ONE Friday Fights 85 में योडलैकपेट का नॉकआउट, जार्विस ने मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया

Yodlekpet Or Atchariya Puengluang Baanramba ONE Friday Fights 85 15

ONE Championship की बेहतरीन एक्शन के साथ थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हुई।

1 नवंबर की शाम हुए ONE Friday Fights 85 में 12 धमाकेदार मॉय थाई और MMA मैच देखने को मिले, जिसमें शामिल स्टार्स ने दमदार प्रदर्शन किया ताकि वो ONE ग्लोबल रोस्टर के साथ एक लाख यूएस डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट जीत पाएं।

अगर आपने लाइव एक्शन को मिस कर दिया तो यहां जानिए कि एशिया प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए शो में क्या-क्या हुआ।

योडलैकपेट ने वापसी करते हुए पुएंगलुआंग को तीसरे राउंड में हराया

दिग्गज अनुभवी स्टार योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया ने अपनी गजब की ताकत और जुझारुपन का परिचय देते हुए फ्लाइवेट मॉय थाई मेन इवेंट में पुएंगलुआंग बानराम्बा को नॉकआउट किया।

पहले राउंड में पुएंगलुआंग ने काउंटर राइट हैंड के जरिए नॉकडाउन किया। दूसरे राउंड में योडलैकपेट ने विरोधी को बैकफुट पर धकेलते हुए पंचिंग कॉम्बिनेशन लगाए।

उसके बाद तीसरे राउंड में उन्होंने हमवतन स्टार को नॉकडाउन किया और फिर 0:52 मिनट पर मैच समाप्त कर दिया। इस जीत ने 29 वर्षीय स्टार के करियर रिकॉर्ड को 90-36 कर दिया।

गुलुज़ादा ने सामिंगडम को पहले राउंड में पस्त किया

अकिफ “किंग” गुलुज़ादा ने फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में सामिंगडम लुकसुआनमॉयथाई को पहले राउंड में फिनिश कर दिया।

19 वर्षीय अज़रबैजानी स्टार ने शुरुआती अटैक के बाद लगातार तीन नॉकडाउन करते हुए मैच को 2:41 मिनट पर खत्म किया। इससे Team Mehdi Zatout के स्टार का ONE Championship रिकॉर्ड 2-0 और करियर रिकॉर्ड 17-2 हो गया है।

ब्राजील की थॉ लिन टेट पर शानदार जीत

ब्राजील एम ईकचैट और थॉ लिन टेट के बीच हुए मुकाबले में तीनों राउंड धमाकेदार एक्शन देखने को मिला, जिसमें एक नॉकडाउन ने अंतर पैदा कर दिया।

ब्राजील ने शुरुआत में सुपरमैन पंच लगाकर लय बनाई। दूसरे राउंड में थॉ लिन टेट ने फ्लाइंग नी से वार कर बढ़त बनाने का प्रयास किया। तीसरे राउंड में ब्राजील ने लेफ्ट हुक मारकर नॉकडाउन स्कोर किया।

अंत में तीनों जजों ने Aekmuangnon टीम के प्रतिनिधि के पक्ष में फैसला सुनाकर उनका ONE Championship रिकॉर्ड 3-0 और करियर रिकॉर्ड 45-11 किया।

पेटथुआहिन ने पेटसिमोक को हराने में सफलता पाई

Pethuahin Jitmuangnon Petsimok PK Saenchai ONE Friday Fights 85 1

थाई स्टार्स पेटथुआहिन जित्मुआंगनोन और पेटसिमोक पीके साइन्चाई ने 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में तीन राउंड तक जमकर वार-पलटवार किए और फैंस को अपनी सीट पर डटे रहने पर मजबूर कर दिया।

दोनों एथलीट्स ने जबरदस्त स्टैमिना, पंच, एल्बो स्ट्राइक्स और दूसरे वार का प्रदर्शन किया। अंत में Jitmuangnon Gym के स्टार के लगातार बनाए गए दबाव के कारण उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया और ये उनके करियर की 52वीं जीत रही।

टोयोटा ने डेटचानन को बॉडी शॉट से ढेर किया

टोयोटा ईगलमॉयथाई ने डेटचानन वोर वियांगसा को एटमवेट मॉय थाई मुकाबले के तीसरे राउंड में नॉकआउट कर दिया। 23 वर्षीय स्टार ने वन-टू पंच और हाई किक्स से शुरुआती बढ़त बनाई। दूसरे राउंड में भी अटैक उनकी तरफ से ज्यादा रहा।

डेटचानन ने तीसरे राउंड में दृढ़ता दिखाई, लेकिन पहले टोयोटा के लेफ्ट पंच और उसके बाद बॉडी पर लगे लेफ्ट हुक ने 1:37 मिनट पर काम तमाम कर दिया।

इस जीत के बाद Eagle Muay Thai के स्टार का ONE में रिकॉर्ड 2-0 और करियर रिकॉर्ड 28-11 हो गया।

लेकला ने सुएआखाओ को राइट हैंड से ठिकाने लगाया

युवा सनसनी लेकला बीएस मॉयथाई ने सुएआखाओ सोर नारुएमोन को 127-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में नॉकआउट किया।

दोनों थाई स्टार्स ने पहले राउंड में तेज गति से पंच और एल्बोज़ लगाईं। BS Muaythai टीम के प्रतिनिधि ने दूसरे राउंड में आक्रामकता दिखाई। उन्होंने स्ट्रेट राइट हैंड से विरोधी को कैनवास पर गिराया, लेकिन सुएआखाओ ने फाइट जारी रखी।

उसके बाद 1:47 मिनट पर एक और राइट हैंड ने मैच का अंत कर दिया और इसके साथ उनकी ONE Championship में धमाकेदार शुरुआत हुई।

जार्विस ने रंगरावी को नॉकआउट कर मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया

जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस ने लाइटवेट मॉय थाई मैच में शानदार स्ट्राइकिंग का प्रदर्शन करते हुए तीसरे राउंड में रंगरावी “लेगाट्रोन” सिटसोंगपीनोंग को नॉकआउट किया।

जार्विस को शुरुआत से ही अच्छी लय मिली और उन्होंने सटीक और तेज स्ट्रेट पंच लगाए। उन्होंने स्पिनिंग एल्बो से वार किया, लेकिन रंगरावी ने एल्बो से पलटवार किया। दूसरे राउंड में भी जार्विस का अटैक चलता रहा।

तीसरे राउंड में ब्रिटिश स्ट्राइकर ने ताकतवर क्रॉस से रंगरावी को नॉकडाउन किया। उसके बाद एल्बोज़ और पंचों के कॉम्बिनेशन ने 1:15 मिनट पर मैच का अंत कर दिया। WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की ONE Championship में ये लगातार तीसरी जीत रही और इसके चलते उन्होंने छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर मेन रोस्टर में जगह बनाई।

ओटा ने ज़िचिन को तीसरे राउंड में शिकस्त दी

Toyota Eaglemuaythai Detchanan Wor Wiangsa ONE Friday Fights 85 23

ONE Friday Fights के पिछले मैच में मिली हार के बाद टकुमा ओटा ने 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेई ज़िचिन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

शुरुआत में दोनों ने क्लिंच से अटैक किया और नीज़ व एल्बोज़ से वार किए। तीनों राउंड के एक्शन में ओटा को बढ़त रही। अंत में जजों ने उन्हीं के पक्ष में फैसला सुनाया और उनका रिकॉर्ड 57-9 हो गया।

जूनियर ने ग्रीको को हराकर ONE में अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को जारी रखा

Junior Fairtex vs. Florencia Greco ONE Friday Fights 85 25

जूनियर फेयरटेक्स ने ONE Championship में अपने अपराजित रिकॉर्ड को जारी रखा, जब उन्होंने फ्लोरेंसिया “लियोना” ग्रीको को 116.4-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में हराया।

जूनियर ने अपनी प्रतिद्वंदी पर किक्स से वार किया और ग्रीको जवाबी हमले की ताक में रहीं। दूसरे और तीसरे राउंड में जूनियर ने अपनी विरोधी की मूवमेंट को अच्छे से पढ़ा और नीज़ व पंचों से हमला किया।

अंत में सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत ने उनके ONE रिकॉर्ड को 6-0 और करियर रिकॉर्ड को 26-10 कर दिया।

डी ओलिवियरा ने मिरालपेज़ को सर्वसम्मत निर्णय से पराजित किया

रॉबसन “द मंकी किंग” डी ओलिवियरा ने ONE Friday Fights में लगातार दूसरी जीत हासिल कर अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर रिकॉर्ड को 7-1 कर लिया है।

Jiboia Jiu-Jitsu House टीम के स्टार ने जेसन मिरालपेज़ को 15 मिनट तक चली स्ट्रॉवेट फाइट में पछाड़ा। जजों ने डी ओलिवियरा को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता करार दिया।

बोंदरचक ने सुलेमानोव को छकाकर अपना ONE रिकॉर्ड 2-0 किया

Suleyman Suleymanov Ivan Bondarchuk ONE Friday Fights 85 11

इवान “किलर व्हेल” बोंदरचक ने अपनी बेहतरीन स्ट्राइकिंग स्किल्स का नमूना पेश करते हुए फेदरवेट MMA मैच में सुलेमानोव “सुल्तान” सुलेमानोव को हराया।

बोंदरचक ने पहले ही राउंड में लय पाकर ओवरहैंड राइट लगाया, जिसके चलते सुलेमानोव ने डबल लेग टेकडाउन का प्रयास किया, जिसे उनके विरोधी ने खारिज कर दिया। दूसरे राउंड में सुलेमानोव ने ग्रैपलिंग से नियंत्रण बनाया।

तीनों राउंड Archangel Michael टीम के स्टार के प्रदर्शन के चलते उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया और उनका रिकॉर्ड 11-2 हुआ।

साटो ने दूसरे राउंड में द्रिसी को नॉकआउट किया

टोमोकी साटो ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में ओमार द्रिसी को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया।

33 वर्षीय जापानी स्टार मैच के शुरुआती चार मिनटों में रक्षात्मक नजर आए, लेकिन उसके बाद उन्होंने मैच को अपने पक्ष में मोड़ दिया। साटो ने एक पंच जड़कर द्रिसी को झकझोर दिया और उसके बाद राइट हैंड ने काम तमाम कर दिया।

इसके चलते दूसरे राउंड में 1:05 मिनट पर मैच खत्म हुआ और साटो ने करियर की आठवीं जीत अपने नाम की।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.