3 लगातार नॉकआउट्स जो साबित करते हैं कि मॉय थाई दिग्गज नोंग-ओ शिखर पर हैं

Nong O Gaiyanghado Felipe Lobo ONE X 1920X1280 21 768x512

नोंग-ओ गैयानघादाओ शानदार प्रदर्शन करते हुए तेजी से तरक्की की सीढ़़ियां चढ़ना जारी रखे हुए हैं।

अब 35 वर्षीय एथलीट अपने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का बचाव लियाम हैरिसन के खिलाफ ONE 161: Moraes vs. Johnson II के को-मेन इवेंट में करेंगे। अपने लंबे करियर में सबसे अच्छी फॉर्म में चल रहे एथलीट शनिवार, 27 अगस्त को भी ऐसा ही प्रदर्शन फिर से करना चाहेंगे।

2018 में रिटायरमेंट से लौटने के बाद नोंग-ओ ने ONE में 8-0 की बढ़त बना ली है। यही नहीं अविश्वसनीय रूप से उन्होंने अपने पिछले तीन वर्ल्ड टाइटल डिफेंस हाइलाइट रील नॉकआउट के साथ ही खत्म किए हैं।

ऐसे में सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में इंग्लिश सुपरस्टार से मुकाबला करने के पहले थाई दिग्गज के पिछले मुकाबलों पर एक नजर डालते हैं।

#1 शानदार नॉकआउट के साथ सैमापेच के सफर को थामा

डिविजन के खिताब को हान ज़ी हाओ के खिलाफ जीतने के बाद उन्होंने सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव हिरोकी सुजुकी और ब्रीस डेल्वाल के खिलाफ किया। नोंग-ओ ने अपने लगातार जीत के सिलसिले की शुरुआत थाई हमवतन सैमापेच फेयरटेक्स के खिलाफ की थी।

सैमापेच ONE में 3-0 के जबरदस्त जीत के सिलसिले के साथ इस मुकाबले में शामिल हुए थे और उन्होंने मौजूदा किंग को नवंबर 2019 में हुए ONE: EDGE OF GREATNESS में चुनौती दी थी।

Fairtex टीम के प्रतिनिधि ने अच्छी शुरुआत की और पहले राउंड में गेम आगे-पीछे होता रहा, लेकिन उनकी सफलता ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। दूसरे राउंड में नोंग-ओ ने सैमापेच पर दो बार तेज-तर्रार पंच से हमला किया, जिसे देखकर ये लग गया कि अब मैच का अंत हो जाएगा।

हालांकि, पटाया निवासी ने तीसरे राउंड में संघर्ष किया और फिर चौथे राउंड में पूरे दमखम के साथ हमला किया, लेकिन ये उनका दुर्भाग्य रहा कि नोंग-ओ ने भी यही तरीका अपनाया।

Evolve MMA के प्रतिनिधि ने सैमापेच द्वारा बनाए जा रहे दबाव को सहन किया और फिर बिजली की तेजी से राइट हैंड से वार किया। इससे उनके प्रतिद्वंदी नीचे जा गिरे और फिर वापस खड़े ही नहीं हो पाए।

#2 तगड़े राइट हैंड से “द स्टील लोकोमोटिव” को पटरी से उतारा

नोंग-ओ ने दिसंबर 2020 में हुए ONE: COLLISION COURSE में रोडलैक पीके.साइन्चाई के खिलाफ वापसी की। उस समय “द स्टील लोकोमोटिव” का संगठन में प्रभावशाली 4-1 का रिकॉर्ड था।

तगड़े रिकॉर्ड के अलावा रोडलैक की हमला सहने और आगे बढ़ने की जबरदस्त क्षमता के चलते उनकी पहचान किसी महा-मानव के तौर पर की जाती थी। ऐसा कम से कम तब तक रहा, जब तक वो दिग्गज प्रतिद्वंदी के राइट हैंड से मुखातिब नहीं हुए थे।

चैलेंजर ने शुरुआती राउंड के दौरान मौजूदा चैंपियन को जाने-माने तरीके से गिराने की कोशिश की, लेकिन नोंग-ओ इससे हैरान नहीं हुए और उन पर जैब्स व किक्स से हमला किया।

रोडलैक ने दूसरे राउंड में भी अपना तगड़ा गेम प्लान जारी रखा। हालांकि, यही अंततः उनकी हार का कारण भी बना।

जब “द स्टील लोकोमोटिव” ने लूपिंग राइट हैंड से अटैक की कोशिश की तो नोंग-ओ अपने तेज राइट हैंड के साथ उनके इस दांव का इंतजार कर रहे थे। उनकी स्ट्राइक सटीक जाकर प्रतिद्वंदी के जबड़े में जा लगी, जिसने रोडलैक को बेसुध कर दिया और वो कैनवास पर गिर गए।

#3 फिलिपे लोबो के शानदार सिलसिले को थामा

बेंटमवेट मॉय थाई किंग का आखिरी मैच मार्च में ONE X में हुआ था, जहां उन्होंने ब्राजील के उभरते सितारे फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो को तीसरे राउंड में अपरकट के साथ हराया था।

“डिमोलिशन मैन” ONE में रोडलैक और योडपनोमरूंग जित्मुआंगनोन पर लगातार उलटफेर करते हुए आ रहे थे और उन चौंकाने वाले नतीजों से उन्हें लगा कि उनके वर्ल्ड टाइटल चैलेंज में कुछ भी हो सकता है।

नोंग-ओ ने शुरुआती राउंड में अपने जैब, लो किक्स और बॉडी किक्स से ब्राजीलियाई एथलीट को सावधानीपूर्वक दूर रखा। मैच के आगे बढ़ने पर उन्होंने लोबो को और अधिक हताश करने के लिए मजबूर किया।

जब तीसरा राउंड चल रहा था तो चुनौती देने वाले एथलीट ने अपने कदम बढ़ाते हुए जैब और ताकतवर एल्बो मारने की कोशिश की।

जवाब में Evolve स्टार ने अपने गेम प्लान की कुछ झलक दिखाई, लेकिन “डिमोलिशन मैन” के पास आक्रामक बने रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

और जब लोबो अंतिम जैब के लिए आगे आए और बहुत करीब बने रहे तो नोंग-ओ को अपने प्रतिद्वंदी के डिफेंस को भेदते हुए एक तगड़ा अपरकट लगाने का मौका मिल गया, जिसने उसी समय इस मुकाबले को खत्म कर दिया।

मॉय थाई में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.