ONE: FULL CIRCLE के 3 मैच जो आपको जरूर देखने चाहिए

Aung La N Sang

ONE Championship के अगले इवेंट ONE: FULL CIRCLE के नजदीक आते ही फैंस के पास आगे देखने के लिए बहुत कुछ धमाकेदार चीजें हैं।

इसमें सबसे ज्यादा इंतजार शो की दो धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल बाउट्स का है, जिसमें MMA और किकबॉक्सिंग के मुकाबले शामिल हैं। इसके साथ ही बाकी का कार्ड में भी उतना ही बेहतरीन एक्शन देखने को मिलेगा।

ऐसे में जब शुक्रवार, 25 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में एक्शन शुरू होगा तो इन तीन मुकाबलों को हर कोई हर हाल में देखना चाहेगा।

#1 आंग ला न संग Vs. विटाली बिगडैश

विटाली बिगडैश के साथ आंग ला न संग का ये मुकाबले होने में कई साल का समय लग गया।

“द बर्मीज़ पाइथन” का सामना रूसी एथलीट से जनवरी 2017 में हुआ था। उस समय ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रहे बिगडैश सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करते हुए अपना खिताब बचाने में कायम रहे थे। हालांकि, पांच महीने बाद आंग ला न संग ने अपनी हार का बदला लिया और वो म्यांमार के किसी भी खेल के पहले वर्ल्ड चैंपियन बन गए।

उसके बाद से आंग ला न संग ने अपने खिताबों की सूची में ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को भी जोड़ा और वो दो-डिविजन के किंग बन गए। हालांकि, हाल ही में वो अपनी दोनों बेल्ट रीनियर डी रिडर से हार गए थे।

इसके उलट, बिगडैश को सर्कल में मिली-जुली सफलता मिलती रही। वो एक बाउट में हार गए, लेकिन अगली दोनों फाइट्स में उन्होंने सबमिशन के जरिए शानदार जीत हासिल की।

अब दोनों एथलीट्स की नजरें टॉप पोजिशन फिर से हासिल करने के साथ अपने पांच साल पुराने हिसाब-किताब को बराबर करने पर भी लगी हैं। इन दोनों वजहों के चलते मिडलवेट फाइटर्स की इस टक्कर पर पूरी दुनिया के फैंस की नजरें टिकी होंगी।

#2 एनरिको केह्ल Vs. टायफुन ओज़्कान

एनरिको केह्ल और #5 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर टायफुन ओज़्कान दोनों की नजरें अपने पुराने गौरव को हासिल करने पर लगी हुई हैं। ऐसे में शुक्रवार को जब ONE Super Series मुकाबले के दौरान दोनों सर्कल में कदम रखेंगे तो ये अपना पूरा दमखम लगा देने वाले हैं।

केह्ल का पिछला मुकाबला अक्टूबर 2021 में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री क्वाटरफाइनल में डेविट कीरिया के खिलाफ हुआ था। उसमें जॉर्जियाई एथलीट ने पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए जीत हासिल की और “द हरिकेन” को ग्रां प्री से बाहर कर दो साल में उनको पहली हार का स्वाद चखाया था।

ओज़्कान भी उसी रात इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वाटरफाइनल से #3 रैंक के कंटेंडर सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग से हारकर बाहर हो गए थे। उन्होंने केह्ल की तुलना में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया था। हालांकि, थाई स्टार से वो ये मुकाबला विभाजित निर्णय के जरिए हारे थे।

दोनों एथलीट्स को ये पता है कि उन्हें जीत हासिल करके खुद को सितारों से सजे फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के टॉप तक पहुंचाना है। यही कारण है कि ये दोनों स्ट्राइकर पूरी फाइट के दौरान एक-दूसरे पर तेजी से हावी होने वाले हैं।

#3 फैब्रिसियो एंड्राडे Vs. जेरेमी पाकाटिव

ONE Championship में फैब्रिसियो एंड्राडे अभी तक अपराजित रहे हैं, लेकिन ONE: FULL CIRCLE में उन्हें जेरेमी पाकाटिव के खिलाफ अब तक के सबसे कड़े इम्तेहान से गुज़रना पड़ सकता है।

#4 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर एंड्राडे का सर्कल में 3-0 का रिकॉर्ड है। दिसंबर 2021 के हालिया मुकाबले में उन्होंने ली काई वेन के खिलाफ पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए दबदबे वाली जीत हासिल की थी।

इस जीत ने ब्राजीलियाई एथलीट को तेजी से रैंकिंग्स में ऊपर चढ़ने के लिए और गति दी थी, ताकि वो अपने हमवतन और ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो फर्नांडीस का सामना कर सकें।

लेकिन पाकाटिव ऐसे एथलीट नहीं हैं, जिन्हें वो हल्के में ले सकें।

अपने प्रोमोशनल डेब्यू में इस फिलीपीनो एथलीट ने फैंस के पसंदीदा चेन रुई को हरा दिया था और सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत हासिल की थी। अब वो एंड्राडे पर जीत हासिल करके अपने आपको बेंटमवेट डिविजन की टॉप 5 रैंकिंग्स में शामिल करवाना चाहते हैं, ताकि वो इस डिविजन की चोटी पर पहुंच सकें।

ऐसे में एंड्राडे के मॉय थाई स्किल सेट और पाकाटिव के शानदार वुशु स्ट्राइकिंग के चलते भले ही मुकाबला लंबा न चल सके, लेकिन यही वो कारण है, जिससे फैंस को लगता है कि शुक्रवार को धमाकेदार बाउट देखने को मिलेगी, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींचेगी।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty