासत को दांव पर लगाया था और अंत में उन्होंने बिना किसी परेशानी के ONE किकबॉक्सिंग डेब्यू में सफलता पाई।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में कई खतरनाक फाइटर्स मौजूद हैं। वहीं तवनचाई का किकिंग गेम इस डिविजन को और भी कठिन बना रहा होगा।

तवनचाई हर एक फाइट के साथ बेहतर होते जा रहे हैं इसलिए किकबॉक्सिंग और मॉय थाई डिविजंस को अब उनके जैसे प्रतिभावान फाइटर की चुनौती से पार पाना होगा।

केन बने खतरनाक हेवीवेट कंटेंडर

Oumar Kane Marcus Almeida ONE Fight Night 13 105

“रग रग” ओमार केन के सामने एक ऐसी चुनौती थी, जिससे पार पाना आसान नहीं था। उनका 17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा के साथ मैच 3 राउंड तक चला।

“रग रग” ने अपने सेनेगली रेसलिंग गेम की मदद से इतिहास के सबसे महान ग्रैपलर पर विजय प्राप्त की है और ये जाहिर तौर पर अभी तक उनके करियर की सबसे बड़ी जीत रही।

केन का टेकडाउन डिफेंस अच्छा रहा, मुश्किल पोजिशंस में आने से बचते रहे और 3 राउंड तक ब्राजीलियाई एथलीट पर ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करना जारी रखा। ये शानदार परफॉर्मेंस सेनेगली स्टार के मार्शल आर्ट्स करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकता है।

इस जीत ने ना केवल लोगों को “रग रग” की ताकत से अवगत कराया बल्कि इससे वो ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के सबसे अग्रणी कंटेंडर्स में से एक भी बन गए हैं।

महमूदी ने दिखाया खतरनाक किरदार

Elias Mahmoudi Edgar Tabares ONE Fight Night 13 51

इलायस महमूदी ने एडगर तबारेस को पहले राउंड में फिनिश करने के बाद ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन को संदेश देते हुए कहा था कि, “जो चीज़ें तुम कर सकते हो, मैं उन्हें बेहतर तरीके से कर सकता हूं।”

मई में रोडटंग ने तबारेस को दूसरे राउंड में फिनिश कर दिया था, लेकिन महमूदी ने उन्हें पहले ही राउंड में हरा दिया था। #5 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर ने मेक्सिकन एथलीट को एक ही राउंड में 3 बार नॉकडाउन करते हुए 98 सेकंड में जीत हासिल की।

अल्जीरियाई एथलीट एक मिशन पर निकले थे। दुर्भाग्यवश, तबारेस को उनका टारगेट बनना पड़ा। महमूदी ने फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के अन्य कंटेंडर्स को संदेश दे दिया है कि उनके मूव्स भी रोडटंग की तरह बेहद प्रभावशाली हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)