ONE Fight Night 16: Haggerty Vs. Andrade से जुड़े 5 सबसे बड़े सवाल

John Lineker Fabricio Andrade ONE Fight Night 7 1920X1280 84

ONE Fight Night 16 में एक से बढ़कर एक धमाकेदार मुकाबले शामिल हैं।

शनिवार, 4 नवंबर को दो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच शो को हेडलाइन करेंगे और इसके अलावा भी कार्ड में कई सारे बड़े सुपरस्टार्स हैं, जो जीत हासिल कर अपने डिविजन में आगे बढ़ना चाहेंगे।

हर फाइट अपने आप में खास है, ऐसे में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में शानदार एक्शन की गारंटी है। हालांकि, मुकाबले के नतीजों की भविष्यवाणी करना मुश्किल है, मगर इन मैचों को कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा।

आइए इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जानते हैं इस शो से जुड़े पांच सबसे बड़े सवालों के बारे में।

#1 क्या एंड्राडे एक दिग्गज स्ट्राइकर को हराकर बेल्ट जीत पाएंगे?

फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे MMA में कई सारे नॉकआउट और ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीतकर अपनी स्ट्राइकिंग की काबिलियत दिखा चुके हैं। वो किकबॉक्सिंग से भी अनजान नहीं हैं क्योंकि वो इसमें 40-3 का शानदार रिकॉर्ड रखते हैं।

2019 में खुद को पूरी तरह से MMA में झोंकने के बाद ब्राजीलियाई स्टार ने अलग-अलग शैलियों की ट्रेनिंग की है। वहीं उनके प्रतिद्वंदी जोनाथन हैगर्टी का ध्यान सिर्फ और सिर्फ स्ट्राइकिंग पर रहा है।

ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के पास बहुत ही घातक हथियार हैं, जिन्हें वो मॉय थाई के कुछ सबसे बड़े नामों के खिलाफ आजमा भी चुके हैं।

हैगर्टी को नए नियमों से थोड़ा तालमेल बैठाना होगा तो वहीं एंड्राडे के लिए इसमें थोड़ी आसानी होगी क्योंकि वो काफी लंबे समय तक किकबॉक्सिंग कर चुके हैं।

“वंडर बॉय” को विश्वास है कि उन्हें कोई समस्या नहीं होगी। अगर वो हैगर्टी को हराकर दो-स्पोर्ट चैंपियन बन पाए तो खुद को दुनिया के सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक साबित कर देंगे।

#2 क्या ONE में दूसरी बार एक ही परिवार के सदस्य वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे?

टाय रुओटोलो का सामना पहले ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए रूसी ग्रैपलर मागोमेद अब्दुलकादिरोव से होगा और जीत उन्हें संगठन के सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों में लाकर खड़ा कर देगी।

रुओटोलो के जुड़वा भाई केड रुओटोलो पहले ही ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और वो चैंपियन बनकर अपने भाई के साथ एक बेहद खास क्लब का हिस्सा बन जाएंगे।

अगर टाय रूसी प्रतिद्वंदी को हराने में कामयाब रहे तो वो ONE इतिहास में एक ही परिवार से चैंपियन बनने वाले दूसरे जोड़े बन जाएंगे। इससे पहले ये कारनामा हाल ही में रिटायर हुईं एंजेला ली और मौजूदा 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली ने किया है।

20 वर्षीय अमेरिकी स्टार को अब्दुलकादिरोव के रूप में बहुत ही कठिन प्रतिद्वंदी मिला है, लेकिन अगर उन्हें इतिहास रचना है तो इस चुनौती को हर हाल में पार करना ही होगा।

#3 क्या चीनी एथलीट्स को मिलेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच?

चीनी फाइटर्स झांग पेइमियान और मेंग बो क्रमश: स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग और स्ट्रॉवेट MMA डिविजन की अपनी-अपनी फाइट में उतरेंगे।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर झांग पिछले मैंच में मौजूदा चैंपियन जोनाथन डी बैला के खिलाफ आखिर तक टिके रहे थे, लेकिन अंतिम पलों में हुए नॉकडाउन के कारण मैच उनके हाथ से निकल गया।

“फाइटिंग रूस्टर” अब इटालियन-कनाडाई स्टार का सामना करने के लिए बेताब हैं और यूरोपियन किकबॉक्सिंग चैंपियन रुई बोटेल्हो के खिलाफ जीत उनके इस दावेदारी को मजबूत कर देगी।

वहीं मेंग बो एटमवेट डिविजन से आने के बाद से काफी अच्छी लग रही हैं। अयाका मियूरा के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच से पहले वो लगातार दो प्रतिद्वंदियों को हरा चुकी हैं।

जापानी सबमिशन स्पेशलिस्ट मियूरा ने पिछले साल ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच में जिओंग जिंग नान का डटकर पांचों राउंड तक सामना किया था। अगर मेंग बो अपनी जीत के सिलसिले को जारी रख पाईं तो वो डिविजनल क्वीन की अगली चैलेंजर बन सकती हैं।

#4 क्या नए हेवीवेट स्टार का उदय होगा?

ONE के हेवीवेट डिविजन में कई सारे दिलचस्प फाइटर्स मौजूद हैं और अब इस कड़ी में शनिवार को एक और नया नाम जुड़ जाएगा।

हाई लेवल के रेसलर और अभी तक अपराजित बेन “वनीला थंडर” टायनन पहली बार संगठन में उतरने जा रहे हैं। कनाडाई स्टार के पास वो सभी हथियार हैं, जिनके दम पर डिविजन के लिए तगड़े चैलेंज बन सकते हैं। मगर वो कांग जी वॉन को हरा पाए तो डिविजन के अन्य टॉप फाइटर्स के लिए अच्छी चुनौती पेश कर सकते हैं।

दूसरी ओर, कांग का ONE में रिकॉर्ड 3-1 का है और उनकी सभी जीत पहले राउंड में नॉकआउट से आई हैं। दक्षिण कोरियाई स्टार का हेवीवेट डिविजन में दबदबा और नाम है, जिसे पार करना टायनन के लिए कड़ी चुनौती होगी।

जिस तरह से मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा ने “माइटी वॉरियर” को सबमिशन से हराया था, उसे देखते हुए टायनन भी यही रास्ता अपना सकते हैं।

#5 क्या बदला लेने में कामयाब हो पाएंगे लिटो आदिवांग?

बैंकॉक में एक बड़े ही जबरदस्त रीमैच के लिए स्टेज सज चुका है।

फिलीपीनो MMA स्टार लिटो “थंडर किड” आदिवांग का सामना अपने हमवतन एथलीट जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो से होगा। इनका आखिरी मुकाबला 2022 में हुआ था, उस दौरान मैच में आदिवांग को घुटने की बहुत ही गंभीर चोट लग गई थी।

उस कारण उन्हें 18 महीने तक एक्शन से दूर होना पड़ा और अब वो वापसी कर हार का बदला पूरा करना चाहेंगे।

चोट से ठीक होकर “थंडर किड” ने सितंबर महीने में वापसी करते हुए एड्रियन मैथिस को पहले राउंड में हराया था। अब वो “जैगुआर” को भी हराकर स्ट्रॉवेट MMA रैंकिंग्स के टॉप पांच में पहुंचना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)