3 अंडरडॉग जिन्होंने मार्शल आर्ट्स जगत को हिलाकर रख दिया

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on TNT I 34

एक पुरानी कहावत है कि हर किसी का दिन आता है। अब 26 अगस्त को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में कई ऐसे एथलीट्स फाइट कर रहे होंगे, जिन्हें पहले कम आंका जाता था।

ONE 160: Ok vs. Lee II में शेरज़ोद काबुतोव ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में #3 रैंक के कंटेंडर पानपयाक जित्मुआंगनोन पर जीत की उम्मीद कर रहे हैं।

वहीं अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में अंडरडॉग माइकल सवास की भिड़ंत ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में रोडटंग जित्मुआंगनोन से होगी।

लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले हम उन 3 अंडरडॉग एथलीट्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्होंने पूरी दुनिया को चौंका दिया था।

एड्रियानो मोरेस 

7 बार के ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन होने के बावजूद अप्रैल 2021 में हुए “ONE on TNT I” में एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ फाइट में अंडरडॉग माना जा रहा था।

जॉनसन 12 बार MMA वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और उन्हें सबसे महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट का दर्जा दिया जाता है। उस समय तक “माइटी माउस” को मोरेस से 30 प्रतिशत ज्यादा फाइट्स का अनुभव था, उनके नाम 17 फिनिश थे और ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप को भी अपने नाम किया था।

उन उपलब्धियों को किनारे करते हुए मोरेस ने दूसरे राउंड में अपरकट और नी स्ट्राइक लगाते हुए जॉनसन को नॉकआउट किया, जिसने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जगत को चौंका दिया था क्योंकि इससे पहले किसी ने जॉनसन को फिनिश नहीं किया था।

ONE Fight Night 1 में भी “मिकीन्यो” को अंडरडॉग माना जा रहा है और इस बार वो सबमिशन से फाइट को फिनिश करना चाहते हैं।

ओक रे यूं 

सितंबर 2021 में हुए ONE: REVOLUTION में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली के खिलाफ टाइटल शॉट मिलने से पहले ओक रे यूं को प्रोमोशन में केवल 2 फाइट्स का अनुभव था। इस वजह से काफी लोगों का कहना था कि वो ली के खिलाफ 5 राउंड्स तक कभी नहीं टिक पाएंगे।

लोगों का भरोसा इसलिए भी चरम पर था क्योंकि ली ने जापानी MMA लैजेंड शिन्या एओकी को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर बेल्ट अपने नाम की थी, इसे 2 बार डिफेंड किया और इस दौरान ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप भी जीती। जब उनकी भिड़ंत ओक से हुई, तब वो 6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे थे।

दक्षिण कोरियाई स्टार की टाइमिंग और दृढ़ता रंग लाई। उन्होंने “द वॉरियर” के डिफेंस को भेदते हुए दमदार अटैक किए और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

अब 2 लाइटवेट आइकॉन ONE 160 के मेन इवेंट में भिड़ने को तैयार हैं और इस फाइट का परिणाम तय करेगा कि कौन लाइटवेट डिविजन के टॉप पर रहने के काबिल है।

जोनाथन हैगर्टी

जोनाथन हैगर्टी ने जब ONE: FOR HONOR में केवल 22 साल की उम्र में महान स्ट्राइकर सैम-ए गैयानघादाओ को ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज किया तब उन्हें अंडरडॉग माना जा रहा था।

सैम-ए को 300 से ज्यादा प्रोफेशनल बाउट्स का अनुभव था और 2 अलग-अलग डिविजंस में Lumpinee Stadium वर्ल्ड चैंपियन रहे। दूसरी ओर, हैगर्टी को ज्यादा अनुभव नहीं था और उससे पहले ग्लोबल स्टेज पर केवल एक फाइट की थी।

मगर “द जनरल” ने पुश किक्स, खतरनाक एल्बो-स्ट्राइक्स और दर्दनाक पंचों की मदद से सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की और नए ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने।

अब #1 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर का सामना अमीर नासेरी से होगा, जिन्हें हैगर्टी के खिलाफ अंडरडॉग माना जा रहा है। दोनों की भिड़ंत ONE Fight Night 1 की ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में होने वाली है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Tang Kai Gasanov
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88