4 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 15: Le Vs. Freymanov से पता चलीं

Thanh Le Ilya Freymanov ONE Fight Night 15 56 scaled

ONE Championship की शनिवार, 7 अक्टूबर को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Fight Night 15: Le vs. Freymanov के लिए वापसी हुई। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इस मशहूर एरीना में बेहतरीन मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

फैंस को किकबॉक्सिंग, MMA, मॉय थाई और सबमिशन ग्रैपलिंग के 10 मैच देखने को मिले। दो नए वर्ल्ड चैंपियंस ने अपने-अपने मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

आइए नजर डालते हैं कि इस इवेंट से क्या-क्या खास बातें निकलकर सामने आईं।

ली ने साबित किया कि वो ग्राउंड पर भी बहुत खतरनाक हैं

https://www.youtube.com/watch?v=CDn4oyLy0As

ONE में डेब्यू करने के बाद से ही थान ली एक के बाद एक कई सारे धमाकेदार नॉकआउट करते आए हैं। लेकिन वो हमेशा अपने प्रतिद्वंदियों को चेतावनी देते आए हैं कि उनका ग्राउंड गेम भी उतना ही खतरनाक है।

अमेरिकी एथलीट ने मेन इवेंट में हुए ONE अंतरिम फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में #3 रैंक के कंटेंडर इल्या फ्रेमानोव को मात्र 62 सेकंड में हराकर ये बात कर दी।

पूर्व ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ने रूसी स्टार को राइट हुक मारा और उसके बाद टेकडाउन हासिल किया। फिर ली ने फ्रेमानोव के पैर को पकड़ा, घूमे और सबमिशन के लिए अटैक शुरु कर दिया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को हील हुक में जकड़ा और टैप करवाने में कामयाब रहे।

38 वर्षीय स्टार ने फाइट के बाद इंटरव्यू देते हुए सबमिशन और अंतरिम बेल्ट जीतने के बारे में बताया। फिर रिंग में उनके पुराने प्रतिद्वंदी और डिविजनल किंग टांग काई के साथ आमने-सामने आए।

ली ने अपनी स्किल्स को लेकर जो भी बातें की थीं, वो उनपर अभी तक खरे उतरे हैं। ग्राउंड पर अपनी स्किल्स दिखाने के बाद उनके सभी प्रतिद्वंदियों को अंदाजा हो गया होगा कि वो ग्राउंड और स्टैंड-अप अटैक में कितने खतरनाक हैं।

डी बैला का शानदार प्रदर्शन

https://www.youtube.com/watch?v=IxL3xYFWLoQ

अपने पहले टाइटल डिफेंस में ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला को पता था कि उनका सामना एक तेज-तर्रार मैच में “मिनी टी” डेनियल विलियम्स से होगा।

विलियम्स ने लगातार आक्रामकता दिखाई और तगड़ी लेग किक्स लगाकर चैंपियन का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि, थाई-ऑस्ट्रेलियाई जब डी बैला की रेंज में थे, तब उन्हें चैंपियन के अटैक्स का सामना करना पड़ा।

इटालियन-कनाडाई स्टार ने बिजली की तेजी से कॉम्बिनेशंस को लैंड करवाया। पांच राउंड तक उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को राइट हुक्स, जैब और स्ट्रेट राइट्स का शिकार बनाया।

27 वर्षीय चैंपियन ने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत 12-0 से प्रोफेशनल रिकॉर्ड को बेहतर किया। डी बैला ने बैंकॉक में दिखाया कि दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्रॉवेट किकबॉक्सर कौन हैं।

मुसुमेची का कोई जवाब नहीं!

माइकी मुसुमेची को अंदाजा नहीं था कि वो शिन्या एओकी के खिलाफ होने वाले ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं क्योंकि ONE Fight Night 15 से ठीक एक हफ्ते पहले ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन को फूड पॉइज़निंग और तेज बुखार हो गया था।

तबीयत में थोड़ा सुधार होने के बाद उन्होंने अपने दिग्गज प्रतिद्वंदी का सामना करने का फैसला लिया।

“डार्थ रिगाटोनी” भले ही मैच के लिए शारीरिक रूप से 100 फीसदी फिट नहीं थे, लेकिन उनका प्रदर्शन कमाल का था। मैच की पहली घंटी बजते ही अमेरिकी सुपरस्टार ने गार्ड पोजिशन से अटैक शुरु कर दिया।

उन्होंने अपने विरोधी पर एक यादगार सबमिशन लगाकर उन्हें टैप करने पर मजबूर किया। मुसुमेची ने दिग्गज मार्शल आर्टिस्ट के ही सबमिशन मूव “एओकी लॉक” से उन्हें हराया। इस मूव को इजाद करने का श्रेय एओकी को ही जाता है।

ये भले ही एक ओपनवेट मुकाबला हो, लेकिन मुसुमेची ने साबित कर दिया है कि इस युग के सबसे बड़े सबमिशन ग्रैपलर्स में से एक हैं।

‘द क्वीन’ खिताब के लिए हैं तैयार

फेटजीजा को “द क्वीन” नाम से जाना जाता है और उन्होंने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम मेें शानदार प्रदर्शन से साबित किया कि क्यों वो इस नाम की हकरदार हैं। थाई एथलीट ने 121-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में सेलेस्ट हैनसेन को तकनीकी नॉकआउट से मात दी।

थाईलैंड की भविष्य की चैंपियन के अटैक्स के आगे ऑस्ट्रेलियाई एथलीट की एक ना चली। फेटजीजा के तगड़े अटैक के निशान हैनसेन के शरीर पर साफ देखे जा सकते थे। हेड किक की वजह से उन्हें चोट लगी, जिसके कारण डॉक्टर ने मुकाबले को खत्म करने की घोषणा की।

21 वर्षीय युवा एथलीट का रिकॉर्ड अब 206-6 का हो गया है और ये उनकी ONE में तकनीकी नॉकआउट से आई चौथी जीत थी।

फेटजीजा को रोकना बहुत ही मुश्किल काम प्रतीत हो रहा है और वो भविष्य में ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ खिताबी मैच हासिल कर सकती हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400