शुक्रवार, 12 अप्रैल को मनीला एक और शानदार मार्शल आर्ट्स इवेंट के लिए तैयार है, जब ONE Championship मॉल ऑफ एशिया एरीना में ONE: ROOTS OF HONOR के साथ वापसी करेगा।
मेन इवेंट में जबरदस्त स्ट्राइकर्स के बीच वर्ल्ड टाइटल मुकाबला होगा, जहां ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन अपनी बेल्ट को पूर्व चैंपियन नारनतुंगलाग जदंबा के खिलाफ डिफेंड करेंगे। क्या अनुभवी जदंबा एक और शानदार प्रदर्शन कर अपना खिताब वापस जीत पाएंगे या फिर गुयेन मंगोलियाई दिग्गज को हराकर अपने दबदबे को और मजबूत करेंगे?
को-मेन इवेंट भी उतना ही रोमांचक है, जहां फिलीपीनो स्टार जोशुआ पैचीओ ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन योसूके सारूटा को एक धमाकेदार रीमैच में चुनौती देंगे। उनका पहला मुकाबला पांच राउंड की कड़ी टक्कर के बाद विभाजित निर्णय से खत्म हुआ था इसलिए इस बार दोनों फाइटर्स निर्णायक जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।
इस शानदार कार्ड में मार्शल आर्ट्स की दुनिया के कई बड़े नाम भी अपना हुनर दिखाएंगे, जिनमें प्रसिद्ध वर्ल्ड चैंपियंस, फिलीपीनो हीरोज़ और अनुभवी कॉम्बैट स्पोर्ट्स दिग्गज शामिल हैं। इतने शानदार टैलेंट के साथ फैंस एक धमाकेदार और यादगार रात के लिए तैयार रहें।