3 चीज़ें जो हमें ONE Friday Fights 1 से पता चलीं

Nong-O Gaiyanghadao and Alaverdi Ramazanov at ONE Friday Fights 1

ONE Championship ने 20 जनवरी को थाईलैंड में वापसी की, जहां प्रोमोशन ने ONE Friday Fights 1 के रूप में लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपना पहला इवेंट आयोजित करवाया।

इस आइकॉनिक स्टेडियम में धमाकेदार फाइट्स को क्राउड ने खूब इंजॉय किया और शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त मॉय थाई और MMA एक्शन देखने को मिला।

यहां आप जान सकते हैं उन 3 चीज़ों के बारे में, जो हमें ONE Friday Fights 1 से पता चली हैं।

क्या कोई नोंग-ओ को हरा सकता है?

नोंग-ओ गैयानघादाओ ने 2018 में रिटायरमेंट से बाहर आकर ONE Championship को जॉइन किया था।

वो हर एक मैच के साथ बेहतर होते गए हैं और उनका ये शानदार प्रदर्शन बीते शुक्रवार को भी जारी रहा। उन्होंने ONE में 10वीं जीत दर्ज की और ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को 7वीं बार डिफेंड किया।

हालांकि अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव ने पहले राउंड में जबरदस्त फाइटिंग की, लेकिन थाई लैजेंड ने उनके गेम को परखते हुए वापसी की। तीसरे राउंड में नोंग-ओ ने 2 मिनट से भी ज्यादा समय तक रूसी एथलीट की बॉडी और सिर पर दमदार शॉट्स लगाते हुए उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर किया। उन्होंने दिखाया कि उनका गेम मास्टर लेवल का है।

अभी तक कोई भी एथलीट बेंटमवेट मॉय थाई किंग को हराने में असफल रहा है। नोंग-ओ को अपने प्रतिद्वंदी के लंबे होने, उनकी रीच (पहुंच) ज्यादा होने या उनके स्टाइल से कोई फर्क नहीं पड़ता।

लगातार पांचवीं बार नॉकआउट फिनिश करने के लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस मिला। अब सवाल ये है कि क्या ऐसा कोई फाइटर है जो नोंग-ओ को हरा सकता है?

प्राजनचाई ने जीत की लय वापस पाई

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके.साइन्चाई ने 3 राउंड तक चले मैच में कोमपेट सिटसारावटसुएर को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर डिविजन के अन्य कंटेंडर्स को सावधान किया है।

उन्होंने दिखाया कि वो अब भी टॉप पर पहुंचने की काबिलियत रखते हैं।

हालांकि युवा स्टार ने पहले राउंड में प्राजनचाई के पैर को खूब क्षति पहुंचाई, लेकिन PK.Saenchai Muaythaigym के स्टार के डिफेंस को भेद पाना बहुत मुश्किल था। उन्होंने सब्र से काम लेकर अपने हमवतन एथलीट के गेम को परखा।

अंतिम 2 राउंड्स में प्राजनचाई ने अपनी बॉक्सिंग के जरिए जजों को खूब प्रभावित किया। कोमपेट ने बहुत कोशिश की, लेकिन 28 वर्षीय एथलीट ने उनके हर एक मूव का जवाब दिया, जिन्हें देख क्राउड झूम उठा।

इस शानदार प्रदर्शन ने प्राजनचाई को जीत की लय वापस दिलाई और अब वो जोसेफ लसीरी के खिलाफ रीमैच हासिल करने के सफर पर निकलना चाहते हैं।

सेकसन vs. हैरिसन मैच ने फाइट ऑफ द ईयर के लिए दावेदारी पेश की

सेकसन ओर.क्वानमुआंग और टायसन हैरिसन ने 2023 में भविष्य में फाइट करने वाले एथलीट्स के लिए एक मानक तय कर दिया है।

उनके बीच 140-पाउंड कैचवेट बाउट में खतरनाक मॉय थाई एक्शन देखने को मिला, जिसमें कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। अगर एक ओर से मूव लगता तो सामने वाला एथलीट अगले ही पल उसे काउंटर कर देता। समय समाप्त होने के बाद भी क्राउड जबरदस्त तरीके से दोनों स्टार्स को चीयर कर रहा था।

अंत में 3 में से 2 जजों ने सेकसन के पक्ष में फैसला सुनाया। उनके प्रदर्शन से खुश होकर ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने उन्हें 50 हजार डॉलर्स का बोनस दिया।

सेकसन ने अपने जन्मदिवस के मौके पर जीत हासिल की है, लेकिन तोहफा असल में फैंस को मिला। इसे Monster Energy फाइट ऑफ द नाइट बताया गया और इस मैच ने 2023 में मॉय थाई फाइट ऑफ द ईयर के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48