3 बड़ी बातें जो हमें ONE Friday Fights 8 से पता चलीं

Petsukumvit Boi Bangna Petchmuangsri Tded99 ONE Friday Fights 8

बीते शुक्रवार, 10 मार्च को वर्ल्ड-फेमस लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में 12 मार्शल आर्ट्स बाउट्स धमाकेदार साबित हुईं।

ONE Friday Fights 8 में फैंस को अलग-अलग खेलों के मुकाबले देखने को मिले, जिनमें लगातार 4 नॉकआउट्स ने क्राउड को भी चौंका दिया था।

अब इस हफ्ते के इवेंट से पहले यहां जानिए उन 3 चीज़ों के बारे में, जो हमें ONE Friday Fights 8 से पता चली हैं।

पेटसुकुमविट बने फ्लाइवेट डिविजन के टॉप स्टार

पेटसुकुमविट बोई बांगना ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में पेटमुआंगश्री टीडेड99 को अच्छी लय प्राप्त करने का मौका ही नहीं दिया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि मैच के दौरान सबका ध्यान उन्हीं पर रहे।

24 वर्षीय एथलीट ने शुरुआत में पेटमुआंगश्री को बैकफुट पर धकेला। जैसे-जैसे समय बीत रहा था, वैसे-वैसे पूर्व Rajadamnern स्टेडियम मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का अटैक ज्यादा खतरनाक होता जा रहा था क्योंकि वो अपने युवा प्रतिद्वंदी को स्ट्राइक्स लगाकर खूब क्षति पहुंचा रहे थे।

जब दूसरा राउंड समाप्त होने वाला था, तब Tded99 टीम के प्रतिनिधि ज्यादा शॉट्स का प्रभाव झेलने में असमर्थ दिखाई दिए इसलिए बैकफुट पर चले गए। वहीं अगले ही पल पेटसुकुमविट के लेफ्ट हैंड के प्रभाव से वो नॉकआउट हो चले थे।

ये पेटसुकुमविट के करियर की 62वीं जीत रही और उन्होंने अपने ONE रिकॉर्ड को 2-0 पर पहुंचा दिया है। इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक माना जा रहा है।

5 नए एथलीट्स ने डेब्यू में नॉकआउट स्कोर किया

जब नए एथलीट्स ग्लोबल स्टेज पर अपना डेब्यू कर रहे होते हैं, तब इतनी स्पॉटलाइट के कारण आने वाला दबाव उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने से रोक सकता है। मगर ONE Friday Fights 8 में 5 एथलीट्स ने इस बात को गलत साबित करके दिखाया है।

जोमहोद ऑटो मॉयथाई और माइसंगकुम सोर यिंगचारोएनकार्नचांग ने अपने-अपने डेब्यू मैच जीते। वहीं ये भी एक संयोग रहा कि बैनलुइरिट ओर अटचारिया और नामसुरिन चोर केटविना दोनों को अपने विरोधी को नॉकआउट करने में 2 मिनट 38 सेकंड का समय लगा।

इस लिस्ट में आखिरी नाम पेटलमपन मुआदाब्लमपंग का रहा, जिन्होंने हॉलीवुड स्टाइल में जबरदस्त वापसी करते हुए एक ही पंच में नॉकआउट स्कोर किया।

इन मैचों ने साबित किया कि नए एथलीट्स खुद को मिल रहे मौकों का भरपूर फायदा उठा रहे हैं और ना ही उनपर बड़े मैच का कोई दबाव था। उन्होंने दबाव लेने के बजाय इस लम्हे को नई पहचान हासिल करने के मौके के रूप में देखा और अब उनका प्रदर्शन कई सालों तक चर्चा का विषय बना रहेगा।

बेंटमवेट कंटेंडर बनने की रेस में शामिल हुए टुपिएव

नए एथलीट्स के आने से साल 2023 बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के लिए बदलाव का दौर साबित हो रहा है और इन नए स्टार्स में से एक नाम उज़्बेकिस्तान के मावलद टुपिएव का भी है।

32 वर्षीय एथलीट ने पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर, #2 रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर और इस डिविजन के पूर्व चैंपियन रहे अलावेर्दी रामज़ानोव को उलटफेर का शिकार बनाकर सबको चौंका दिया है।

टुपिएव ने बिना समय गंवाए रूसी एथलीट को पहले राउंड में नॉकडाउन किया और यहीं से मैच की दिशा तय हो चली थी। अगले 2 राउंड्स में टक्कर देखने को मिली, लेकिन उज़्बेकिस्तानी एथलीट ने अंत तक दमदार पंच लगाने जारी रखे, जिन्होंने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करने में काफी मदद की।

इस बड़ी जीत से टुपिएव को संभवत ही टॉप-5 में जगह मिलनी चाहिए और साथ ही वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में भी शामिल हो गए हैं।

टुपिएव इस समय जोनाथन हैगर्टी के साथ मिलकर बेंटमवेट डिविजन के नए युग की शुरुआत करना चाह रहे हैं। हैगर्टी, 22 अप्रैल को ONE Fight Night 9 में नोंग-ओ हामा को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज कर रहे होंगे।

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.