अपने शानदार डेब्यू में पेइमियान ने टोना को दूसरे राउंड में फिनिश किया

Josh Tonna Zhang Peimian LIGHTS OUT 1920X1280 4 768x512

“फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान ने शुक्रवार, 11 मार्च को ONE: LIGHTS OUT में ग्लोबल स्टेज पर अपना परिचर शानदार स्ट्राइकिंग से दिया।

उभरते हुए चीनी स्टार ने #5 रैंक के स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर जोश “टाइमबॉम्ब” टोना के डिफेंस को अपनी गति, अचूक निशाने और जबरदस्त कॉम्बिनेशंस से भेदकर दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत हासिल की।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में मैच की घंटी बजने के साथ ही झांग तुरंत काम पर लग गए और उन्होंने अपने विरोधी के पैरों पर हमले करने शुरू कर दिए। टोना ने इसका जवाब देने की कोशिश की, लेकिन 18 वर्षीय एथलीट उनसे एक कदम आगे रहे और कमाल के हुक-क्रॉस काम्बिनेशंस और ज्यादा ताकतवर किक्स लगाते रहे।

तेज-तर्रार चीनी एथलीट ने “टाइमबॉम्ब” के पैरों पर हमला करना जारी रखा और उन्होंने आगे बढ़ते हुए टोना की बॉडी पर एक ताकतवर लेफ्ट हुक मारते हुए जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद फिर से झांग आगे बढ़े और पहले राउंड के अंत में अपने विरोधी को उन्होंने नीचे गिरा दिया।

टोना ने रेफरी के आठ-काउंट का जवाब दिया, लेकिन इस दौरान “फाइटिंग रूस्टर” ये समझ गए थे कि मुकाबला खत्म करने का समय आ गया है।

Josh Tonna Zhang Peimian LIGHTS OUT 1920X1280 34

दूसरे राउंड में झांग जोरदार हमलों और विरोधी को पराजित करने के दृढ़ संकल्प के साथ आगे आए। उन्होंने पूर्व ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर को चकमा देते हुए एक और लेफ्ट हुक मारा।

इस वार से टोना ग्राउंड पर आ गए। जब भी टोना कदम आगे बढ़ाने की कोशिश करते तो शेन्ज़ेन के मूल निवासी का लेफ्ट हुक उन्हें पीछे हटाने के लिए इंतजार कर रहा होता। इसके बाद उन्होंने दो और बॉडी शॉट्स के साथ ऑस्ट्रेलियाई एथलीट को जमीन पर गिरा दिया। दोनों ही मौकों पर “टाइमबॉम्ब” रेफरी के आठ-काउंट का जवाब बड़ी मुश्किल से दे पाए।

“फाइटिंग रूस्टर” ने अपना दबाव बनाए रखा और टोना उनके हमले का जवाब देने मे असमर्थ रहे। इस मौके पर शानदार युवा एथलीट अपरकट्स और हुक्स के तालमेल के साथ अपनी जीत पक्की की।

Josh Tonna Zhang Peimian LIGHTS OUT 1920X1280 52

एक और ताकतवर लेफ्ट हुक ने Shengli Fight Club के एथलीट को अंतत: जीत दिला दी और इसके साथ ही उन्होंने 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल किया।

झांग ने इस जीत के साथ अपने रिकॉर्ड को 15-0-1 कर लिया है और दुनिया को दिखा दिया है कि स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में एक नया दावेदार भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ONE: LIGHTS OUT – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova