ONE: NEXTGEN II के 3 मुकाबले जो आपको जरूर देखने चाहिए

Jo Nattawut DC 9999 768x512

ONE: NEXTGEN II में ऐसा एक्शन देखने को मिलेगा जिसे कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा।

मेन इवेंट में #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स अपना डेब्यू कर रहे रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी को डिविजन के चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच हासिल करने से रोकना चाहेंगे।

कार्ड में इसके अलावा भी कई धमाकेदार मुकाबले होने हैं। इसलिए आइए जानते हैं ONE: NEXTGEN II के उन 3 मैचों के बारे में जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

#1 नाटावट vs. डवट्यान

smokin' jo nattawut celebrates in a fight

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में स्मोकिन’ जो नाटावट और यूरिक “मी खाओ जोम्हॉट” डवट्यान आमने-सामने होंगे।

नाटावट ने सर्कल में आखिरी बार कदम 2019 में रखा था, जहां उन्हें सबसे पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के खिलाफ हार मिली थी। उन्हें पहले राउंड में आई इस हार की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

उस हार से पहले थाई एथलीट 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे थे, जिनमें सैमी “AK47” सना के खिलाफ जीत भी शामिल थी। अब अगर उन्हें डवट्यान पर जीत मिली तो उन्हें वर्ल्ड ग्रां प्री में जगह मिल सकती है, लेकिन ये तभी संभव है जब किसी अन्य एथलीट को किसी कारणवश टूर्नामेंट से बाहर होना पड़े।

अगर ऐसा हुआ तो नाटावट को सिल्वर बेल्ट जीतने का दूसरा मौका मिल जाएगा और साथ ही डिविजन के नए चैंपियन सुपरबोन को चैलेंज करने के करीब भी पहुंच जाएंगे।

ऐसा करने के लिए उन्हें डवट्यान की चुनौती से पार पाना होगा, जिन्होंने अभी तक ONE Super Series में केवल एक ही फाइट का अनुभव है, लेकिन उसमें भी उन्होंने बांगप्लीनोई पेटयिंडी एकेडमी को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर सबको चौंका दिया था।

नाटावट अभी #3 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं और उनके खिलाफ एक जीत से डवट्यान साबित कर देंगे कि बांगप्लीनोई के खिलाफ उनकी जीत उन्हें कड़ी मेहनत के कारण मिली थी और ग्रां प्री में शामिल होने का मौका मिलना भी उन्हें फायदा पहुंचा सकता है।

#2 टांग काई vs. यूं चांग मिन

MMA Fight: Tang Kai fights Ryogo Takahashi at ONE: FISTS OF FURY II

टांग काई और यूं “द बिग हार्ट” चांग मिन के फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट में धमाकेदार एक्शन का देखा जाना तय है क्योंकि दोनों की फिनिशिंग स्किल्स शानदार हैं।

टांग का रिकॉर्ड 12-2 का है, जिनमें से 10 जीत नॉकआउट या तकनीकी नॉकआउट से आई हैं। अभी ONE में अपराजित हैं, 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और इस दौरान रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी और सुंग जोंग ली को नॉकआउट से हरा चुके हैं।

दूसरी ओर, मिन की ग्रैपलिंग स्किल्स शानदार हैं और फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है। वो 4 मैचों को सबमिशन से जीत चुके हैं, जिनमें से 3 रीयर-नेकेड चोक और एक गिलोटीन चोक से आई। इसके अलावा वो दमदार स्ट्राइक्स भी लगा सकते हैं, जिनकी मदद से उन्होंने ONE: LEGENDARY QUEST में ट्रेस्टल टैन को नॉकआउट किया था।

दोनों के बीच हाल ही में शब्दों का आदान-प्रदान होते भी देखा गया है।

टांग इस मैच से खुश नहीं हैं क्योंकि उनका मानना है कि उन्हें मिन के रूप में एक अंजान फाइटर के बजाय टॉप-5 कंटेंडर्स में से एक के खिलाफ मैच मिलना चाहिए था। मिन ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि वो टांग काई के अहंकार को तोड़ने वाले हैं। शब्दों के आदान-प्रदान ने इस प्रतिद्वंदिता को रोचक बना दिया है।

दोनों उभरते हुए स्टार्स की नजरें फेदरवेट डिविजन के टॉप पर हैं और  टॉप पर पहुंचने के एक कदम करीब पहुंचने के लिए उन्हें इस शुक्रवार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

#3 झांग चुन्यू vs. दोवीदास

Kickboxers Andy Souwer and Zhang Chunyu fight at ONE: BIG BANG

झांग “बैम्बू स्वॉर्ड” चुन्यू के लिए ONE Super Series का सफर आसान नहीं रहा है, लेकिन ये भी गौर करने वाली बात है कि अभी तक उनका सामना लैजेंड्स से हुआ है। अब ONE: NEXTGEN II में उनका सामना दोवीदास “रिमकेन्ज़ो” रिमकुस के रूप में एक ऐसे एथलीट से होगा जो अपना ONE डेब्यू करने वाले हैं।

चीनी एथलीट पिछले मैचों में एंडी “सावर पावर” सावर और मॉय थाई सुपरस्टार सागेटडाओ “डेड्ली स्टार” पेपायाथाई के खिलाफ मिली हार के बाद जीत की लय वापस हासिल करना चाहते हैं। इसलिए “बैम्बू स्वॉर्ड” की ओर से लोगों को खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

झांग को रिमकुस की तुलना में 8 गुना ज्यादा अनुभव हासिल है और यही चीज़ उन्हें अपने 22 वर्षीय प्रतिद्वंदी के खिलाफ बढ़त दिला सकती है।

“रिमकेन्ज़ो” अभी तक किकबॉक्सिंग में अपराजित रहे हैं, जहां उनका रिकॉर्ड 7-0 का है। इस दृष्टि से झांग के खिलाफ एक जीत उन्हें बहुत फायदा पहुंचा सकती है।

जाहिर तौर पर, रिमकुस अपने ONE Super Series डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे इसलिए ये ONE: NEXTGEN II के सबसे धमाकेदार मुकाबलों में से एक बन सकता है।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: NEXTGEN II को जरूर देखना चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty