स्विस MMA फाइटर मॉरिस अबेवी ने थाईलैंड आकर बसने के बारे में बात की – ‘सपनों के पीछे ज्यादा भाग सकते हैं’

Maurice Abevi Samat Mamedov ONE 170 25 scaled

जनवरी महीने में अपराजित स्टार समात मामेदोव पर पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) जीत के बाद स्विट्जरलैंड के मॉरिस अबेवी जीत का सिलसिला जारी रखने का प्रयास करेंगे।

7 जून को होने वाले ONE Fight Night 32 में 25 वर्षीय स्टार का सामना अलिबेग रसुलोव से होगा और इस मैच का विजेता वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब पहुंच जाएगा।

ये इवेंट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होगा और अबेवी अब इसी देश को अपना घर कहते हैं।

फिलहाल Phuket Grappling Academy और Tiger Muay Thai में ट्रेनिंग कर रहे स्टार ने अपने देश को छोड़कर मॉय थाई के गढ़ में आकर बसने का फैसला किया।

उन्होंने इस बारे में onefc.com को बताया:

“यहां लाइफस्टाइल में बहुत बड़ा अंतर है। स्विट्जरलैंड में हर चीज तेज और एकदम सटीक होती है। कोई देर से नहीं आता। सब कुछ पहले से सेट होता है। आप हर दिन एक ही समय पर उठते हैं और काम पर जाते हैं।

“यहां थाईलैंड में चीजें थोड़ी ज्यादा आजाद हैं। आप अपना शेड्यूल अलग तरीके से तय कर सकते हैं। यहां चीजें बहुत सस्ती हैं और आप अपने सपनों के पीछे ज्यादा भाग सकते हैं। और हां, मौसम भी अच्छा है।”

हैरानी वाली बात नहीं है कि इन दो देशों की संस्कृति में इतना अंतर है। अबेवी का दूसरे देश में आने का निर्णय जरूरत के साथ-साथ एडवेंचर के लिए भी था।

उनके देश में MMA के इतने अधिक मौके नहीं है और इस वजह से खुद में निखार लाने के लिए वो यहां आए:

“मुझे पता था कि थाईलैंड में बहुत सारे फाइटर्स और कोच हैं, लेकिन स्विट्जरलैंड में MMA फाइटर्स के लिए कोई भविष्य नहीं है। हमारे देश में मार्शल आर्ट्स का कल्चर बहुत बड़ा नहीं है। मैं यहां के कुछ लोगों को पहले से ही जानता था और ये जगह मुझे बहुत आकर्षित करती थी।”

इस कदम का उन्हें जल्द ही फल भी मिला।

साल 2023 में अपनी पहली प्रमोशनल हार के बाद अबेवी ने लगातार तीन जीत दर्ज कीं और साबित किया कि वो वर्ल्ड टाइटल के लिए दावेदारी पेश करने के हकदार हैं।

फिर भी अबेवी का थाईलैंड आकर बसना चुनौतियों से भरा रहा। इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है कि दूसरे देश में आकर रहने की वजह से भाषा और सांस्कृतिक तौर पर थोड़ी परेशानी होती है:

“जब मैं पहली बार यहां आया तो मुझे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मेरे घर पर कुछ परेशानियां थीं इसलिए यहां आना मेरे लिए एक नई शुरुआत रहा। मैं बस यहां आकर कुछ नया और डरावना करने के लिए उत्साहित था।

“मुझे यहां वास्तव में कोई नहीं जानता था और अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना एक चुनौती थी, लेकिन अब मैंने यहां कुछ बनाया है। मैं बहुत आगे आ चुका हूं, लेकिन मैं और भी आगे जा सकता हूं।”

फाइटिंग और अब कॉन्टेंट बनाने की यात्रा

मॉरिस अबेवी थाईलैंड में रहकर फैंस के साथ अपने अनुभवों को पॉडकास्ट के जरिए साझा कर रहे हैं।

स्विस एथलीट ने अपना एक नया शो “द अबेवी पॉडकास्ट” शुरु किया है, जिसमें वो अपनी फाइटिंग की यात्रा और गेस्ट के साथ कहानियां साझा करते हैं।

उन्होंने अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में बताया:

“मैंने एक पॉडकास्ट शुरू किया क्योंकि मुझे लगा कि मैं यहां ऐसे बहुत लोगों से मिला जिनके पास कहने के लिए कहानियां थीं। मैं ट्रेनिंग, फाइटिंग और थाईलैंड के बारे में उनका नजरिया जानना चाहता था। मुझे लगा कि मैं लोगों के साथ अच्छी बातचीत कर सकता हूं, जिसे दुनिया के साथ शेयर किया जा सके।

“ये ऐसी चीज थी जो मैं लंबे समय से करना चाहता था। फिर एक दिन मैंने बस सोचा, ‘चलो करते हैं।’ मुझे बस अपने करियर के साथ-साथ इसमें ज्यादा नियमित रहने की जरूरत है, जो मुझे व्यस्त रखता है, लेकिन ये ऐसी चीज है जिसका मैं सच में आनंद लेता हूं।”

फैंस को अबेवी के एशिया में जीवन जीने के अनुभव और मार्शल आर्ट्स को लेकर उनकी मानसिकता के बारे में पता चलेगा।

वो MMA जगत के कई गेस्ट को अपने शो में बुला चुके हैं और एक दिन अपना ड्रीम इंटरव्यू करना चाहते हैं:

“मैं अपने पॉडकास्ट पर जॉर्ज सेंट-पिअर को बुलाना चाहूंगा। उनका चैंपियनशिप माइंडसेट और वो सब कुछ जो उन्होंने इस खेल में जीता। मैं उनके साथ बैठकर उनकी कहानी सीधे उनसे सुनना चाहूंगा और उनकी बातें जानना चाहूंगा। मुझे यकीन है कि मैं उनसे और उनकी मानसिकता से बहुत कुछ सीख सकता हूं। वो मेडिटेशन और मानसिकता में भी बहुत आगे हैं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)