ONE Fight Night 5 से जुड़े 5 सबसे बड़े सवाल

Reinier De Ridder Vitaly Bigdash ONE159 1920X1280 2 768x511

मार्शल आर्ट्स फैंस का इस शनिवार, 3 दिसंबर को खूब मनोरंजन होने वाला है।

फिलीपींस की राजधानी मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना से ONE Fight Night 5 को लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसमें 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच, दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली MMA फाइटर्स में एक का डेब्यू और ONE Championship के कई बड़े स्टार्स फाइट कर रहे होंगे।

फैंस को इस इवेंट को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए, खासतौर पर इसलिए क्योंकि ये इस साल Amazon Prime Video Sports पर प्रोमोशन का आखिरी इवेंट होगा।

इसलिए लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले जानते हैं ONE Fight Night 5 से जुड़े 5 बड़े सवालों के बारे में।

#1 कौन बनेगा अपराजित 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन?

मेन इवेंट में 2 अपराजित वर्ल्ड चैंपियंस आमने-सामने होंगे और इस मैच का सबको बेसब्री से इंतज़ार है।

मौजूदा मिडलवेट और लाइट हेवीवेट किंग रीनियर डी रिडर को अंतरिम ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन के खिलाफ अपने लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

दोनों एथलीट्स के लिए जीत यादगार रहेगी क्योंकि “स्लेदकी” के पास 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बनने और खुद को प्रोमोशन के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्टार्स में शामिल करवाने का मौका भी है।

दूसरी ओर, डी रिडर की जीत उनकी दुनिया के सबसे खतरनाक MMA एथलीट्स में से एक होने की विरासत को मजबूती देगी और साथ ही उन्हें ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

#2 क्या मां बनने के बाद रोड्रीगेज़ अपने टाइटल को रिटेन कर पाएंगी?

इवेंट के 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबलों में से पहले मैच में ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ मौजूदा एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन और ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जेनेट टॉड से भिड़ेंगी।

रोड्रीगेज़ ने अगस्त 2020 में हुए ONE: A NEW BREED में स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

मगर उसके बाद ब्राजीलियाई स्टार कॉम्पिटिशन से दूर रही हैं क्योंकि वो प्रेग्नेंट थीं और सितंबर 2021 में बच्चे को जन्म दिया। वो अब टॉड का सामना करने के लिए तैयार हैं, जो 7 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रही हैं।

2 सालों तक फाइटिंग से दूर रहने के बाद क्या रोड्रीगेज़ अपनी लय को बरकरार रख पाएंगी या टॉड अपने वर्चस्व को कायम रखेंगी?

#3 क्या जारी रहेगा सबमिशन ग्रैपलिंग में रुओटोलो भाइयों का वर्चस्व?

https://www.instagram.com/p/CkAFFzmLyZv/

युवा BJJ स्टार्स केड और टाय रुओटोलो एक बार फिर अपने आक्रामक ग्रैपलिंग गेम के जरिए बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगे।

केड को कई बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन मैथ्यूस गेब्रियल के खिलाफ अपने ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा। वो 2022 ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में अपने सभी विरोधियों को सबमिशन से हराने की लय को जारी रखना चाहेंगे।

केड के भाई, टाय भी कार्ड में शामिल हैं, जिनकी भिड़ंत पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात गफूरोव से होगी। 19 वर्षीय BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर ने ONE 157 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में गैरी टोनन पर डार्स चोक लगाकर जीत दर्ज की थी।

दोनों रुओटोलो भाइयों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। क्या वो अब सबमिशन ग्रैपलिंग की दुनिया में अपने वर्चस्व को कायम रख पाएंगे?

#4 क्या सोल्डिच अपने ONE डेब्यू में उम्मीदों पर खरे उतर पाएंगे?

इसी साल अगस्त में ONE Championship ने 2-डिविजन KSW चैंपियन रॉबर्टो सोल्डिच को साइन किया था, जो MMA के टॉप एथलीट्स में गिने जाते हैं।

क्रोएशियाई सुपरस्टार अब अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, जहां उन्हें अपराजित दागेस्तानी पावरहाउस मुराद रामज़ानोव की बेहद कठिन चुनौती से पार पाना होगा।

उनका सामना डिविजन के सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक से हो रहा होगा और इस मैच का परिणाम ही साबित करेगा कि सोल्डिच का आगे का सफर कैसा रहने वाला है।

रामज़ानोव जैसे प्रतिभाशाली फाइटर के खिलाफ जीत दर्ज कर “रोबोकॉप” ना केवल उम्मीदों पर खरे उतर पाएंगे, बल्कि उन्हें बहुत जल्द वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

#5 क्या होमटाउन हीरो जीत दर्ज कर पाएंगे?

मॉल ऑफ एशिया एरीना में 2 फिलीपीनो स्टार्स शानदार प्रदर्शन कर अपने घरेलू दर्शकों का दिल जीतना चाहेंगे।

एडुअर्ड फोलायंग और डेनिस ज़ाम्बोआंगा काफी दबाव में होंगे क्योंकि उन्हें अपने पिछले मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी।

पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन फोलायंग को मॉय थाई में जरूर सफलता मिली, लेकिन 2019 के बाद कोई MMA फाइट नहीं जीती है। इस शनिवार वो ब्राजीलियाई स्ट्राइकर एडसन मार्केस को हराकर जीत की लय वापस पाना चाहेंगे।

उससे पहले इवेंट के सबसे पहले मैच में #3 रैंक की विमेंस एटमवेट कंटेंडर ज़ाम्बोआंगा को लिन हेचीन पर जीत की उम्मीद होगी।

उन्होंने ONE में अपने पहले तीनों मुकाबले जीते थे, लेकिन “लायकन क्वीन” को उसके बाद हैम सिओ ही के खिलाफ लगातार 2 हार झेलनी पड़ीं। अब एक जीत उनकी वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में वापसी करवा सकती है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48