24 जनवरी को होने वाले ONE 170 से जुड़े पांच सबसे अहम सवाल

Tawanchai PK Saenchai Superbon Singha Mawynn ONE Friday Fights 46 65 scaled

24 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में 12 फाइट्स वाले कार्ड का आयोजन होगा, जिसमें शुरु से लेकर अंत तक बड़े मैच शामिल हैं।

तीन वर्ल्ड टाइटल फाइट्स ONE 170 को हेडलाइन करेंगी और ये एक यादगार इवेंट साबित होगा।

भले ही दो युवा स्टार्स की धमाकेदार टक्कर हो या फिर अनुभवी दिग्गजों के बीच का मुकाबला, हर फाइट एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगी।

आइए एशिया प्राइमटाइम पर होने वाले इवेंट से जुड़े सबसे बड़े सवालों पर चर्चा करते हैं।

#1 कौन से युवा स्टार्स फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के शिखर पर आएंगे?

ONE 170 में मॉय थाई के कई सारे मैच होंगे। इवेंट में दो फ्लाइवेट बाउट्स होंगी, जिसमें खेल की युवा प्रतिभाएं दिखेंगी।

पहले मैच में बेंटमवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन जोनाथन हैगर्टी के छोटे भाई फ्रेडी हैगर्टी ONE में अपनी लगातार चौथी नॉकआउट जीत की तलाश में होंगे और उनका सामना 22 वर्षीय कोलंबियाई स्टार जॉर्डन एस्टुपिनन से होगा।

20 वर्षीय ब्रिटिश स्टार ने अपने वर्ल्ड चैंपियन भाई के नक्शे-कदम पर चलते हुए सफलता हासिल की है, लेकिन एस्टुपिनन के खिलाफ उनके करियर का सबसे बड़ा मैच रहेगा।

कार्ड में इसके अलावा एस्टुपिनन के जुड़वा भाई जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन का सामना युवा सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली से होगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

“पांडा किक” का ONE में सफर बेहद शानदार रहा है और उन्होंने अपने सभी चार मैचों में जीत हासिल की है। “जोजो” की बात करें तो उनका ONE रिकॉर्ड 6-1 है और अपने आक्रामक स्टाइल से खेल के सबसे दिलचस्प नामों में से एक बन गए हैं।

अब देखना होगा कि इन चारों में कौन डिविजन में आगे बढ़ता है।

#2 BJJ के महानतम एथलीट की 14 साल बाद वापसी कैसी रहेगी?

मार्सेलो गार्सिया को ब्राजीलियन जिउ-जित्सु इतिहास का सबसे महानतम एथलीट माना जाता है। उन्होंने 2011 में अपनी चौथी ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद खेल को अलविदा कह दिया था।

अब वो ONE 170 में वापसी करते हुए जापानी ग्रैपलिंग दिग्गज मासाकाजू इमानारी से एक ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में टक्कर लेंगे।

खेल से दूर रहने के दौरान उन्होंने अपनी कुछ BJJ एकेडमी खोलीं और पेट के कैंसर को मात दी। अब दुनिया भर के सबमिशन ग्रैपलिंग फैंस 42 वर्षीय दिग्गज की वापसी के लिए उत्साहित होंगे।

#3 क्या निको कैरिलो की ताकत को झेल पाएंगे नबील अनाने?

इवेंट की पहली वर्ल्ड टाइटल बाउट में 20 वर्षीय थाई-अल्जीरियाई सनसनी नबील अनाने, निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो को हराने वाले पहले फाइटर बनना चाहेंगे, जब उनका सामना ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल फाइट में होगा।

अनाने पांच फाइट्स को जीतने के बाद इस मुकाबले में कदम रखेंगे और ये उनके करियर की सबसे बड़ी परीक्षा होगी। स्कॉटिश स्टार की बात करें तो उन्होंने ONE में अपने हर प्रतिद्वंदी को फिनिश किया है। इसमें पूर्व टाइटल विजेता नोंग-ओ हामा और टॉप कंटेंडर सैमापेच फेयरेटक्स के नाम शामिल हैं।

6 फुट 4 इंच लंबे अनाने एक बेहतरीन टैलेंट हैं, लेकिन उन्हें साबित करना होगा कि क्या वो कैरिलो जैसे तगड़े फाइटर को पराजित कर सकते हैं या नहीं।

#4 क्या तवनचाई पुरानी लय में लौट पाएंगे?

मेन इवेंट में मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई अपनी गोल्ड बेल्ट को #1 रैंक के कंटेंडर और पूर्व प्रतिद्वंदी सुपरबोन के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

तवनचाई ने ONE के इतिहास के कई सारे और यादगार नॉकआउट किए हैं, लेकिन उनके तीन मैचों के नतीजे जजों के फैसले से आए हैं, जिसमें दिसंबर 2023 में सुपरबोन के खिलाफ चला पांच राउंड का मुकाबला भी शामिल है।

मौजूदा चैंपियन अपने आलोचकों को चुप कराते हुए फिनिश तलाशने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सुपरबोन के लिए खिलाफ मैच के लिए जमकर तैयारी की है।

अब देखना होगा कि क्या तवनचाई की मेहनत रंग लाएगी और ONE 170 में अपने विरोधी को फिनिश कर पाएंगे?

#5 क्या फैब्रिसियो एंड्राडे को मात देकर बदला पूरा कर पाएंगे क्वोन वोन इल?

जब “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच में फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे का सामना करेंगे तो उनके मन में पिछला हिसाब बराबर करने की बात चल रही होगी।

इन दोनों की टक्कर एक नॉन-टाइटल मैच में 2022 में हुई थी, जहां ब्राजीलियाई स्टार ने पहले राउंड में नॉकआउट से जीत दर्ज की। तब से लेकर अब तक क्वोन तीन विरोधियों को नॉकआउट कर चुके हैं।

“प्रीटी बॉय” की बॉक्सिंग पावर गजब की है और वो MMA के सबसे घातक फिनिशर्स में से एक हैं, लेकिन टाइटल विजेता भी किसी से कम नहीं हैं।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या क्वोन अपनी लय को बनाकर रख पाएंगे या फिर “वंडर बॉय” अपने विजय रथ पर सवार रहेंगे?

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.